HomeHindi Vyakaranहिन्दी मात्रा की सम्पूर्ण जानकारी | Hindi Matra

हिन्दी मात्रा की सम्पूर्ण जानकारी | Hindi Matra

मात्रा किसे कहते हैं?

मात्रा स्वर का ही एक रूप होता है। जो स्वर का ही प्रतिनिधित्व करता है मात्राओं की संख्या ग्यारह होती है। लेकिन दृश्य रूप में मात्राओं की संख्या दश होती है।

क्योकि ‘अ’ स्वर की मात्रा अलग रूप से नहीं लिख सकते हैं। इसलिए ‘अ’ स्वर को ‘उदासीन स्वर’ कहते हैं।

स्वर – मात्रा
अ – उदासीन स्वर
आ - ा
इ - ि
ई - ी
उ - ु
ऊ - ू
ऋ - ृ
ए - े
ऐ - ै
ओ - ो
औ – ौ

मात्रा के प्रकार

ह्रस्व (4) – अ, इ, उ, ऋ

इसे ( । ) चिन्ह के द्वारा दर्शाते हैं।

दीर्घ (7) – आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ

इसे (s) चिन्ह के द्वारा दर्शाते हैं।

शब्दों मेँ मात्रा की संख्या गिनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण दिये गए हैं जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ें-

प्रश्न 1 ‘कमल’ शब्द मेँ कितनी मात्राएं हैं ?

उत्तर   कमल = क् + अ (।) + म् + अ (।) + ल् + अ (।) = तीन मात्रा

प्रश्न 2  ‘कोमल’ शब्द मेँ कितनी माताएँ हैं ?

उत्तर  कोमल = क् + ओ(s) + म् + अ(।) + ल् + अ(।) = चार मात्रा

शब्दों मे वर्णों की संख्या बताने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण दिये गए हैं जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ें-

प्रश्न 1  ‘कमल’ शब्द मेँ वर्णो की संख्या बताइए।

उत्तर  कमल = क् + अ + म् + अ + ल् + अ

वर्णो की कुल संख्या पाँच है।

महत्वपूर्ण नोट्स – यदि किसी शब्द मेँ अन्तिम ध्वनि ‘अ’ हो तो उसे नहीं गिना जाता है।

प्रश्न 2  ‘शेरनी’ शब्द मेँ वर्णो की संख्या बताइए।

उत्तर श् + ए + र् + अ + न् + ई

वर्णो की कुल संख्या छः है।

हिन्दी शब्दकोश क्रम

hindi shabdkosh kram

हिन्दी व्याकरण ..

हिन्दी वर्णमालाकारक
शब्दवाच्य
वाक्यवचन
हिन्दी मात्राउपसर्ग
संज्ञाविराम चिन्ह
सर्वनामअविकारी शब्द
क्रियाराजभाषा और राष्ट्रभाषा
विशेषणपर्यायवाची शब्द 160 +
सन्धितत्सम और तद्भव शब्द
समासअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
हिन्दी मुहावरा एवं लोकोक्तियांकाल किसे कहते है काल के प्रकार
औपचारिक पत्र, अनौपचारिक पत्र लेखन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here