HomeMaths Tricksगिनती में अंकों की संख्या कैसे गिना जाता है ?

गिनती में अंकों की संख्या कैसे गिना जाता है ?

प्रिय छात्रों, क्या आप जानते हैं कि 1 से लेकर 100 तक गिनती लिखने में 2 या 3 या 4 या 5 या 6 या 7 या 8 या 9 का प्रयोग कितनी बार किया जाता है।

यदि आप नहीं जानते है तो यह आर्टिकल पूरा ध्यानपूर्वक पढ़े। क्योकि आज के लेख में मैं आपको बताऊंगा कि गिनती में अंकों को कैसे गिना जाता है ?

इस प्रकार के प्रश्नों में आप नीचे दिए गये सूत्र से अंकों की संख्या पता कर सकते है।

=   n 10 (n – 1)

जहाँ n, 10 पर घात है।

इस प्रकार के प्रश्नों को देखें –

प्रश्न 1. 1 से 100 तक की गिनती को लिखते समय 1 का प्रयोग कितनी बार किया जाता है ?

हल.  100 = 102 यहाँ n = 2 दिया है।

सूत्र से, n 10 (n – 1)

= 2 x 10 (2 – 1)

= 2 x 10

= 20

अतः 1 से 100 तक गिनती लिखते समय 1 का प्रयोग 20 + 1 = 21 बार किया जाता है।

ध्यान रहे सिर्फ 1 के लिए ही 1 जोड़ते हैं।

प्रश्न 2. 1 से 100 तक गिनती लिखने में 2 अंक का प्रयोग कितने बार किया जाता है ?

हल. सूत्र से, n 10  (n – 1)

1 से 100 तक गिनती में 2 का प्रयोग

100 = 102 यहाँ n = 2 दिया है।

= 2 x 10 (2 – 1)

= 2 x 10

= 20 बार

अतः 1 से 100 तक गिनती लिखने में 2 का प्रयोग 20 बार किया जाता है।

इसी प्रकार आप 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 का भी पता कर सकते हैं। 

प्रश्न 3. 1 से 1000 तक गिनती लिखते समय 2 का प्रयोग कितनी बार किया जाता है ?

हल.  1000 = 10

यहाँ n = 3 दिया है।

सूत्र से, n 10 (n – 1)

= 3 x 10 (3 – 1)

= 3 x 10

= 3 x 100

= 300 बार

अतः 1 से 1000 तक गिनती लिखते समय 2 का प्रयोग 300 बार किया जाता है।

प्रश्न 4. 1 से 10000 तक गिनती लिखते समय 2 और 3 का कुल प्रयोग कितनी बार किया जाता है ?

हल. 10000 = 104  

यहाँ n = 4 दिया है।

सूत्र से, n 10 (n – 1)

4 x 10 (4 – 1)

= 4 x 10

= 4 x 1000

= 4000

अतः 2 और 3 की कुल संख्या = (4000 + 4000) = 8000

प्रश्न 5. प्रथम एक मिलियन तक की गिनती को लिखते समय 5 का प्रयोग कितनी बार किया जाता है ? उसका बीजांक भी बताइए।हल.  1 मिलियन = दस लाख = 10 6 

यहाँ n = 6 दिया है।

सूत्र से, n 10 (n – 1)

6 x 10 (6 – 1)

= 6 x 10 5

= 6 x 100000 

= 600000

बाजांक = संख्या में सभी अंको का योग = 6 + 0 + 0 + 0 + 0 + 0 = 6

इसे भी पढ़ें –

गणित का अर्थ, परिभाषा एवं प्रकृति स्थानीय मान एवं जातीय मान बारीकी से समझें 

Number System( संख्या पद्धति ) – Concept, Formulas, Questions And Tricks

क्षेत्रमिति फार्मूला Mensuration formula in Hindi

त्रिभुज किसे कहते हैं त्रिभुज के प्रकार एवं सूत्र

चतुर्भुज किसे कहते हैं ? चतुर्भुज के प्रकार

घन और घनाभ

वृत्त की परिभाषा, सूत्र एवं वृत्त के गुण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here