‘अंक’ किसे कहते हैं ?
गणित में किसी भी संख्या को लिखने के लिए हम जिन संकेतों (0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, , 7, 8, 9) का प्रयोग करते है, उन्हें अंक कहते हैं।
‘संख्यांक’ किसे कहते हैं ?
संख्या को व्यक्त करने वाले अंकों के समूह को को संख्यांक कहते हैं।
जैसे – 1729, 121, 144, 41 आदि।
किसी भी संख्या को हम दायें से बायें की ओर क्रमशः इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, दस हजार, लाख, दस लाख आदि के रूप में लिखते हैं।
जैसे – 987654321
- 1 – इकाई
- 2 – दहाई
- 3 – सैकड़ा
- 4 – हजार
- 5- दस हजार
- 6 – लाख
- 7- दस लाख
- 8 – करोड़
- 9 दस करोड़
‘बीजांक’ किसे कहते हैं ?
‘संख्या में सभी अंको का योग’ बीजांक कहलाता हैं।
जैसे – 1234 का बीजांक = 1 + 2 + 3 + 4 = 10
1729 का बीजांक = 1 + 7 + 2 +9 = 19
‘परमांक’ किसे कहते हैं ?
ऐसे दो अंक जिनका योग 10 हो जाये, एक दूसरे के परमांक कहलाते हैं।
जैसे – 6 का परमांक 4 होगा।
4 का परमांक 6 होगा।
7 का परमांक 3 होगा आदि।
‘दशांक’ किसे कहते हैं ?
दशमलव के बाद का पहला अंक दशांक कहलाता है।
जैसे – 17.297 में दशांक = 2
14.345 में दशांक = 3
‘शतांक’ किसे कहते हैं ?
दशमलव के बाद का दूसरा अंक शतांक कहलाता है।
जैसे – 17.297 में शतांक = 9
14.345 में शतांक = 4
‘सहस्त्रांक’ किसे कहते हैं ?
दशमलव के बाद का तीसरा अंक सहस्त्रांक कहलाता है।
जैसे – 17.297 में सहस्त्रांक = 7
14.345 में सहस्त्रांक = 5
स्थानीय मान किसे कहते हैं?
किसी संख्या में किसी अंक का वह मान जो उसके स्थान विशेष की स्थिति के अनुसार बदलता रहता है, स्थानीय मान कहलाता है।
जैसे –
- इकाई के अंक का स्थानीय मान = (इकाई का अंक x 1)
- दहाई के अंक का स्थानीय मान = (दहाई का अंक x 10)
- सिकड़े के अंक का स्थानीय मान = (सिकड़े का अंक x 100)
- हजार के अंक का स्थानीय मान = (हजार का अंक x 1000)
जातीय मान किसे कहते हैं?
किसी संख्या में किसी अंक का जातीय मान स्वयं वही अंक होता है।
जैसे – 1729 में ,
1 का जातीय मान = 1
7 का जातीय मान = 7
2 का जातीय मान = 2
9 का जातीय मान = 9
याद रखने योग्य बातें –
- जातीय मान को वास्तविक मान और अंकीय मान के नाम से भी जाना जाता है।
- इकाई अंक का स्थानीय मान एवं जातीय मान दोनों सदैव समान होते हैं।
- शून्य का स्थानीय मान एवं जातीय मान सदैव शून्य ही रहता है।
प्रश्न 1. संख्या 1729 में सभी अंको का स्थानीय मान बताइए।
9 का स्थानीय मान = 9 x 1 = 9
2 का स्थानीय मान = 2 x 10 = 20
7 का स्थानीयमान = 7 x 100 = 700
9 का स्थानीय मान = 9 x 1000 = 9000
प्रश्न 2. संख्या 432.483 में दशांक, शतांक और सहस्त्रांक का स्थानीय मान व जातीय मान बताइए।
दशांक का स्थानीय मान = 4 / 10 = 0.9
दशांक का जातीय मान = 4
शतांक का स्थानीय मान = 8 / 100 = 0.08
शतांक का जातीय मान = 8
सहस्त्रांक का स्थानीय मान = 3 / 1000 = 0.003
सहस्त्रांक का जातीय मान = 3
प्रश्न 3. संख्या 1729.25 में सभी अंको के स्थानीय मानो का योग एवं जातीय मानो के योग का अंतर बताइए।
संख्या 1729.25 के स्थानीय मानो का योग = 1729.25
संख्या 1729.25 के जातीय मानो का योग = (1 + 7 + 2 + 9 + 2 + 5) = 26
इनका अंतर = (1729.25 – 26) = 1703.25