HomeMaths Tricksत्रिभुज किसे कहते हैं त्रिभुज के प्रकार एवं सूत्र

त्रिभुज किसे कहते हैं त्रिभुज के प्रकार एवं सूत्र

त्रिभुज किसे कहते हैं ?

त्रिभुज एक बंद आकृति होती हैं जो तीन रेखाखडों के मिलने से बनती है। त्रिभुज मे तीन भुजा, तीन शीर्ष तथा तीन कोण होते हैं। 

triangle in hindi

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • त्रिभुज के भीतरी कोणो को अन्तः कोण कहते हैं।

  • त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योगफल 180 अंश होता है।

  • त्रिभुज के किन्ही दो भुजाओ की लम्बाइयो का योग तीसरी भुजा की लम्बाई से अधिक होता है।

  • त्रिभुज की किन्ही दो भुजाओं की लम्बाइयों का अन्तर तीसरी भुजा की लम्बाई से कम होता है।

त्रिभुज का वर्गीकरण

त्रिभुज का वर्गीकरण दो आधार पर किया जाता है –

  1. भुजाओं के आधार पर

  2. कोणों के आधार पर

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं जो नीचे दिये गए हैं –

  1. समबाहु त्रिभुज

  2. समद्विबाहु त्रिभुज

  3. विषमबाहु त्रिभुज

समबाहु त्रिभुज

समबाहु का अर्थ होता है – ‘सभी भुजाएँ बराबर’

अर्थात वह त्रिभुज जिसकी सभी भुजाएँ समान हो, समबाहु त्रिभुज कहलाता है।

समबाहु त्रिभुज

समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = √3/4 (भुजा x भुजा)

समबाहु त्रिभुज का परिमाप = त्रिभुज की तीनों भुजाओं का योग = 3a

समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल = ½ आधार x ऊँचाई

समद्विबाहु त्रिभुज

समद्विबाहु का अर्थ होता है ‘दो भुजाएँ बराबर’

अर्थात वह त्रिभुज जिसकी दो भुजाएँ समान हो, समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है।

समद्विबाहु त्रिभुज

समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = b/4 (√4 a ² –  b ²)

समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप = त्रिभुज की तीनों भुजाओं का योग = (2a + b)

विषमबाहु त्रिभुज

विषमबाहु का अर्थ होता है ‘भुजाएँ बराबर न हों’

अर्थात वह त्रिभुज जिसकी सभी भुजाएँ असमान हों, विषमबाहु त्रिभुज कहलाता है।

विषमबाहु त्रिभुज

विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = √s(s-a) (s-b) (s-c)

जहाँ s त्रिभुज का अर्द्धपरिमाप है।

त्रिभुज का अर्द्धपरिमाप = a + b + c / 2

कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

कोणों के आधार पर त्रिभुज के मुख्यतः तीन प्रकार होते हैं जो नीचे दिये गए हैं –

  1. न्यूनकोण त्रिभुज

  2. समकोण त्रिभुज

  3. अधिककोण त्रिभुज

न्यूनकोण त्रिभुज

वह त्रिभुज जिसमे सभी कोण  90° से कम हों, न्यूनकोण त्रिभुज कहलाता है।

समकोण त्रिभुज

वह त्रिभुज जिसमे एक कोण 90° का हों, समकोण त्रिभुज कहलाता है।

अधिककोण त्रिभुज

वह त्रिभुज जिसमे एक कोण 90° से अधिक हों , अधिककोण कहलाता है।

इसे भी पढ़ें –

रेखा और कोण की परिभाषा

Number System( संख्या पद्धति ) – Concept, Formulas, Questions And Tricks

क्षेत्रमिति फार्मूला Mensuration formula in Hindi

वृत्त की परिभाषा, सूत्र एवं वृत्त के गुण

चतुर्भुज किसे कहते हैं ? चतुर्भुज के प्रकार

भिन्न – परिभाषा, उदाहरण, प्रकार, संक्रियाएँ एवं चित्रमय निरूपण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

6 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here