HomeChemistry GK In Hindi [One Linear]पदार्थ एवं उसकी प्रकृति पर आधारित प्रश्न उत्तर | Chemistry GK

पदार्थ एवं उसकी प्रकृति पर आधारित प्रश्न उत्तर | Chemistry GK

प्रश्न.  विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पदार्थ के गुण व संरचना आदि का अध्ययन किया जाता है उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर.  रसायन विज्ञान

प्रश्न. ‘कैमिस्ट्री शब्द’ की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है ?

उत्तर. कैमि शब्द से

प्रश्न. सर्वप्रथम किस देश में रसायन विज्ञान का जन्म हुआ ?

उत्तर. मिस्र में

प्रश्न. परमाण्वीय नाभिक किसने खोजा था ?

उत्तर. रदरफोर्ड ने

प्रश्न. जो वस्तुएं स्थान घेरती हैं जिसका द्रव्यमान होता है और जो अपनी संरचना में परिवर्तन का विरोध करती हैं क्या कहलाती हैं ?

उत्तर. पदार्थ

प्रश्न. पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसका आकार एवं आयतन दोनों निश्चित होता है उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. ठोस

प्रश्न. पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसका आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित होता है उसे क्या कहते है ?

उत्तर. द्रव

प्रश्न. पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसका आकार एवं आयतन दोनों अनिश्चित होता है उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. गैस

प्रश्न. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था कौन – सी है ?

उत्तर. प्लाज्मा

प्रश्न. पदार्थ की पांचवी अवस्था कौन – सी है ?

उत्तर. बोस – आइन्सटाइन कंडनसेट

प्रश्न. प्रकृति में जल की कितनी अवस्थाएं पायी जाती हैं ?

उत्तर. तीन (ठोस, द्रव और गैस)

प्रश्न. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पक जाता है ?

उत्तर. जल का क्वथनांक बढ़ जाने के कारण

 रासायनिक परिवर्तन के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण

  • मोमबत्ती का जलना
  • कोयले का जलना
  • सिरके का बनना
  • लोहे पर जंग बनना
  • दूध से दही बनना

प्रश्न. ऐसे शुद्ध पदार्थ जो रासायनिक रूप से दो या दो से अधिक तत्वों के एक निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से बने हैं, क्या कहलाते हैं ?

उत्तर. यौगिक

प्रश्न. वह पदार्थ जो दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों को किसी भी अनुपात में मिलाने से प्राप्त होता है, क्या कहलाता है ?

उत्तर. मिश्रण (जैसा – हवा)

प्रश्न. निश्चित अनुपात में अवयवों को मिलाने से किस मिश्रण का निर्माण होता है ?

उत्तर. समांग मिश्रण (जैसे – चीनी या नमक का जलीय विलयन)

प्रश्न. अनिश्चित अनुपात में अवयवों को मिलाने से किस मिश्रण का निर्माण होता है ?

उत्तर. विषमांग मिश्रण (जैसे – कुहासा, बारूद आदि)

प्रश्न. जब दो द्रवों के क्वथनांक में अंतर अधिक होता है तो उसके मिश्रण को किस विधि से अलग करते हैं ?

उत्तर. आसवन विधि

प्रश्न. आसवन विधि का प्रथम भाग और दूसरा भाग क्रमशः क्या कहलाता है ?

उत्तर. वाष्पीकरण और संघनन

प्रश्न. अमोनियम क्लोराइड को किस विधि द्वारा अलग किया जाता है ?

उत्तर. उर्ध्वपातन

प्रश्न. कुछ पदार्थ को गर्म करने पर वे सीधे ठोस रूप से गैस बन जाते हैं इसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. उर्ध्वपातन (जैसे – कपूर)

प्रश्न. किस विधि की सहायता से कार्बनिक मिश्रण को शुद्ध किया जाता है ?

उत्तर. भाप आसवन

प्रश्न. एसीटोन, मेथिल एल्कोहल आदि पदार्थों का शुद्धिकरण किस विधि द्वारा किया जाता है ?

उत्तर. भाप आसवन

प्रश्न. किसी विशेष दाब पर वह नियत ताप जिस पर कोई द्रव जमता है, क्या कहलाता है ?

उत्तर. हिमांक

प्रश्न. गर्म करने पर जब ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में परिवर्तित होते हैं, तो उनमें से अधिकांश में यह परिवर्तन एक विशेष दाब पर तथा एक नियत ताप पर होता है यह नियत ताप वस्तु का क्या कहलाता है ?

उत्तर. द्रवनांक

प्रश्न. बर्फ का द्रवनांक एवं हिमांक कितना है ?

उत्तर. शून्य डिग्री सेल्सियस

प्रश्न. अशुद्धियो की उपस्थिति में पदार्थ के हिमांक और द्रवनांक पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर. हिमांक और द्रवनांक दोनों कम हो जाते हैं.

प्रश्न. द्रव से वाष्प में परिणत होने की क्रिया क्या कहलाती है ?

उत्तर. वाष्पीकरण

प्रश्न. वाष्पीकरण कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर. दो (वाष्पन और क्वथनांक)

प्रश्न. जिस ताप पर द्रव का वाष्प दाब, वायुमंडलीय दाब के बराबर हो जाता है उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. क्वथनांक

प्रश्न. क्वथनांक से कम तापमान पर द्रव के वाष्प में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं

उत्तर. वाष्पन

प्रश्न. पहाड़ों पर जल जल्दी क्यों उबलने लगता है ?

उत्तर. दाब कम होने के कारण

अन्य लेख भी पढ़ें ..

मात्रक से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

गति से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

सरल मशीनों पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति पर आधारित प्रश्न – उतर 

गुरुत्वाकर्षण पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

दाब से संबंधित प्रश्न – उत्तर

प्लवन पर आधारित प्रश्न उत्तर

केशिकत्व और पृष्ठ तनाव पर आधारित प्रश्न उत्तर

श्यानता पर आधारित प्रश्न उत्तर

तरंग पर आधारित प्रश्न उत्तर

ऊष्मा पर आधारित प्रश्न उत्तर

विद्युत धारा पर आधारित प्रश्न उत्तर

परमाणु भौतिकी पर आधारित प्रश्न – उत्तर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here