HomePhysics GK In Hindi [One Linear]Vidyut Dhara Questions Answers In Hindi | Physics GK

Vidyut Dhara Questions Answers In Hindi | Physics GK

प्रश्न.  किसी चालक में विद्युत आवेश के प्रवाह की दर को क्या कहते हैं ?

उत्तर.  विद्युत धारा (S.I मात्रक – एम्पियर)

प्रश्न. विद्युत धारा कैसी राशि है ?

उत्तर. अदिश राशि

प्रश्न. किसी चालक में विद्युत धारा के प्रवाहित होने पर चालक के परमाणुओं तथा अन्य कारकों द्वारा उत्पन्न किये गए व्यवधान को क्या कहते हैं ?

उत्तर. चालक का प्रतिरोध (प्रतिरोध का S.I मात्रक – ओम)

प्रश्न. यदि चालक की भौतिक अवस्था जैसे – ताप आदि में कोई परिवर्तन न हो तो चालक के सिरों पर लगाया गया विभवान्तर उसमे प्रवाहित धारा के अनुक्रमानुपाती होता है यह किसका नियम है ?

उत्तर. ओम का नियम

प्रश्न. विभवान्तर (V) और चालक में प्रवाहित धारा (I) के बीच क्या सम्बन्ध है ?

उत्तर. V = I R (जहाँ R एक नियतांक है जिसे चालक का प्रतिरोध कहते हैं)

प्रश्न. जो चालक ओम के नियम का पालन करते हैं उनके प्रतिरोध को क्या कहते हैं ?

उत्तर. ओमीय प्रतिरोध (जैसे – मैंगनीज का तार)

प्रश्न. जो चालक ओम के नियम का पालन नहीं करते हैं उनके प्रतिरोध को क्या कहते हैं ?

उत्तर. अनओमीय (जैसे – डायोड बल्ब का प्रतिरोध, ट्रायोड बल्ब का प्रतिरोध)

प्रश्न. किसी चालक के प्रतिरोध के व्युत्क्रम को क्या कहते हैं ?

उत्तर. चालकता (S.I मात्रक Ω–1  या सीमेन या म्हो)

प्रश्न. किसी चालक के विशिष्ट प्रतिरोध के व्युत्क्रम को चालक क्या कहते हैं ?

उत्तर. विशिष्ट चालकता (S.I मात्रक Ω–1  m–1)

प्रश्न. यदि r1, r2, r3 ओम के तीन प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जुड़े हैं तो उनका तुल्य प्रतिरोध क्या होगा ?

उत्तर. R = r1 + r2 + r3

प्रश्न. यदि r1, r2, r3 ओम के तीन प्रतिरोध समान्तर क्रम में जुड़े हैं तो उनका तुल्य प्रतिरोध क्या होगा ?

उत्तर. 1/R = 1/r1 + 1/r2 + 1/r3

प्रश्न. विद्युत परिपथ में ऊर्जा के क्षय होने की दर को क्या कहते हैं ?

उत्तर. शक्ति

प्रश्न. विद्युत शक्ति का S.I मात्रक क्या है ?

उत्तर. वाट

प्रश्न. विद्युत धारा को एम्पियर में मापने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर. अमीटर

प्रश्न. अमीटर को हमेशा किस क्रम में लगाते हैं ?

उत्तर. श्रेणी क्रम में

प्रश्न. एक आदर्श अमीटर का प्रतिरोध कितना होना चाहिए ?

उत्तर. शून्य

प्रश्न. वोल्टमीटर का प्रयोग परिपथ में किन्ही दो बिन्दुओं के बीच क्या मापने में किया जाता है ?

उत्तर. विभवान्तर

प्रश्न. विभवान्तर को हमेशा किस क्रम में लगाया जाता है ?

उत्तर. समान्तर क्रम में

प्रश्न. ट्रांसफार्मर का क्या कार्य है ?

उत्तर. उच्च A.C वोल्टेज को निम्न A.C वोल्टेज में एवं निम्न A.C वोल्टेज को उच्च A.C वोल्टेज में बदलता है.

प्रश्न. ट्रांसफार्मर किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?

उत्तर. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण सिद्धांत पर

प्रश्न. ट्रांसफार्मर की क्रोड किसकी बनी होती है ?

उत्तर. नर्म लोहे की

प्रश्न. ट्रांसफार्मर किस प्रकार के धारा के लिए उपयुक्त है ?

उत्तर. प्रत्यावर्ती धारा

प्रश्न. घरों की विद्युत धारा कौन सी धारा होती है ?

उत्तर. प्रत्यावर्ती धारा

प्रश्न. सेल का विद्युत वाहक बल किस पर निर्भर करता है ?

उत्तर. इलेक्ट्रानों की प्रकृति पर

प्रश्न. विद्युत वाहक बल का मात्रक क्या है ?

उत्तर. जूल/कूलाम

प्रश्न. धातुओं में विद्युत चालन किस प्रकार होता है ?

उत्तर. मुक्त इलेक्ट्रानों द्वारा

प्रश्न. आवेशन की क्रिया में किसका हस्तानांतरण होता है ?

उत्तर. इलेक्ट्रानों का

प्रश्न. विद्युत हीटर का तार किसका बना होता है ?

उत्तर. नाइक्रोम का

प्रश्न. घरों में मुख्य लाइन के तार किस प्रकार के होते हैं ?

उत्तर. एक गर्म व दूसरा ठंडा

प्रश्न. घरों में प्रयोग होने वाले यंत्रों को किस क्रम में लगाया जाता है ?

उत्तर. समानांतर क्रम में

प्रश्न. विद्युत बल्ब का तंतु किसका बना होता है ?

उत्तर. टंगस्टन का

प्रश्न. घरों में विद्युत उर्जा किसमे मापी जाती है ?

उत्तर. किलोवाट घंटा/ यूनिट में

प्रश्न. विद्युत धारा (i), आवेश (q) तथा समय (t) में क्या सम्बन्ध होता है ?

उत्तर. q = i x t

प्रश्न. एक 100 वाट का बिजली का बल्ब 10 घंटे जलता है तो 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से विद्युत खर्च कितना होगा ?

उत्तर. 100 वाट के बल्ब को 10 घंटे तक जलने में व्यय ऊर्जा = 100 x 10

= 1000 वाट घंटा = 1 किलोवाट घंटा = 1 यूनिट

प्रश्न के अनुसार,

1 यूनिट विद्युत का मूल्य = 5 रूपया होगा

प्रश्न. डायनमो का क्या कार्य है ?

उत्तर. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलना

प्रश्न. डायनमो की खोज किसने की ?

उत्तर. फैराडे ने

प्रश्न. विद्युत अपघटन के नियम की खोज किसने की ?

उत्तर. फैराडे ने

प्रश्न. टरबाइन व डायनमो से बिजली प्राप्त करने में किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं ?

उत्तर. मेकेनिकल ऊर्जा

प्रश्न. जब वैद्युतिक ऊर्जा गति में परिवर्तित होती है तब क्या होता है ?

उत्तर. ऊष्मा की कोई हानि नहीं होती है

प्रश्न. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलने वाली युक्ति है ?

उत्तर. विद्युत मोटर

प्रश्न. कम वोल्टेज पर कार्य करने पर विद्युत मोटर प्रायः क्यों जल जाते है ?

उत्तर. क्योकि वे अधिक विद्युत धारा खींचते हैं जो वोल्टेज के प्रतिलोमानुपाती होती है.

प्रश्न. कौन सी धातु रोशनी के बल्बों में फिलामेंट के रूप में प्रयोग होती है ?

उत्तर. टंगस्टन

प्रश्न. तीन पिन बिजली के प्लग में सबसे लम्बी पिन को किससे जोड़ना चाहिए ?

उत्तर. आधार सिरे से

प्रश्न. विद्युत उपकरणों में ‘अर्थ’ का उपयोग होता है –

उत्तर. सुरक्षा के लिए

प्रश्न. सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला तत्व कौन – सा है ?

उत्तर. चाँदी

प्रश्न. फ्यूज का सिद्धांत है –

उत्तर. विद्युत का उष्मीय प्रभाव

प्रश्न. फ्यूज में प्रयुक्त होने वाले तार की विशेषता क्या होती है ?

उत्तर. उच्च प्रतिरोधक शक्ति/निम्न गलनांक

प्रश्न. हैलोजन लैम्प का तंतु किस मिश्र धातु का बना होता है ?

उत्तर. टंगस्टन एवं सोडियम

प्रश्न. मानव शरीर के विद्युत प्रतिरोध के परिमाण की कोटि क्या है ?

उत्तर. 106 ओम

प्रश्न. सामान्य ट्यूबलाइट में कौन – सी गैस होती है ?

उत्तर. आर्गन के साथ मरकरी वेपर

प्रश्न. श्वेत प्रकाश को नली में कैसे पैदा करते हैं ?

उत्तर. तंतु को गर्म करके

प्रश्न. विद्युत बल्ब के अन्दर कौन – सी गैस होती है ?

उत्तर. नाइट्रोजन, आर्गन गैस

प्रश्न. विद्युत बल्ब का अविष्कार सर्वप्रथम किसने किया था ?

उत्तर. एडीसन

प्रश्न. बिजली के पंखे की गति बदलने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर. रेगुलेटर

प्रश्न. पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्या कारण है ?

उत्तर. भूक्रोड के अन्दर की चक्रक धाराएँ

अन्य लेख भी पढ़ें ..

मात्रक से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

गति से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

सरल मशीनों पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति पर आधारित प्रश्न – उतर 

गुरुत्वाकर्षण पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

दाब से संबंधित प्रश्न – उत्तर

प्लवन पर आधारित प्रश्न उत्तर

केशिकत्व और पृष्ठ तनाव पर आधारित प्रश्न उत्तर

श्यानता पर आधारित प्रश्न उत्तर

तरंग पर आधारित प्रश्न उत्तर

ऊष्मा पर आधारित प्रश्न उत्तर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here