HomePhysics GK In Hindi [One Linear]तरंग पर आधारित प्रश्न उत्तर (tarang in hindi)

तरंग पर आधारित प्रश्न उत्तर (tarang in hindi)

तरंग मुख्यतः कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर.  दो (यांत्रिक तरंग और अयांत्रिक तरंग)

वे तरंग जो किसी पदार्थिक माध्यम जैसे – ठोस, द्रव, गैस में संचारित होती है उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. यांत्रिक तरंग

वे तरंगे जिनके संचरण के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है उन तरंगों को क्या कहते हैं ?

उत्तर. अयांत्रिक तरंग

अयांत्रिक तरंग को और किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. विद्धुत चुम्बकीय तरंग

यांत्रिक तरंग मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर. दो (अनुदैर्ध्य तरंग और अनुप्रस्थ तरंग)

जब तरंग गति की दिशा माध्यम के कणों के कम्पन करने की दिशा के समांतर होती है तो ऐसी तरंग क्या कहलाती है ?

उत्तर. अनुदैर्ध्य तरंग (जैसे – ध्वनि)

जब तरंग गति की दिशा माध्यम के कणों के कम्पन करने की दिशा के लम्बवत होती है तो ऐसी तरंग को क्या कहते हैं ?

उत्तर. अनुप्रस्थ तरंग

सभी विद्धुत चुम्बकीय तरंगे किसकी बनी होती हैं ?

उत्तर. फोटान की

सभी विद्धुत चुम्बकीय तरंगों की चाल किसकी चाल के बराबर होती है ?

उत्तर. प्रकाश की चाल के

विद्धुत चुम्बकीय तरंगों का प्रतिपादन किस वैज्ञानिक ने किया ?

उत्तर. मैक्सवेल

किसी कारक द्वारा उत्पन्न विक्षोभ के आगे बढ़ने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?

उत्तर. तरंग गति

दोलन करने वाली वस्तु अपनी साम्य स्थिति की किसी भी ओर जितनी अधिक से अधिक दूरी तक जाती है उस दूरी को दोलन का क्या कहते हैं ?

उत्तर. आयाम

आवर्त गति में कम्पन करते हुए किसी कण पर स्थिति तथा गति की दिशा को जिस राशि द्वारा निरुपित किया जाता है उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. कंपन की कला

तरंग गति में समान कला में कंपन करने वाले दो क्रमागत कणों के बीच की दूरी को क्या कहते हैं ?

उत्तर. तरंगदैर्ध्य

किन तरंगों की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है ?

उत्तर. रेडियो तरंगों की

वस्तुओं को देखने के लिए किन किरणों का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर. दृश्य विकिरण (खोज – न्यूटन)

कुहरे में फोटोग्राफी करने में किन किरणों का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर. अवरक्त विकिरण का (खोज – हर्शेल)

प्रकाश वैद्धुत प्रभाव को उत्पन्न करने और वैक्टीरिया को नष्ट करने में किन किरणों का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर. पराबैगनी किरणों का (खोज – रिटर)

चिकित्सा के क्षेत्र में किन किरणों का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर. एक्स किरण (खोज – रौंटजेन)

नाभिकीय अभिक्रिया तथा कृत्रिम रेडियोधर्मिता में किन किरणों का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर. गामा किरण (खोज – बैकुरल)

घड़ी की सुइयों की गति कैसी होती है ?

उत्तर. सरल आवर्त गति

रेडियो तरंगो के विक्षेपण के लिए वायुमंडल के स्तरों में से कौन सा स्तर उत्तरदायी है ?

उत्तर. आयनमंडल

दीर्घ रेडियो तरंगे पृथ्वी की किस सतह से परावर्तित होती हैं ?

उत्तर. आयनमंडल

कौन सी तरंगे शून्य में संचरण नहीं कर सकती हैं ?

उत्तर. ध्वनि

क्रिस्टल की संरचना जानने के लिए किस किरण को प्रयोग में लाया जाता है ?

उत्तर. एक्स किरण

एक रडार जो शत्रु के वायुयान की उपस्थिति का पता लगाता है किस तरंग का प्रयोग करता है ?

उत्तर. रेडियो तरंग

किन तरंगों का प्रयोग रात्रि दृष्टि उपकरण में किया जाता है ?

उत्तर. अवरक्त तरंग

आंतो के रोगों का निदान के लिए किन किरणों का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर. एक्स किरण

सी० टी० स्कैन करने में किन किरणों को प्रयोग में लाई जाती है ?

उत्तर. एक्स किरण

अन्य लेख भी पढ़ें ..

मात्रक से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

गति से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

सरल मशीनों पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति पर आधारित प्रश्न – उतर 

गुरुत्वाकर्षण पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

दाब से संबंधित प्रश्न – उत्तर

प्लवन पर आधारित प्रश्न उत्तर

केशिकत्व और पृष्ठ तनाव पर आधारित प्रश्न उत्तर

श्यानता पर आधारित प्रश्न उत्तर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here