HomePhysics GK In Hindi [One Linear]प्रकाश | light questions and answers in hindi

प्रकाश | light questions and answers in hindi

प्रश्न.  प्रकाश क्या है ?

Ans. उर्जा

प्रश्न. प्रकाश विकिरणों की प्रकृति किसके समान होती है ?

Ans.  तरंग एवं कण दोनों के समान

प्रश्न. प्रकाश किस प्रकार की तरंग है ?

Ans. अनुप्रस्थ तरंग  (तरंगदैर्ध्य 3900 A° से 7800 A°)

प्रश्न. प्रकाश का रंग किससे निर्धारित होता है ?

Ans. इसके तरंगदैर्ध्य से

प्रश्न. निर्वात तथा वायु में प्रकाश की चाल कितनी होती है ?

Ans. 3 × 108 मीटर प्रति सेकेण्ड

प्रश्न. प्रकाश के वेग की गणना सबसे पहले किसने की ?

Ans. रोमर

प्रश्न. प्रकाश की चाल किस पर निर्भर करती है ?

Ans. माध्यम के अपवर्तनांक पर

प्रश्न. प्रकाश की गति किसके बीच से जाते हुए न्यूनतम होगी ?

Ans. कांच

प्रश्न. प्रकाश तरंगों के वायु से कांच में जाने पर कौन से चर प्रभावित होते हैं ?

Ans. तरंगदैर्ध्य और वेग

प्रश्न. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तो क्या अपरिवर्तित रहता है ?

Ans. आवृत्ति

प्रश्न. सूर्य के प्रकाश को धरती की सतह पर पहुँचने में लगभग कितना समय लगता है ?

Ans. 8 मिनट 19 सेकेण्ड

प्रश्न. चन्द्रमा से परावर्तित प्रकाश को पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता है ?

Ans. 1.28 सेकेण्ड

प्रश्न. प्रकाश के अवरोध के किनारे पर थोड़ा मुड़कर उसकी छाया में प्रवेश करने की घटना को क्या कहते हैं ?

Ans. प्रकाश का विवर्तन

प्रश्न. जब प्रकाश किसी ऐसे माध्यम से गुजरता है जिसमे धूल तथा अन्य पदार्थों के अत्यन्त सूक्ष्म कण होते हैं तो इनके द्वारा प्रकाश सभी दिशाओं में प्रसारित हो जाता है यह घटना क्या कहलाता है ?

Ans. प्रकाश का प्रकीर्णन

प्रश्न. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है ?

Ans. प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण

प्रश्न. अस्त होते समय सूर्य लाल क्यों दिखाई देता है ?

Ans. प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण

प्रश्न. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे कम होता है ?

Ans. लाल रंग के प्रकाश का (सबसे लम्बा तरंगदैर्ध्य होता है)

प्रश्न. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है ?

Ans. बैंगनी रंग के प्रकाश का (सबसे कम तरंगदैर्ध्य)

प्रश्न. हमें वास्तविक सूर्योदय से कुछ मिनट पूर्व ही सूर्य दिखाई देने का कारण है ?

Ans. प्रकाश का अपवर्तन

प्रश्न. क्षितिज के समीप सूर्य एवं चन्द्रमा के दीर्घ वृत्ताकार दिखाई देने का कारण है ?

Ans. प्रकाश का अपवर्तन

प्रश्न. खतरे के संकेतों के लिए लाल प्रकाश का प्रयोग क्यों किया जाता है ?

Ans. क्योकि इसका प्रकीर्णन सबसे कम होता है

प्रश्न. अन्तरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है ?

Ans. काला

प्रश्न. किसी तारे का रंग क्या दर्शाता है ?

Ans. उसका ताप

प्रश्न. प्रकाश सजावट तथा विज्ञापन के लिए विसर्जन नलिकाओं में प्रयुक्त होने वाली गैस कौन – सी है ?

Ans. निआन

प्रश्न. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है ?

Ans. बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण

प्रश्न. प्रकाश तंतु जिस सिद्धांत पर काम करता है, वह है ?

Ans. पूर्ण आंतरिक परावर्तन

प्रश्न. तंतु प्रकाशिकी संचार में संकेत किस रूप में प्रवाहित होता है ?

Ans. प्रकाश तरंग

प्रश्न. मरीजों के पेट के अन्दर का परीक्षण करने हेतु डॉक्टरों द्वारा प्रयुक्त “एंडोस्कोप” निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?

Ans. प्रकाश का सकल आंतरिक परावर्तन

प्रश्न. मृगमरीचिका का कारण है ?

Ans. प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन

प्रश्न. एक काटा हुआ हीरा क्यों जगमगाता है ?

Ans. पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण

प्रश्न. किसी वस्तु के त्रिविमीय प्रतिरूप को अंकित तथा पुनरावृत्ति करने की तकनीक का नाम है –

Ans. होलोग्राफी

प्रश्न. त्रिविमीय चित्र लेने के लिए निम्न में से किसका प्रयोग करते है ?

Ans. होलोग्राफी

प्रश्न. फोटोग्राफिक कैमरों या प्रकाशिक यंत्रों में किस लेंस का प्रयोग करते हैं ?

Ans. उत्तल लेंस

प्रश्न. छोटे – छोटे पुर्जो को देखने के लिए किस लेंस का प्रयोग करते हैं ?

Ans. उत्तल लेंस

प्रश्न. स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी कितनी होती है ?

Ans. 25 सेमी

प्रश्न. समतल दर्पण से बना प्रतिबिम्ब कैसा होता है ?

Ans. आभासी

प्रश्न. समतल दर्पण की फोकस दूरी कहाँ होती है ?

Ans. अनंत पर

प्रश्न. दो समतल दर्पणों को समान्तर क्रम में रखा गया है, उनके द्वारा बने प्रतिबिम्बों की संख्या क्या होगी ?

Ans. अनंत

प्रश्न. यदि कोई व्यक्ति समतल दर्पण की और V वेग से आ रहा है तो उसे अपना प्रतिबिम्ब किस वेग से आता हुआ दिखाई देगा ?

Ans. 2V वेग से

प्रश्न. जब किसी दर्पण को θ कोण से घूर्णित किया जाए तो परावर्तित किरण का घूर्णन कितना होगा ?

Ans. 

प्रश्न. दो दर्पणों के बीच θ कोण हो तो उनके द्वारा बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी ?

Ans. (360/θ – 1)

प्रश्न. किसी व्यक्ति को अपना पूरा प्रतिबिम्ब देखने के लिए कितने लम्बे दर्पण की आवश्यकता होगी ?

Ans. अपनी लम्बाई का आधा

प्रश्न. कोई व्यक्ति अपने से बड़ा प्रतिबिम्ब किस दर्पण में देख सकता है ?

Ans. अवतल दर्पण में

प्रश्न. किसी दर्पण की फोकस दूरी और वक्रता त्रिज्या में क्या सम्बन्ध होता है ?

Ans. वक्रता त्रिज्या = 2 x फोकस दूरी

प्रश्न. लेंस की क्षमता तथा फोकस दूरी में क्या सम्बन्ध है ?

Ans. लेंस की क्षमता = 1/फोकस दूरी

प्रश्न. दो लेंस जिनकी क्षमता P1 व P2 है उन्हें संपर्क में रखने पर संयुक्त लेंस की क्षमता क्या होगी ?

Ans. P = P1 + P2

प्रश्न. लेंस की क्षमता किसमें मापी जाती है ?

Ans. डायोप्टर में

प्रश्न. एक व्यक्ति को निकट की वस्तुएं तो स्पष्ट दिखाई देती हैं परन्तु दूर की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिखाई देती हैं उस व्यक्ति की आँखों में कौन – सा दोष है ?

Ans. निकट दृष्टि दोष

प्रश्न. निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है ?

Ans. अवतल लेंस

प्रश्न. एक व्यक्ति को दूर की वस्तुएं तो स्पष्ट दिखाई देती हैं परन्तु पास की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिखाई देती हैं उस व्यक्ति की आँखों में कौन – सा दोष है ?

Ans. दूर दृष्टि दोष

प्रश्न. दूर दृष्टि दोष को दूर करने के लिए किस प्रकार का लेंस प्रयोग किया जाता है ?

Ans. उत्तल लेंस

प्रश्न. कार में पीछे के यातायात के दृश्यावलोकन के लिए किस प्रकार के शीशे का प्रयोग होता है ?

Ans. उत्तल दर्पण

प्रश्न. सडकों पर लगे लैम्पों में किस दर्पण का प्रयोग होता है ?

Ans. उत्तल दर्पण

प्रश्न. दाढ़ी बनाने के लिए किस प्रकार के दर्पण का प्रयोग करते हैं ?

Ans. अवतल दर्पण

प्रश्न. नाक, कान व गले की जांच करने के लिए डॉक्टर किस दर्पण लगे यन्त्र का प्रयोग करता है ?

Ans. अवतल दर्पण

प्रश्न. इन्द्रधनुष में कौन – सा रंग दिखाई नहीं देता है ?

Ans. काला

प्रश्न. इन्द्रधनुष के रंगों का सही क्रम है ?

Ans. बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी एवं लाल

प्रश्न. जल में वायु का बुलबुला, जिसकी भांति व्यवहार करेगा वह है –

Ans. अवतल लेंस

प्रश्न. जल के अन्दर वायु का बुलबुला व्यवहार करता है ?

Ans. अपसारी लेंस जैसा

पढ़ने में काम आने वाले ग्लासेस किस प्रकार के लेंस से बनते हैं ?

Ans. उत्तल लेंस

प्रश्न. खोज बत्ती में दर्पण जो प्रयुक्त होता है वह है –

Ans. नतोदर दर्पण

प्रश्न. धूप के चश्मे की पावर कितनी होती है ?

Ans. शून्य डायोप्टर

प्रश्न. एक रंगीन टेलीविजन में तीन आधारभूत रंगों के मिश्रण से रंग बनते हैं ये हैं –

Ans. लाल, हरा और नीला

प्रश्न. लाल कांच को अधिक ताप तक गर्म करने पर वह कैसा दिखाई देगा ?

Ans. हरा

प्रश्न. दूरबीन का आविष्कार किसने किया ?

Ans. गैलिलियो ने

अन्य लेख भी पढ़ें ..

मात्रक से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

गति से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

सरल मशीनों पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति पर आधारित प्रश्न – उतर 

गुरुत्वाकर्षण पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

दाब से संबंधित प्रश्न – उत्तर

प्लवन पर आधारित प्रश्न उत्तर

केशिकत्व और पृष्ठ तनाव पर आधारित प्रश्न उत्तर

श्यानता पर आधारित प्रश्न उत्तर

तरंग पर आधारित प्रश्न उत्तर

ऊष्मा पर आधारित प्रश्न उत्तर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here