HomeComputer In HindiCCC Full Form | Course On Computer Concepts

CCC Full Form | Course On Computer Concepts

आज के इस आर्टिकल में मैंने CCC से सम्बन्धित सभी जानकारियाँ दी हैं जैसे कि CCC Full Form क्या है, CCC कोर्स क्या है, CCC करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, CCC Syllabus, CCC Exam कैसे होती है आदि।

Full Form Of CCC

अंग्रेजी में CCC का पूरा नाम Course On Computer Concepts (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) तथा हिन्दी में CCC का पूरा नाम ‘कंप्यूटर अवधारणाओं पर पाठ्यक्रम’ होता है।

CCC कोर्स क्या है?

CCC एक कंप्यूटर कोर्स है जिसमे कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाती है। यह कोर्स राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के द्वारा चलाई जाती है। जानकारी के लिए मैं आपको बता दूँ कि NIELIT से पहले CCC की परीक्षा DOEACC के द्वारा कराई जाती थी।
NIELIT के द्वारा प्रत्येक महीने में CCC की परीक्षा कराई जाती है।

CCC करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

CCC कोर्स करने के लिए किसी भी प्रकार के शैक्षिक योग्यता का वर्णन नहीं किया गया है। यदि आप 8 वीं, 10 वीं या 12 वीं पास है तो इसे कर सकते हैं।
CCC का कोर्स आप दो तरीके से कर सकते हैं पहला ऐसे संस्थान द्वारा जिसे NIELIT के द्वारा विशेष रूप से अधिकार प्राप्त हो। और दूसरा स्वयं आप अपने घर पर तैयारी करके ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं।

CCC आवेदन एवं फीस

CCC का कोर्स करने के लिए आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://student.nielit.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CCC के लिए आवेदन फीस 590 रूपया निर्धारित किया गया है।
CCC का एडमिट कार्ड प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में निकलता है।
CCC का रिजल्ट परीक्षा पूर्ण होने के एक महीने के बाद निकलता है।
CCC की परीक्षा NIELIT द्वारा विशेष रूप से मान्यता प्राप्त संस्थानों के द्वारा कराई जाती है।

CCC कोर्स Syllabus

CCC कोर्स तीन महीने का होता हैं। जिसमे कुल Theory 25 घंटे, Practical 50 घंटे और Tutorials 5 घंटे का होता है। अर्थात कुल मिलाकर 80 घंटे का कोर्स होता है।

कंप्यूटर का परिचय
GUI आधारित संचालन का परिचय प्रणाली
वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व
स्प्रेडशीट्स (माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल)
इन्टरनेट, WWW, और वेब ब्राउज़र का परिचय
संचार और सहयोग
प्रस्तुतियों का आवेदन
डिजिटल वित्तीय सेवाओं के अनुप्रयोग

CCC Exam कैसे होती है?

CCC की परीक्षा ऑनलाइन होती हैं। इसमें आपको अलग से एक कंप्यूटर सिस्टम दे दिया जाता है जिसमे आपको अपने रूल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करके Submit करने होते हैं। Submit करने के पश्चात आपके सामने 100 (MCQ या True/False) प्रश्न आते हैं। जिन्हें 90 मिनट्स में करने होते हैं।

CCC परीक्षा पास करने के लिए आपको कम से कम 50% अंक लाने अनिवार्य होते हैं।

आपके नंबर के अनुसार निम्लिखित Grading System की जाती है –

50 – 54 = D ग्रेड
55 – 64 = C ग्रेड
65 – 74 = B ग्रेड
75 – 84 = A ग्रेड
> = 85 = S ग्रेड

CCC Certificate का क्या महत्त्व है?

CCC Certificate, प्राइवेट जॉब और सरकारी जॉब के लिए महत्वपूर्ण हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here