HomeChild Development And PedagogyUPTET 2011 हिन्दी प्रश्नोत्तर | UPTET Hindi Previous Year Questions

UPTET 2011 हिन्दी प्रश्नोत्तर | UPTET Hindi Previous Year Questions

1. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘बादल’ का पर्यायवाची है?

  1. नीरद 
  2. नीरज
  3. अम्बुज
  4. अम्बु

2. इन्द्रियों को जीतने वाले के लिए एक शब्द है-

  1. दूरदर्शी
  2. दत्तचित्त
  3. कुशाग्रबुद्धि
  4. जितेन्द्रिय 

3. ‘अहा! आप आ गए’ ‘अहा’ शब्द है-

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. अव्यय 
  4. विशेषण

4. निम्नलिखित में पुल्लिंग शब्द कौन-सा है?

  1. नदी
  2. पानी 
  3. इलायची
  4. प्यास

5. ‘पवन’ का सन्धि-विच्छेद है-

  1. प + अवन
  2. प + वन
  3. पो + अन 
  4. पौ + अन

6. ‘घुमक्कड़’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  1. ओड़ा
  2. अक्कड़ 
  3. आक

7. ‘डिबिया’ में कौन-सा प्रत्यय है?

  1. इया 
  2. आई

8. ‘भिक्षुक’ में कौन-सा प्रत्यय है?

  1. उक
  2. अक

9. निम्नलिखित शब्दों में शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-

  1. आनुषंगिक 
  2. आनुसंगिक
  3. अनुसंगिक
  4. आनुषंगीक

10. निम्नलिखित शब्दों में शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-

  1. अन्ताक्षरी
  2. अन्त्याक्षरी 
  3. अन्तअक्षरी
  4. अन्ताक्षरि

11. निम्नलिखित शब्दों में शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-

  1. सुषमा 
  2. सुशमा
  3. शुषमा
  4. सुसमा

12. ‘बिल्ली छत से कूद पड़ी’ में कौन-सा कारक है?

  1. अधिकरण कारक
  2. कर्म कारक
  3. सम्प्रदान कारक
  4. अपादान कारक 

13. ‘जो युद्ध में स्थिर रहता है।’ वाक्य के लिए एक शब्द बताइए-

  1. यशस्वी
  2. सत्याग्रही
  3. युधिष्ठिर 
  4. अश्वारोह

14. शैव कहते हैं-

  1. जो शक्ति की उपासना करता है।
  2. जो शिव की उपासना करता है। 
  3. जो विष्णु की उपासना करता है।
  4. जो किसी की उपासना नहीं करता है।

15. वाचाल कहते हैं-

  1. जो जल्दी चलता है।
  2. जिसकी चाल ठीक न हो।
  3. जो बहुत बोलता है।
  4. जो चुप रहता है।

16. श्याम धीरे-धीरे चलता है। वाक्य में ‘धीरे-धीरे’ शब्द है-

  1. क्रिया
  2. क्रिया-विशेषण 
  3. विशेषण
  4. इनमे से कोई नहीं

17. आकाश-पाताल के बीच लगने वाला (-) चिन्ह है-

  1. अल्पविराम चिन्ह
  2. विस्मयादि बोधक चिन्ह
  3. योजक चिन्ह 
  4. उद्धरण चिन्ह

18. यह नयी साड़ी है। वाक्य में ‘नयी’ शब्द है-

  1. सर्वनाम
  2. क्रिया
  3. क्रिया-विशेषण
  4. विशेषण 

19. नीचे दिये गये विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए:

  1. आम्र 
  2. दूध
  3. शहीद
  4. खिड़की

20. दिये गये विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए:

  1. बैंक
  2. अमीर
  3. अग्नि
  4. मुँह 

21. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘सूर्य’ का पर्यायवाची नहीं है?

  1. दिनकर
  2. रवि
  3. अंशुमाली
  4. यामिनी 

22. ‘मनोरथ’ का सन्धि-विच्छेद होगा-

  1. मनः + रथ 
  2. मन + ओरथ
  3. मनो + रथ
  4. मन + रथ

23. विद्यार्थी उदाहरण है-

  1. वृद्धि स्वर सन्धि का
  2. गुण स्वर सन्धि का
  3. व्यंजन सन्धि का
  4. दीर्घ स्वर सन्धि का 

24. दिग्भ्रम उदहारण है-

  1. विसर्ग सन्धि का
  2. अयादि स्वर सन्धि का
  3. व्यंजन सन्धि का 
  4. यण स्वर सन्धि का

25. द्विगु समस का उदाहरण है-

  1. माता-पिता
  2. यथाशक्ति
  3. नवग्रह
  4. पीताम्बर

26. हिन्दी किस लिपि में लिखी जाती है?

  1. ब्राह्मी
  2. देवनागरी 
  3. खरोष्ठी
  4. गुरुमुखी

27. सर्वनाम के कितने भेद हैं?

  1. छः 
  2. पाँच
  3. सात
  4. चार

28. अपमान’ में कौन-सा उपसर्ग है?

  1. अव
  2. उप
  3. अति
  4. अप

29. ‘दुरवस्था’ में कौन-सा उपसर्ग है?

  1. दुस्
  2. दुर
  3. अव
  4. दु

30. ‘पराजय’ में कौन-सा उपसर्ग है?

  1. परि
  2. प्र
  3. परा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here