HomeChild Development And PedagogyUPTET 2014 मनोविज्ञान प्रश्नोत्तर | UPTET Psychology Questions

UPTET 2014 मनोविज्ञान प्रश्नोत्तर | UPTET Psychology Questions

1. अभिप्रेरणा का वर्गीकरण होता हैं-

    उत्तर. जन्मजात तथा अर्जित

    2. सीखने की प्रक्रिया में ‘सीखने का स्थानान्तरण’ हो सकता हैं-

    उत्तर.  सकारात्मक, नकारात्मक और शून्य तीनों

    3. कौन-सा अंतर्दृष्टि द्वारा सीखने की व्याख्या करता हैं ?

    उत्तर. गेस्टाल्टवाद

    4. किस मनोवैज्ञानिक ने सीखने की सामग्री के रूप में निरर्थक शब्दों  का प्रयोग किया ?

    उत्तर. एबिंगहांस

    5. सीखने का नियम किसने दिए हैं ?

    उत्तर. थार्नडाइक ने

    6. शारीरिक वृद्धि और विकास को क्या कहते हैं ?

    उत्तर. अभिवृद्धि

    7. ‘चिंतन संज्ञानात्मक पक्ष में एक मानसिक क्रिया हैं’ यह कथन किसका हैं ?

    उत्तर. रास द्वारा

    8. बाल मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम हैं ?

    उत्तर. प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता हैं

    9. बाल मनोविज्ञान का केंद्र बिंदु हैं-

    उत्तर. बालक

    10. संवेग शब्द का शाब्दिक अर्थ हैं-

    उत्तर. उत्तेजना या भावों में उथल-पुथल

    11. कौशल सीखने की पहली अवस्था हैं-

    उत्तर. अनुकरण

    12. मानसिक आयु के प्रत्यय का सर्वप्रथम प्रयोग किया-

    उत्तर. बिने-साइमन

    13. शैशवावस्था के लिए उत्तम शिक्षण विधि हैं-

    उत्तर. मान्टेसरी विधि, खेल विधि और किण्डरगार्टेन 

    14. बाल-विकास में-

    उत्तर. गर्भावस्था से किशोरावस्था तक का अध्ययन होता हैं

    15. ‘सर्वाधिक उपयुक्त जीवित (Survival of the fittest) रहता हैं’ का सिद्धांत किसका हैं ?

    उत्तर. डार्विन का

    16. बिने-साइमन परीक्षण द्वारा किसका मापन किया जाता हैं ?

    उत्तर. सामान्य बुद्धि का

    17. संवेगात्मक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं-

    उत्तर. शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक योग्यता और थकान

    18. “सामाजिक प्रत्याशाओं के अनुरूप व्यवहार की योग्यता का अधिगम सामाजिक विकास कहा जाता हैं” यह कथन किसका हैं ?

    उत्तर. हरलाक का

    19. सीखने का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ हैं-

    उत्तर. व्यवहार में परिमार्जन

    20. वाणी दोष नहीं हैं-

    उत्तर. धीमी या तेज गति से बोलना

    21. प्राथमिक स्तर पर मूल्यों की शिक्षा देने की सर्वोत्तम विधि हैं-

    उत्तर. अध्यापक के व्यवहार में मूल्य स्थापना

    22. मूल्यों के वर्गीकरण में सम्मिलित नहीं हैं-

    उत्तर. येन केन प्रकारेण धनार्जन का मूल्य

    23. व्यक्तित्व के संगठन का स्वरूप हैं-

    उत्तर. मनोवैज्ञानिक-शारीरिक

    24. आत्मकेंद्रित व्यक्ति होता हैं-

    उत्तर. अन्तर्मुखी

    25. अपने ऊर्जाबल (Libido) को बाहर की ओर अभिव्यक्त करने वाले व्यक्ति का प्रकार होता हैं-

    उत्तर. बहिर्मुखी व्यक्तित्व

    26. भाषा विकास का सिद्धांत नहीं हैं-

    उत्तर. अतिरिक्त शक्ति का सिद्धांत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Channel Join Now

    Latest Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here