HomeEnvironment In Hindi200 + EVS Important Questions For UPTET

200 + EVS Important Questions For UPTET

200+UPTET EVS Important Questions In Hindi

 1. संसार का सर्वाधिक समस्याकारी जलीय खर – पतवार, जिसे ‘बंगाल का आतंक’ भी कहते हैं, वह क्या है ?

उत्तर –  जलकुम्भी (आइकोर्निया क्रेसिपीज)

ये पादप सुपोष जलाशयों में काफी वृद्धि करते हैं तथा पारितंत्रीय गति को असंतुलित कर देते हैं। 

2. वायरस के अजैविक होने का क्या लक्षण है ?

उत्तर – इसको क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।

वायरस (विषाणु) की खोज इवानोवास्की के द्वारा की गई थी। ये प्रोटीन तथा न्यूक्लिक एसिड के बने होते हैं। वायरस सजीव तथा निर्जीव के बीच की कड़ी होती है।

3. पादप हार्मोन्स जो फलों को पकाने में सहायता करता है ?

उत्तर – एथिलीन 

एथिलीन का निर्माण मिथियोनीन नामक अमीनो अम्ल से होता है। एथिलीन फलों को पकाने में सहायक होती है जबकि ओक्सिन पौधों की वृद्धि तथा पत्तों एवं फलों के विगलन को रोकने में सहायक होती है। साइटोकाइनिन पौधों में कोशिका विभाजन को तथा जिबरेलिन बीजों के अंकुरण में सहायक हार्मोन्स है।

4. स्वतन्त्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु जिसमें नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता होती है, वह है ?

उत्तर – कलास्त्रिडियम 

कलास्त्रिडियम – यह स्वतन्त्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु है।

एजेटोबैक्टर – यह वायवीय जीवाणु है।

राइजोबियम – यह सहजीवी रूप में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करता है।

विब्रियो – यह ग्राम – निगेटिव जीवाणुओं का वंश है, जो मानव में विभिन्न बीमारियों का कारण है।

5. किस प्रकार का DNA कोशिका में सामान्य रूप से पाया जाता है ?

उत्तर – B – DNA 

6. सन् 1853 में भारत की पहली यात्री ट्रेन कहाँ चली थी ?

उत्तर – बम्बई से थाणे के बीच (लार्ड डलहौजी के शांसनकाल में)

यह रेलमार्ग 33.7 किलोमीटर लम्बा था। इस ट्रेन को ब्रिटेन से मंगवाए गए तीन भाप इंजन सुल्तान, सिन्धु एवं साहिब ने खीचा।

7. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला कहाँ आयोजित होता है ?

उत्तर – सोनपुर में (बिहार)

8. राष्ट्रीय एकता परिषद की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1961 में 

साम्प्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद आदि संकीर्ण बुराइयों से निपटने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता परिषद की स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी। 

9. समता के अधिकार का उल्लेख संविधान के किन अनुच्छेदों में मिलता है ?

उत्तर – अनुच्छेद 14 से 18 

अनुच्छेद 19 से 22 – स्वतंत्रता का अधिकार 

अनुच्छेद 23 से 24 – शोषण के विरुद्ध अधिकार 

अनुच्छेद 25 से 28 – धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 

अनुच्छेद 29 से 30 – संस्कृति व शिक्षा सम्बन्धी अधिकार 

अनुच्छेद 32 – संवैधानिक उपचारों का अधिकार 

 10. किस देश में लचीला संविधान है ?

उत्तर – यूनाइटेड किंगडम 

11. पुरवा किस अधिवास में शामिल है ?

उत्तर – ग्रामीण 

12. कौन सा ज्वालामुखी पर्वत है ?

उत्तर – किलिमंजारो 

अरावली एवं अप्लेशियन – अवशिष्ट पर्वत है।

यूराल (रूस) – वलित पर्वत है।

13. एलिफेंटा द्वीप कहाँ अवस्थित है ?

उत्तर – मुम्बई तट पर  

एलिफेंटा द्वीप मुम्बई के दक्षिण भाग में अरब सागर में स्थित है।

यहाँ पर मिली हाथी की एक विशाल प्रतिमा के कारण पुर्तगालियों ने इसका नाम एलिफेंटा द्वीप रख दिया है।

इसे धारा पुरी भी कहा जाता है। यह सात गुफाओं का सम्मिश्रण है जिनमें स्थित तीन शीर्ष वाले महेश मूर्ति विश्व प्रसिद्द है।

यूनेस्को ने इस पर्यटन स्थल को 1987 ई० में अपने वैश्विक विरासत श्रेणी में शामिल किया।

14. मानसूनी वन पाये जाते हैं, जहाँ वर्षा होती है ?

उत्तर – 70 से 200 सेमी 

इन स्थानों पर शीशम, साल, बांस, सागौन आदि वृक्ष पाये जाते हैं।

15. कार्बी एंगलोंग पठार किसका विस्तार है ?

उत्तर – प्रायद्वीपीय पठार का 

कार्बी एंगलोंग पठार नदियों के मैदान से 150 मीटर उंचाई से ऊपर उठता हुआ प्रायद्वीपीय पठार तिकोने आकार वाला कटा – फटा भूखण्ड है।

16. भारत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कहाँ है ?

उत्तर – पंचायती राज संस्थाओं में 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (D) के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जबकि केन्द्रीय एवं राज्य विधानमण्डलों में महिला आरक्षण की व्यवस्था नहीं है।

भारतीय संविधान के भाग – 9 एवं 11 वीं अनुसूची में अनुच्छेद 243 के अन्तर्गत पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिश पर 73 वें संविधान संशोधन द्वारा की गई थी।

भारत में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत प० जवाहर लाल नेहरू द्वारा 2 – अक्टूबर 1959 में राजस्थान के नागौर जिले से की थी।  

17. किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति के लिए कम से कम क्या उम्र होनी चाहिए ?

उत्तर – 35 वर्ष 

राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है तथा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है।

भारतीय संविधान के भाग – 6 में अनुच्छेद 153 से 167 तक राज्य कार्यपालिका के विषय में वर्णन किया गया है।

18. अनुच्छेद 356 का प्रथम प्रयोग कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर – केरल 1959 

अनुच्छेद 356 राष्ट्रपति को राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने का अधिकार देता है।

यदि राष्ट्रपति को लगता है कि कोई राज्य सरकार संविधान के अनुसार कार्य करने में विफल है तो उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है।

19. नगर निगम द्वारा कौन – सा कर लगाया जा सकता है ?

उत्तर – चुंगी कर, गृह कर, मनोरंजन कर, बाजार कर आदि।

20. किस प्रदेश में रेंडियर पाया जाता है ?

उत्तर –  टुंड्रा प्रदेश 

रेंडियर टुंड्रा प्रदेश में निवास करने वाले प्रमुख भ्रमणशील जंतु है। 

टुंड्रा प्रदेश एक प्रकार का बायोम है जहाँ वर्षभर सूर्याताप एवं सूर्य के प्रकाश का अभाव रहता है। तथा पूरे वर्ष निम्न तापमान बना रहता है। यहाँ वर्षा नगण्य होती है। तथा धरती की सतह पर सदैव बर्फ की चादर – सी बिछी रहती है। हालाकि सर्दियों में प्रायः रेंडियर टैगा के वनों में भी देखे जा सकते हैं।

21. प्रमुख उष्णकटिबंधीय घास के मैदान है ?

उत्तर – कम्पास, सवाना, लानोस, सेल्वास आदि।

यह घास के मैदान भूमध्य रेखीय प्रदेश के उत्तर व दक्षिण में लगभग 10 डिग्री से 25 डिग्री अक्षांशों के बीच विस्तींर्ण है। 

22. प्रमुख शीतोष्णकटिबंध घास प्रदेश हैं ?

उत्तर – प्रेयरी, वेल्ड, पम्पास, डाउंस, स्टेपीज आदि।

यह घास प्रदेश लगभग 30 डिग्री से 45 डिग्री के मध्यवर्ती भागों में पाए जाते हैं।

23. जनसंख्या के आकार के अनुसार वृह्तम महाद्वीप है ?

उत्तर – एशिया 

इसके बाद वृह्तम महाद्वीप अफ्रीका एवं यूरोप हैं।

24. भिलाई इस्पात संयंत्र कहाँ स्थित है ?

उत्तर – छत्तीसगढ़ में 

दूसरी पञ्चवर्षीय योजना के अन्तर्गत स्थापित किया गया यह कारखाना भारत का पहला इस्पात कारखाना है।

25. ‘अचल’ जीव के उदाहरण है ?

उत्तर – यूप्लेक्टेला, साइकन, स्पान्जिला (पेरीफेरा फाइलम) आदि।

ये जीव किसी न किसी आधार से चिपके रहते हैं। इनके पूरे शरीर में अनेक छिद्र पाये जाए हैं जो शरीर में उपस्थित नाल प्रणाली से जुड़े होते हैं।

ये सामान्यतः समुद्री आवास में पाये जाते हैं इन्हें स्पंज के नाम से भी जाना जाता है।

26. प्रोटीन अणुओं की इकाई है ?

उत्तर – अमीनो अम्ल 

27. कौन – सा अंगक पादप कोशिका में अनुपस्थित होता है ?

उत्तर – तारककाय 

तारककाय जंतु कोशिकाओं में पाया जाता है, जो कोशिका विभाजन में सहायता करता है इसकी खोज टी० बोवेरी ने की थी।

जबकि रिक्तिकाएं, लवक तथा सेल्यूलोज कोशिका भित्ति पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं।

28. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि हैं ?

उत्तर – यकृत ग्रंथि 

यह डायग्राम के नीचे उदरगुहा में स्थित होती है।

यह पित्त रस का निर्माण एवं स्रावण करती है आवश्यकता से अधिक शर्करा या कार्बोहाइड्रेट ग्लाइकोजेन के रूप में संचित रहते हैं।

29. उत्तर प्रदेश का राज्य प्रदेश है ?

उत्तर – सारस क्रेन (क्रौंच)

उत्तर प्रदेश का राज्य पशु बारह सिंघा, राज्य वृक्ष अशोक, राज्य पुष्प पलाश तथा राजकीय भाषा हिन्दी एवं उर्दू है।

30. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर. 5 जून

स्टॉकहोम अंतरर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन 1972 में 5 जून को विश्व पर्वावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।

पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस वर्ष 1973 में मनाया गया था। इसका मुख्य थीम ‘केवल एक पृथ्वी’ (Only One Earth) था।

वर्ष 2018 और 2019 में विश्व पर्यावरण दिवस के मेजबान देश क्रमशः भारत और चीन थे।

31. एम० एस० स्वामीनाथन कौन थे ?

उत्तर. कृषि वैज्ञानिक

एम० एस० स्वामीनाथन को हरित क्रान्ति का जनक कहा जाता है। इनका जन्म 7 अगस्त 1925 को कुम्बकोनम, तमिलनाडु में हुआ था।

32. WII (वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया) कहाँ स्थित है ?

उत्तर. देहरादून (उत्तराखंड)

वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (भारतीय वन्यजीव संस्थान) देहरादून (उत्तराखंड) में स्थित है।

33. प्रकाश – संश्लेषण के दौरान हरे पेड़ – पौधे किसे सोख लेते हैं ?

उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड

34. अपशिष्ट उत्पादों को खाने वाले जीवों को क्या कहा जाता है ?

उत्तर. मृतकभक्षी

मृतकभक्षी जीव परपोषी होते है, जो अपना भोज्य पदार्थ मृत पौधों, जंतुओं तथा अपशिष्ट उत्पादों से प्राप्त करते हैं। ये जीव अपघटन की क्रिया में योगदान देते हैं तथा तत्वों के पुनः चक्रण में सहायक होते हैं।

35. तप्त भौमजल से किस प्रकार की उर्जा प्राप्त होती है ?

उत्तर. भूतापीय ऊर्जा

36. शोला घासस्थल कहाँ पाये जाते हैं ?

उत्तर. पश्चिमी घाट

शोला घासस्थल प्रायः उच्च उंचाई वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं। शोला घासस्थल वनों को उष्णकटिबंधीय मोंटेन वनों के रूप में माना जाता है।

37. भारत में पेलिकन पक्षी कहाँ प्रजनन करते हैं ?

उत्तर. नेलापट्टू (आन्ध्रप्रदेश), कून्थनकुलम (तमिलनाडु) तथा कोक्कारे बेलूर (कर्नाटक)

38. ‘मीनामाता रोग’ ऐसी मछली खाने से होता है, जिसमें अधिक मात्रा में पाया जाता है ?

उत्तर. पारा (Hg)

इस बीमारी में मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं। अंधापन व पक्षाघात हो जाता है तथा अंत में मृत्यु हो जाती है।

39. ओजोन परत का अधिकतम ह्रास किस पर हुआ है ?

उत्तर. दक्षिणी ध्रुव पर

दक्षिणी ध्रुव को अंटार्कटिका के नाम से भी जाना जाता है। ओजोन परत मुख्यतः समतापमण्डल में अवस्थित होती है।

40. भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे ?

उत्तर. एच० जे० कानिया

41. ‘रेड डाटा बुक’ किससे सम्बंधित है ?

उत्तर. विलुप्त हो रहे जीव से

‘रेड डाटा बुक’ का प्रकाशन IUCN द्वारा किया जाता है तथा इसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है।

42. लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है ?

उत्तर. राष्ट्रपति

43. संविधान के किस भाग में पंचायती राजव्यवस्था संबंधी प्रावधान दिए गए हैं ?

उत्तर. भाग – 9

44. 74 वें संविधान संशोधन का सम्बन्ध है ?

उत्तर. शहरी स्थानीय स्वशासन से

45. किस गैस के वर्षा के पानी में घुलने से वर्षा का पानी अम्लीय हो जाता है ?

उत्तर. सल्फर डाइऑक्साइड  (SO2)

46. भारतीय संविधान में ‘विधि का शासन’ विचार कहाँ से लिया गया है ?

उत्तर. इंग्लैण्ड से

47. लोक सभा के चुनाव हेतु अधिसूचना कौन जारी करता है ?

उत्तर. भारत का निर्वाचन आयोग

48. लोक सभा की कार्यवाही के प्रथम घंटे को क्या कहा जाता है ?

उत्तर. प्रश्नकाल

प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न किये जाते हैं और उसके उत्तर दिए जाते हैं।

49. ‘वर्षा – जल संग्रहण’ क्या है ?

उत्तर. वर्षा – जल का जमाव और भंडारण

50. भारतीय गैंडा कहाँ संरक्षित है ?

उत्तर. काजीरंगा नेशनल पार्क

काजीरंगा नेशनल पार्क की स्थापना 1974 में की गई थी। यह राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे या भारतीय गैंडे के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

51. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह के सम्बन्ध में सही है ?

उत्तर. उत्पादक – उपभोक्ता – अपघटक

52. कौन – सी ग्रीन हाउस गैस वातावरण में सबसे अधिक मात्रा में उपस्थित रहती है ?

उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड

53. किस वर्णक की उपस्थिति के कारण पौधे हरे होते हैं ?

उत्तर. क्लोरोफिल

54. मानवीय गतिविधियां, जो पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार है ?

उत्तर. वनों का जलना, कृषि क्रिया – कलाप, एयरोसोल कैन का उपयोग

55. यूफोर्बिएसी फैमिली की कौन – सी फसल बायोडीजल उत्पन्न करने के लिए जानी जाती है ?

उत्तर. जैट्रोफा

जैट्रोफा या रतनजोत यूफोर्बिएसी कुल का द्विबीजपत्री पौधा है। इसके बीजों से बायोडीजल प्राप्त करते हैं, जो कि ऊर्जा के रूप में प्रयुक्त किये जाते हैं।

56. ‘जड़ी – बूटियों की रानी’ भारत की सबसे पवित्र जड़ी – बूटी है। इस औषधीय पौधे का हिन्दू धर्म में महत्त्व है और इसका वानस्पतिक नाम ‘ओसिमम सैंक्टम’ है। इसको सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. तुलसी

57. पीने के लिए सुरक्षित पानी को क्या कहते हैं ?

उत्तर. पीने योग्य पानी

58. वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी ?

उत्तर. मिथाइल आइसोसायनाइट

59.कोटोपैक्सी’ एक जाग्रत ज्वालामुखी है, जो अवस्थित है ?

उत्तर.  इक्वाडोर के एंडीज पर्वत में (दक्षिण अमेरिका)

वर्तमान में संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी ‘किलायु’ है, जो अमेरिका के हवाई द्वीप पर है।

60. भारत में कौन सी एजेंसी मुख्य रूप से प्रदूषण के मापन से सम्बंधित है ?

उत्तर. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 

61. तिब्बत की सांगपो नदी भारत में किस नाम से जानी जाती है ?

उत्तर. ब्रम्हपुत्र

 इसके अतिरिक्त यह अरुणांचल प्रदेश में इसे ‘दिहांग’ असम में इसे ‘ब्रम्हपुत्र’ और बांग्लादेश में इसे ‘जमुना’ के नाम से जजाना जाता है। ब्रम्हपुत्र नदी चीन के तिब्बत क्षेत्र एवं बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है। 

62. घास भूमि क्षेत्र के पारितंत्र की खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्चतर के उपभोक्ता होते हैं – 

उत्तर. मांसाहारी (Carnivorus)

63. वायुमंडल का प्रमुख स्तर जो पृथ्वी तल के नजदीक है –

उत्तर. क्षोभमण्डल 

वायुमंडलीय स्तर :- क्षोभमण्डल – समतापमंडल – मध्यमण्डल – आयनमंडल – बहिर्मंडल 

64.. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में कितने स्थायी सदस्य है ?

उत्तर. 5

65. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कहाँ अवस्थित है ?

उत्तर. राजस्थान के अलवर जिले में 

66. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ?

उत्तर. सूर्य का प्रकाश 

67. ‘एगमार्क’ का सम्बन्ध किससे है ?

उत्तर. गुणवत्ता से

68. आर्सेनिक द्वारा जल – प्रदूषण सर्वाधिक कहाँ है ?

उत्तर. पश्चिम बंगाल में 

आर्सेनिक एक गंधहीन और स्वादहीन उपधातु है, जो पृथ्वी के सतह के नीचे प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। 

69. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया गया था ?

उत्तर. 1972

भारत सरकार ने देश के वन्य जीव की रक्षा करने और प्रभावी ढंग से अवैध शिकार, तस्करी, और वन्यजीव तथा उससे व्युत्पन्न अवैध व्यापार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वन्यजीव अधिनियम 1972 लागू किया गया।

70. दूध से दही बनने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?

उत्तर. किण्वन 

इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले जीवाणु लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं, जिनमे लैक्टोबैसेलस लैक्टिस प्रमुख हैं।   

71. किस देश के संविधान से मौलिक कर्तव्य लिया गया है ?

उत्तर. यू० एस० एस० आर०

72. ध्रुवतारा किसे कहा जाता है ?

उत्तर. उत्तरी तारे को

73. भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ का प्रारम्भ कब किया गया था ?

उत्तर. 1973 (अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस – 29 जुलाई)

74. ‘फूलों की घाटी’ कहाँ अवस्थित है ?

उत्तर. उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में 

75. एक वयस्क मानव में कुल अस्थियों की संख्या कितनी होती है ?

उत्तर. 206

सबसे छोटे आकार की हड्डी स्टेपीज कान में तथा सबसे बड़े आकार की हड्डी फीमर जांघ में पाई जाती है।

76.. ग्रीनपीस इंटरनेशनल का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ?

उत्तर. एम्सटर्डम में 

77. एल० पी० जी० गैस क्या है ?

उत्तर. यह एक स्वच्छ ईंधन है। 

यह उच्च उष्मीय मान का है। 

यह नीले ज्वाला से जलने वाला है। 

78. ‘प्रजातियों की उत्पत्ति’ (The Origin Of Species) किसकी एक रचना है ?

उत्तर. चार्ल्स डार्विन की 

79. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ?

उत्तर. हेग में 

80. संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान को कब अपनाया ?

उत्तर. 24 जनवरी, 1950 को 

81. ‘पुष्कर मेला’ कहाँ आयोजित किया जाता है ?

उत्तर. राजस्थान के अजमेर जिले में

82. पराबैगनी किरणों में कौन – सा अधिक हानिकारक होता है ?

उत्तर. UV – C

83. जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है ?

उत्तर. कवक 

84. जैवमंडल का अजैविक घटक है –

उत्तर. पानी, हवा, मिट्टी, धूप और खनिज     

85. ‘गिर शेर परियोजना’ कहाँ अवस्थित है ?

उत्तर. गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में 

86. WWF से क्या आशय है ?

उत्तर. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड 

87. गंगा नदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर. गंगोत्री ग्लेशियर से

88. शिक्षक की सबसे बहुमूल्य निधि क्या है ?

उत्तर. छात्रों का विश्वास 

89. परिकल्पना को बार – बार परीक्षण करने से गलत नहीं पाया जाता है, तो वह है ?

उत्तर. सिद्धांत

90. सबसे उपयुक्त विधि है ?

उत्तर. विचारगोष्ठी एवं कार्य योजना

91. ग्रीन हाउस गैसों के नाम लिखिए ?  

उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, मेथेन, जलवाष्प, CFC, SF6, NF3 आदि  

92. ध्वनि प्रदूषण का मापन किस इकाई द्वारा किया जाता है ?

उत्तर. डेसिबल

93. कौन सी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है ?

उत्तर. सुबर्नरेखा 

94. किस स्थलाकृति का निर्माण हिमानी द्वारा हुआ है ?

उत्तर. यू आकार की घाटी  

95. राकेश कक्षा – 5 पर्यावरण विज्ञान शिक्षक द्वारा दिए गए कार्य को समय से प्रस्तुत नहीं करता है अतः सबसे उपयुक्त सुधारात्मक उपाय हो सकता है –

उत्तर. उसकी अनियमितताओ के कारणों को जानकार उसे सही मार्गदर्शन देना 

96. मध्य प्रदेश में कौन सा शहर झीलों का शहर कहलाता है ?

उत्तर. भोपाल (मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है)

97. कौन – सा सागर यूरोप को अफ्रीका से अलग करता है ?

उत्तर. भूमध्य सागर 

98. अन्तरराष्ट्रीय ‘ओजोन दिवस’ कब मनाया जाता है ?

उत्तर. 16 सितम्बर 

99. किसी खाद्य श्रृंखला में शाकाहारी होते है ?

उत्तर. प्राथमिक उपभोक्ता

100. पारिस्थितिक तंत्र के तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं ?

उत्तर. जैव – भू रासायनिक चक्र

101. कौन सा ईंधन न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है ?

उत्तर. हाइड्रोजन

102. संकटग्रस्त जंतु दैत्याचार पांडा कहाँ पाया जाता है ?

उत्तर. चीन में

103. किस गैस के कारण भोपाल गैस त्रासदी हुई ?

उत्तर. मिथाइल आइसोसायनेट 

104. किस देश में क्रिसमस का त्यौहार गर्मियों में मनाया जाता है ?

उत्तर. आस्ट्रेलिया में 

105. गिर वन्य जीव अभ्यारण्य किस वन्य जीव का संरक्षण करता है ?

उत्तर. शेर 

106. ग्रीन मफ्लर किससे सम्बंधित है ?

उत्तर. ध्वनि प्रदूषण से 

107. भू – पारिस्थितिकीय तंत्र में ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत क्या है ?

उत्तर. सूर्य है 

108. कौन – सी प्राकृतिक वनस्पति मरुस्थलीय प्रदेशों में पाई जाती है ?

उत्तर. कैक्टस 

109. टाइटन किस ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है ?

उत्तर. शनि

110. कौन – सी बायोडीजल की फसल है ?

उत्तर. जैट्रोफा

111. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था ? 

उत्तर. 1986

112. भू – मंडलीय तापन का कारण है –

उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड में बृद्धि 

113. किसमें सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है ?

उत्तर. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन बायोम 

114. किस मृदा का निर्माण लावा द्वारा होता है ?

उत्तर. काली मिट्टी 

115. वायुमंडल की कौन – सी परत प्रकाश की पराबैगनी किरणों को पृथ्वी की सतह पर आने से रोकती है ?

उत्तर. समतापमंडल

116. गंगा एक्शन प्लान को लाने का उद्देश्य किसके सुधार हेतु है ?

उत्तर. जल की गुणवत्ता  

117. कौन – सा वृक्ष जैविक कीटनाशक का उत्पादक है ?

उत्तर. नीम

118. चिपको आन्दोलन के प्रेणता कौन हैं ?

उत्तर. सुन्दरलाल बहुगुणा 

119. इन्सुलिन की रासायनिक प्रकृति हैं ?

उत्तर. प्रोटीन 

120. पौधों में अर्धसूत्री विभाजन होता हैं-

उत्तर. परागकोष में 

122. जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता हैं-

उत्तर. शाकाहारी 

123. ज्वर नियंत्रण में आमतौर पर सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली औषधि हैं-

उत्तर. पैरासीटामोल

124. दही निर्माण हेतु कौन सुक्ष्मजीवी उत्तरदायी हैं ?

उत्तर. लैक्टोबैसिलस 

125. मानव रुधिर वर्ग की खोज सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने की ?

उत्तर. लैंडस्टीनर

126. प्याज, आलू, अदरक हैं-

उत्तर. तना

127. एककोशीय जीव हैं-

उत्तर. पैरामीशियम

128. कौन-सा पादप उत्पाद साबुन का विस्थापन हैं ?

उत्तर. रीठा 

129. वाहिनीय ईधनों में से किसको आज कल पर्यावरण स्नेही माना जाता हैं ?

उत्तर. संपीडित प्राकृतिक गैस

130. किसी पारितंत्र में तत्वों का चक्रण क्या कहलाता हैं ?

उत्तर. जैव भू-रासायनिक चक्र  

131. कौन-से पौधे दूर-दूर प्रसारित होते हैं ?

उत्तर. फल द्वारा प्रकीर्णित पौधे 

132. जब एक जीव लाभ लेता हैं, बगैर दूसरे सहजीवी को प्रभावित किए, तो क्या कहलाता हैं ?

उत्तर. सहभोजी

133. जब मोर सांप को खाता हैं, सांप कीड़ों को खता हैं और कीड़े हरे पौधों को खाते हैं, तो मोर का पोषण तल कौन-सा हैं ?

उत्तर. खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर

134. कौन-सा कायांतरित शैल का उदाहरण हैं ?

उत्तर. संगमरमर 

135. महासागरों में कौन-सा लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता हैं ?

उत्तर. सोडियम क्लोराइड

136. राज्य सभा में होने वाली सभाओं की अध्यक्षता कौन करता हैं ?

उत्तर. उपराष्ट्रपति 

137. कौन-सी मिट्टी का विस्तार भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर हैं ?

उत्तर. जलोढ़ मिट्टी 

138. जो शाकाहारी जंतु भोजन के लिए हरे पेड़-पौधों पर निर्भर रहते हैं उन्हें क्या कहते हैं ?

उत्तर. प्रथम चरण उपभोक्ता 

139. प्लेग क्या हैं ?

उत्तर. जीवाणु जनित बीमारी

140. गैसीय अपशिष्ट हैं-

उत्तर. लकड़ी, कोयला से जलने वाला धुआं  

141. इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या हैं ?

उत्तर. जीव समुदाय और उसके वातावरण का संतुलित तंत्र 

142. मानव विकास के क्रम में दो पैरों पर चलने का सबसे बड़ा लाभ हैं-

उत्तर. हाथ स्वतंत्र रूप से मस्तिष्क की आज्ञानुसार कार्य क्र सकते हैं 

143. भूकंप की तीव्रता नापने के यंत्र को क्या कहते हैं ?

उत्तर. सीस्मोग्राफ

144. सूर्य से निकटम ग्रह कौन हैं ?

उत्तर. बुध 

145. ‘गिर’ राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित हैं ?

उत्तर. गुजरात 

146. निरीक्षण विधि की विशेषता लिखिए ?

उत्तर. यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है।  

यह प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित है। 

यह विधि विभिन्न सर्वेक्षणों द्वारा अपनाई जाती है।  

147. पर्यावरण शिक्षा में समस्या समाधान विधि का गुण है ?

उत्तर. लक्ष्य केन्द्रित विधि, सर्जनात्मक विधि, चयनात्मक विधि आदि। 

148. वायुदाब नापने वाला यन्त्र किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. बैरोमीटर

149. बीटी कपास क्या है ?

उत्तर. एक ट्रांसजेनिक पौधा

150. कौन – सा वायुमंडलीय प्रदूषक अम्लीय वर्षा का मुख्य कारक है ?

उत्तर. SO2 (सल्फर डाइऑक्साइड)

151. सर्वाधिक उत्पादक पारिस्थितिकी तंत्र है –

उत्तर. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

152. कौन-सा रसायन आम पकाने में प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर. कैल्शियम कार्बाइड

153. कौन-सी बीमारी दूषित जल पीने से फैलता है ?

उत्तर. टायफाइड

154. कौन-सी ग्रीन हाउस गैस है ?

उत्तर. जलवाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड(CO2), मीथेन(CH4), नाइट्रस ऑक्साइड(N2O), क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) आदि

155. द्विबीजपत्री पौधों के नाम लिखिए ?

उत्तर.  सरसों, आलू, टमाटर, कपास, शलजम,चना, मटर  आदि

156. पौधों में जल का अधिग्रहण किसके द्वारा होता हैं ?

उत्तर. जाइलम

157. कौन-सा प्रथम साहित्य स्रोत हैं ?

उत्तर. ऋग्वेद 

158. वायुमंडल में 99% भाग पर किन दो गैसों का विस्तार हैं ?

उत्तर. आक्सीजन एंव नाइट्रोजन 

159. पर्यावरणीय अध्ययन में शैक्षिणिक भ्रमण का मूल उद्देश्य क्या हैं ?

उत्तर. छात्रों के लिए प्रत्यक्ष अनुभव 

160. कार्यकीय रूप से शुष्क मिट्टी की क्या विशेषता हैं ? इसको कैसे पहचानेंगे ?

उत्तर. मिट्टी में लवण सांद्रता अधिक होगी 

161. सतत और व्यापक मूल्यांकन क्यों आवश्यक हैं ?

उत्तर. निरंतन मूल्यांकन होते रहने से शिक्षार्थियों में परीक्षा का अनावश्यक भय नहीं होता हैं

162. चरने वाले पशु वनस्पति को कैसे बदलते हैं ?

उत्तर. चुनकर चरना 

163. निम्नलिखित में से कौन स्वस्थ अस्थियों के लिए आवश्यक हैं ?

उत्तर. कैल्शियम एवं विटमिन D

164. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी का नाम हैं-

उत्तर. माउंट के-2 

165. प्राथमिक स्तर पर शिक्षण की खेल विधि आधारित हैं- 

उत्तर. शिक्षण विधि के सिद्धांत 

166. वायुमंडल की सबसे निचली परत का क्या नाम हैं ?

उत्तर. क्षोभमंडल

167. विटामिन-c की कमी से होने वाली बीमारी का क्या नाम हैं ?

उत्तर. स्कर्वी 

168. भारत की प्रथम महिला आई.पी.एस अफसर कौन हैं ?

उत्तर. किरण बेदी 

169. असम का प्रसिद्ध ‘एक सींग वाले गैंडे’ वाला वन्यजीव अभ्यारण्य कौन-सा हैं ?

उत्तर. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 

170. कौन-सा आग्नेय चट्टान का उदाहरण हैं ?

उत्तर. बेसाल्ट 

172. पृथ्वी के वातावरण की किस सतह में ओज़ोन परत पाई जाती हैं ?

उत्तर. समतापमंडल 

173. सिख धर्म के संस्थापक कौन हैं ?

उत्तर. गुरु नानक देव

174. भूकंप की तीव्रता नापने का यंत्र हैं-

उत्तर. सीस्मोग्राफ 

175. दक्षिणी गोलार्द्ध का सबसे ‘लम्बा दिन’ किस दिन होता हैं ?

उत्तर. 22 दिसम्बर 

176. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के लेखक का नाम हैं-

उत्तर. स्वामी दयानंद सरस्वती 

177. ‘बिहू’ भारत के किस राज्य का लोकनृत्य हैं ?

उत्तर. असम 

178. खाद्य श्रृंखला के परस्पर समूह को क्या कहा जाता हैं ?

उत्तर. खाद्य जाल 

सम्पूर्ण पर्यावरण पढ़ें..

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here