HomeGK In Hindiसंयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisations)

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisations)

संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ ही 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।

संयुक्त राष्ट्र का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने रखा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 193 है। और 193 वे स्थान पर South Sudan इसका सदस्य बना।

भारत इसका सदस्य 1945 में बना था। संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रधान कार्यालय न्यूयार्क में स्थित है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा

संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्य करने की दो भाषा है –

  1. अंग्रेजी
  2. फ्रेंच

अन्य भाषा चीनी, रशियन, अरबी, स्पेनिश को भी मान्यता प्राप्त है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग 

संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग हैं जिनके नाम नीचे दिए गये हैं –

  1. महासभा
  2. सुरक्षा परिषद
  3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
  4. प्रन्यास परिषद
  5. अंतरर्राष्ट्रीय न्यायालय
  6. सचिवालय

महासभा 

इसमे सभी देशों के प्रतिनिधि सम्मलित होते हैं इसलिए इसे विश्व की लघु संसद भी कहते हैं।

महासभा के प्रतिनिधियों द्वारा 1 वर्ष के लिए इसके अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाता है।

इसके निम्न कार्य हैं –

  • नये देशों की सदस्यता।
  • महासचिव की नियुक्ति
  • राष्ट्र संघ का बजट पारित करना।

सुरक्षा परिषद 

इसे दुनिया का पुलिसमेंन भी कहा जाता है। इसमें कुल 15 सदस्य होते हैं। जिसमें 5 सदस्य (अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन) स्थायी होते हैं।

तथा 10 सदस्य अस्थायी होते हैं।

इनके निम्न कार्य हैं –

  • अन्तरराष्ट्रीय शान्ति बनाए रखने का कार्य करती है।
  • सुरक्षा परिषद ही महासभा से महासचिव की नियुक्ति की सिफारिश करता है।

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद 

इसमें कुल सदस्यों की संख्या 54 होती है। इसकी बैठक दो बार होती है। अप्रैल में इसकी बैठक न्यूयार्क में तथा जुलाई में इसकी बैठक जेनेवा में होती है।

प्रन्यास परिषद 

इसका कार्य अविकसित देशों की सहायता करना है।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय 

इसकी स्थापना 3 अप्रैल 1946 को नीदरलैंड में हुई थी। इसमें न्यायाधीशों की संख्या 15 है।

सचिवालय 

इसमें लगभग 10000 कर्मचारी कार्य करते हैं। इसका सबसे बड़ा अधिकारी महासचिव होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here