HomeIndian Polityसंविधान क्या है, भारतीय संविधान के प्रकार

संविधान क्या है, भारतीय संविधान के प्रकार

संविधान क्या है ?

संविधान शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘सम’ और विधान

सम का अर्थ है – बराबर
तथा विधान का अर्थ है – नियम कानून

अर्थात वह नियम कानून जो सभी नागरिकों पर एक समान लागू हो, संविधान कहलाता है।

संविधान को अंग्रजी में Constitution कहते हैं। जो लैटिन भाषा के Constiture से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘शासन करने वाला सिद्धान्त’

अर्थात इसके आधार पर हम कह सकते हैं कि संविधान किसी देश की नीतियों एवं सिद्धांतों का संग्रह होता है जिसके आधार पर उस देश की शासन व्यवस्था को संचालित किया जाता है।

प्राचीन काल में अरस्तु को संविधान का जनक माना जाता था क्योकि अरस्तु ने अपने समय में 158 – संविधान का अध्ययन किया था।

अमेरिका का संविधान

  • अमेरिका के संविधान को आधुनिक लिखित संविधान का जनक माना जाता है।
  • 4 जुलाई 1776 ई० को अमेरिका के 13 – गणराज्य ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए इसलिए 4 जुलाई को अमेरिका अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में 1787 ई० में अमेरिकी संविधान सभा का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष जॉर्ज वाशिंगटन थे तथा इसे 1789 में लागू किया गया।
  • अमेरिका के संविधान में कुल 7 – अनुच्छेद हैं इसलिए यह विश्व का सबसे छोटा संविधान माना जाता है।
  • अमेरिका के संविधान में अभी तक लगभग कुल 44 – संशोधन किये गये हैं इसलिए इसे विश्व का सबसे कठोर संविधान भी कहा जाता है।

ब्रिटेन का संविधान 

  • ब्रिटेन विश्व का एक मात्र ऐसा देश है जहाँ का संविधान अलिखित संविधान है क्योकि इसका विकास सतत रूप से हुआ है।
  • ब्रिटेन में राजा भी है और संविधान भी है इसलिए ब्रिटेन को संवैधानिक राजतंत्र के नाम से जाना जाता है।
  • ब्रिटेन को विश्व का सबसे लचीला संविधान माना जाता है। क्योकि इसमें संशोधन बड़ी आसानी से किया जा सकता है।
  • ब्रिटेन संसदीय शासन प्रणाली का जनक माना जाता है।

भारतीय संविधान

  • भारतीय संविधान का जनक डॉ० भीमराव अम्बेडकर को माना जाता है क्योकि ये प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
  • भारतीय मूल संविधान में 22 भाग, 8 अनुसूचियाँ एवं 395 अनुच्छेद थी वर्तमान भारतीय संविधान में 25 भाग, 12 अनुसूचियाँ एवं 448 अनुच्छेद हैं।
  • भारतीय संविधान को विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है क्योकि इसमें सबसे अधिक अनुच्छेद हैं।
  • भारतीय संविधान के निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन तथा  2 – घण्टे का समय लगा था।
  • भारतीय संविधान के निर्माण में लगभग 64 लाख रूपये खर्च हुए थे।

भारतीय संविधान के प्रकार

भारतीय संविधान के प्रकार

अलिखित संविधान

ऐसा संविधान जिसका अधिकांश प्रावधान अलिखित होता है, अलिखित संविधान कहलाता है।
जैसे – ब्रिटेन का संविधान

लिखित सविधान

ऐसा संविधान जिसका अधिकांश प्रावधान लिखित होता है, लिखित संविधान कहलाता है।
जैसे – अमेरिका, फ्रांस, चीन, भारत, नेपाल, आस्ट्रेलिया, कनाडा का संविधान आदि।

लचीला संविधान

वह संविधान जिसमे संशोधन सरल प्रक्रिया के द्वारा किया जाए, लचीला संविधान कहलाता है।
जैसे – ब्रिटेन का संविधान।

कठोर संविधान

वह संविधान जिसमे संशोधन एक विशेष प्रक्रिया के द्वारा किया जाए, कठोर संविधान कहलाता है।
जैसे – अमेरिका का संविधान।

एकात्मक संविधान

वह संविधान जिसके द्वारा सम्पूर्ण शक्ति केंद्रीय सरकार को दे दिया जाय, एकात्मक संविधान कहलाता है।
जैसे – चीन, ब्रिटेन, रूस, जापान का संविधान आदि।

संघात्मक संविधान

वह संविधान जिसके द्वारा सम्पूर्ण शक्ति को स्पष्ट रूप से केंद्र और राज्य में बँटवारा कर दिया जाए, संघात्मक संविधान कहलाता है।
जैसे – अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि।

विकसित संविधान

वह संविधान जिसका विकास धीरे -धीरे हुआ हो, जिसका निर्माण न किया गया हो, विकसित संविधान कहलाता है।
जैसे – ब्रिटेन का संविधान।

निर्मित संविधान

वह संविधान जिसका निर्माण संविधान सभा के द्वारा होता है, जिसके निर्माण में एक निश्चित समय लगता है और यह एक निश्चित तिथि को लागू किया जाता है। इसका कोई अपना जनक होता है, निर्मित संविधान कहलाता है।
जैसे – अमेरिका, भारत, फ्रांस, आस्ट्रेलिया आदि।

इसे भी पढ़ें ..

भारतीय संविधान सभा का गठन

भारतीय संविधान के स्त्रोत

भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here