जैव विविधता किसे कहते है?

आज हम जैव विविधता के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे जैसे कि जैव विविधता किसे कहते है, जैव विविधता कितने प्रकार होते है, जैव विविधता का क्या महत्व होता है, जैव विविधता का संरक्षण कैसे किया जाता है और जैव विविधता के संरक्षण की कितनी विधियां होती हैं।

जैव विविधता किसे कहते है?

जैव विविधता को अंग्रेजी में Biodiversity कहते हैं यह दो शब्दों से मिलकर बना है- Bio और Diversity Bio का अर्थ है- Livings (जीवित वस्तुएँ ) तथा Diversity का अर्थ है- Different Species ( विभिन्न प्रजातियाँ )

अर्थात जीवो की विभिन्न प्रजातियों का एक ही स्थान पर पाया जाना, जैव विविधता कहलाता है।

जैव विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग सन 1985 ई० में डब्ल्यू०  जी० रोजेन ने किया था।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 22 मई को जैव विविधता दिवस मनाया जाता है जबकि विश्व के कई देश 29 दिसम्बर को जैव विविधता दिवस मनाते हैं।

जैव विविधता के प्रकार

अनुवांशिक जैव विविधता

यह विविधता जीन में अन्तर के कारण होती है। यह एक ही प्रजाति के सदस्यों में पायी जाती है। इसको नस्ल और उपजाति से प्रदर्शित किया जाता है।

जातीय जैव विविधता

विभिन्न प्रकार के पौधों और जानवरों की संख्या को जातीय जैव विविधता कहा जाता है।

पारिस्थितिक जैव विविधता

विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्र के कारण उत्पन्न विविधता को पारिस्थितिक जैव विविधता कहते हैं।

जैव विविधता के महत्व
  1. यह औषधि का स्रोत होता है।
  2. यह आय का स्रोत होता है।
  3. यह पौधों का समूह होता है इसलिए वर्षा कराने में सहायक होता है।
  4. यह कार्बन उत्सर्जन को कम करते हैं।
जैव विविधता का क्षरण 
  1. शहरीकरण
  2. वनों का कटाव
  3. वैश्विक तापमान में बृद्धि
  4. प्लास्टिक प्रदूषण
  5. वनों में आग लगना आदि।
जैव विविधता संरक्षण के लिए किये गए सम्मलेन
  1. कार्टाजेना सम्मलेन
  2. नगोया सम्मलेन

कार्टाजेना सम्मलेन

 कार्टाजेना सम्मलेन कनाडा में किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य उन प्रजातियो का संरक्षण करना था जिनका जीन बदल रहा है। इसका नाम जैविक सम्बंधित जीव LMO (Living Modified Organism ) रखा गया। इन्हे विदेशी प्रजाति भी कहा जाता है।

नगोया सम्मलेन

नगोया सम्मलेन जापान में किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य निम्न था –

  • संरक्षण में बृद्धि।
  • सदस्य देश भागीदार निभायेगा।
जैव विविधता के संरक्षण की विधियाँ 

जैव विविधता के संरक्षण की मुख्यता दो विधियाँ हैं–

स्थानीय विधि

स्थानीय विधि में प्रजातियों का संरक्षण उनके निजी आवासीय क्षेत्र में किया जाता है। जैसे –

  • राष्ट्रीय उद्यान
  • वन्य जीव अभ्यारण
  • जैवमण्डल आगार आदि।

अस्थानीय विधि

अस्थानीय विधि में प्रजातियों का संरक्षण किसी अन्य स्थान पर किया जाता है। जैसे –

  • वनस्पति उद्यान
  • चिड़ियाघर आदि।
आर्द्र भूमि किसे कहते है?

ये दलदली स्थान होते है इन्हे पृथ्वी का स्पंज कहा जाता है ये बाढ़ का पानी अवशोषित करते हैं। इनके अंदर कृषि के लिए दुर्लभ जल व्यवस्था होती है। इनके चारो ओर जैव विविधता पायी जाती है। प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को आर्द्र भूमि दिवस मनाया जाता है। सन 1971 ई० में रामसर (ईरान) में एक सम्मलेन रखा गया जिसका निम्न उद्देश्य थे –

  • आर्द्र भूमि का संरक्षण किया जाए।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्द्र भूमि को पहचानना।
  • जलवायु परिवर्तन से इनका संरक्षण करना।
  • तीन वर्ष में एक बार इस सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा।
  • भारत में कुल आर्द्र भूमि की संख्या 2019 से पहले 26 थी लेकिन अब 27 हो गई है।
  • भारत की पहली और सबसे बड़ी आर्द्र भूमि चिल्का झील(उड़ीसा में ) है।
Biodiversity Questions Answers

1. जैव विविधता के नाश का क्या कारण है?

उत्तर. पर्यावरण प्रदूषण, वनों का नाश, जीवों के प्राकृतिक आवास की कमी आदि।

2. जैव विविधता के ह्रास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक कौन सा है?

उत्तर. प्राकृतिक वास  का विनाश

3. जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 22 मई

4. भारतीय संसद द्वारा जैव विविधता अधिनियम कब पारित किया गया था?

उत्तर. 11 दिसंबर 2002

5. भारत में जैव विविधता के ताप स्थल (हॉटस्पॉट ) हैं?

उत्तर. पूर्वी हिमालय व पश्चिमी घाट

6. जैव विविधता के सन्दर्भ में भारत में कौन सा क्षेत्र हॉटस्पॉट माना जाता है?

उत्तर. अंडमान निकोबार द्वीप समूह

7. भारत में पाये जाने वाले हॉटस्पॉट है?

उत्तर. पूर्वी हिमालय श्रृंखला, पश्चिमी घाट

8. सबसे लम्बा जीवित वृक्ष कौन सा है?

उत्तर. सिकुआ

9. जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन के दलों का दशवाँ सम्मलेन कहाँ आयोजित किया गया था?

उत्तर. नगोया ( जापान ) 2010 में

10. किसी प्रजाति को विलुप्त माना जा सकता है, जब वह अपने प्राकृतिक आवास में देखी नहीं गई है?

उत्तर. 50 वर्ष से

11. क्रायो बैंक ‘एक्स – सीटू ‘ संरक्षण के लिए कौन सी गैस सामान्यतः प्रयोग होती है?

उत्तर. नाइट्रोजन गैस

12. सर्वाधिक जैव विविधता कहाँ पायी जाती है?

उत्तर. उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनो में, शांत घाटी में (केरल में )

13. प्राणियों और पादपों की जातियों में अधिकतम विविधता पायी जाती है?

उत्तर. उष्ण कटिबंध के आर्द्र वनों में

14. फूलों की घाटी कहाँ अवस्थित है?

उत्तर. उत्तराखण्ड में

15. वेटलैंड दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 2 फरवरी को

16. रामसर सम्मलेनसंरक्षण किससे सम्बंधित था?

उत्तर. नम भूमि से

17. किस राज्य में भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय लवणीय आर्द्र भूमि है?

उत्तर. गुजरात में

18. जीवमण्डल आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र है?

उत्तर. आनुवंशिक विभिन्नता के

19. किस पर्यावरण में जैव द्रव्यमान का वार्षिक उत्पादन न्यूनतम होता है?

उत्तर. गहरे सागर में 

20. टुमारोज बायोडायवर्सिटी पुस्तक की लेखिका कौन हैं?

उत्तर. वंदना शिवा

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles