HomePhysics GK In Hindi [One Linear]गति से सम्बंधित प्रश्न - उत्तर 

गति से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

Physics GK in hindi ,आज मै आपको भौतिक विज्ञान में गति से सम्बंधित  One Linear Question Answer बताऊंगा जो प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टि  बेहद महत्वपूर्ण होंगे|

जिन भौतिक राशियों को निरूपित करने की लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, उन्हें क्या कहते है 
Ans – सदिश राशि (जैसे – वेग, विस्थापन, बल, आवेग, संवेग, त्वरण, बल-घूर्णन आदि )

जिन भौतिक राशियों को पूर्णतः निरूपित करने के लिए परिमाण की आवश्यकता होती है, दिशा की नहीं, उन्हें क्या कहते है 
Ans – अदिश राशि ( जैसे – कार्य, समय, ऊर्जा, विद्युत धारा, ताप, दाब, दूरी, द्रव्यमान, चाल, आयतन आदि )

किसी दिए गए समयान्तराल में वस्तु द्वारा तय किये गए मार्ग की लम्बाई को क्या कहते हैं 
Ans – दूरी ( यह सदैव धनात्मक होती है )

एक निश्चित दिशा में दो बिंदुओं के बीच की न्यूनतम दूरी को क्या कहते है 
Ans – विस्थापन (S.I मात्रक – मीटर, यह धनात्मक,ऋणात्मक और शून्य हो सकता है )

किसी वस्तु द्वारा प्रतिसेकेंड तय की गई दूरी को क्या कहते है 
Ans – चाल (S.I मात्रक – मीटर / सेकेण्ड )

चाल किसके बराबर होती है
Ans – दूरी / समय

एक निश्चित दिशा में प्रति सेकेण्ड वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को क्या कहते हैं 
Ans – वेग (S.I मात्रक – मीटर / सेकेण्ड )

किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को क्या कहते हैं 
Ans – त्वरण (S.I मात्रक – मीटर / सेकेण्ड^2 )

यदि समय के साथ किसी वस्तु का वेग घटता है तो त्वरण ऋणात्मक होता है, ऋणात्मक त्वरण को क्या कहते हैं
Ans – मंदन

जब कोई वस्तु वृत्ताकार मार्ग पर गति करती है, तो उसके गति को क्या कहते हैं 
Ans – वृत्तीय गति

यदि वृत्ताकार मार्ग पर गति करती हुई वस्तु एकसमान चाल से गति करती है, तो उसकी गति को क्या कहते है  
Ans – एकसमान वृत्तीय गति

समरूप वृत्तीय गति किस प्रकार की गति होती है 
Ans – त्वरित गति

वृत्ताकार मार्ग पर गतिशील कण को वृत्त के केंद्र से मिलाने वाली रेखा एक सेकेण्ड में जितने कोण से घूम जाती है,उसे उस कण का क्या कहते हैं
Ans – कोणीय वेग

रेखीय चाल किसके गुणनफल के बराबर होता है
Ans – कोणीय चाल * त्रिज्या

भौतिकी का पिता किसे कहा जाता है 
Ans – न्यूटन

न्यूटन ने गति विषयक नियम किस पुस्तक में प्रतिपादित किए 
Ans – प्रिंसिपिया

न्यूटन ने किस वर्ष में गति के नियम प्रतिपादित किए 
Ans – 1687 ई० में
गति के प्रथम नियम को अन्य किस नाम से जाना जाता है 
Ans – गैलीलियो का नियम या जड़त्व का नियम
बाह्य बल के अभाव में किसी वस्तु की अपनी विरामावस्था या समान गति की अवस्था को बनाये रखने की प्रवृत्ति को क्या कहते है
Ans – जड़त्व
न्यूटन के गति के प्रथम नियम से किसकी परिभाषा मिलती है 
Ans – बल की
ऐसा बाह्य बल जो किसी वस्तु की अवस्था में परिवर्तन करता है या परिवर्तन करने की चेष्टा करता है, क्या कहलाता है
Ans – बल ( M.K.S पद्धति में मात्रक – न्यूटन )
बल किसका गुणनफल है 
Ans – द्रव्यमान और त्वरण
पृथ्वी तल पर गुरुत्वीय त्वरण का मान कितना होता है 
Ans – 9.8 मीटर / सेकेण्ड वर्ग
यदि कोई वस्तु विरामावस्था में हो, तो उसका वेग कितना होगा 
Ans – शून्य
जब कोई वस्तु विरामावस्था से चलना प्रारम्भ करता है, तो उसका वेग कितना होता है
Ans – शून्य
कोई पिण्ड एकसमान वेग से गतिमान है, तो उसमे त्वरण कितना होगा
Ans – शून्य
एक व्यक्ति दीवार को धक्का देता है और उसे विस्थापित करने में असफल हो जाता है तो उसके द्वारा किया गया कार्य कितना होगा 
Ans – शून्य
जब कोई व्यक्ति चन्द्रमा पर उतरता है तो उसके भार में क्या परिवर्तन होता है
Ans – भार में कमी प्रतीत होती है
ठहरी हुई मोटर या रेलगाड़ी के अचानक चल पड़ने पर उसमे बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते है,ऐसा किस कारण से होता है 
Ans – जड़त्व के कारण से
चलती हुई मोटर कार के अचानक रुकने पर उसमे बैठे यात्री आगे की ओर झुक जाते हैं,ऐसा किस कारण से होता है 
Ans – जड़त्व के कारण से
कम्बल को हाथ से पकड़कर डण्डे से पीटने पर धूल के कण किस कारण झड़कर गिर पड़ते हैं 
Ans – जड़त्व के कारण से
किसी वस्तु के द्रव्यमान और वेग के गुणनफल को क्या कहते हैं 
Ans – संवेग (S.I मात्रक – किग्रा -मी / सेकेण्ड )
किग्रा के विपरीत प्रतिक्रिया का होना किसका नियम है 
Ans – न्यूटन का तृतीय नियम
बन्दूक से गोली चलने पर, चलाने वाले को पीछे की ओर धक्का लगना किस नियम का उदाहरण है 
Ans – न्यूटन का तृतीय नियम
नाव से किनारे पर कूदने पर नाव को पीछे की ओर हट जाना किस नियम का उदहारण है 
Ans – न्यूटन का तृतीय नियम
राकेट को उड़ाने में कौन सा नियम सहायक है 
Ans – न्यूटन का तृतीय नियम
यदि कणों के किसी समूह या निकाय पर कोई बाह्य बल नहीं लग रहा हो तो उस निकाय का कुल संवेग नियत रहता है, यह किस सिद्धांत को निरूपित करता है 
Ans – संवेग संरक्षण का नियम
बल तथा समयअंतराल के गुणनफल को क्या कहते हैं 
Ans – आवेग ( मात्रक – न्यूटन सेकेण्ड )
आवेग किसके बराबर होता है 
Ans – संवेग परिवर्तन के
आवेग की दिशा किसके दिशा के समान होती है 
Ans – बल की
जब कोई वस्तु किसी वृत्ताकार मार्ग पर चलती है तो उस पर एक बल वृत्त के केंद्र की ओर कार्य करता है, इस बल को क्या कहते हैं 
Ans – अभिकेंद्रीय बल
किस बल के अभाव में वस्तु वृत्ताकार मार्ग पर नहीं चल सकती है 
Ans – अभिकेंद्रीय बल
अभिकेंद्रीय बल का सूत्र क्या होता है 
Ans – F = mv^2 / r
ऐसे बल जिन्हे परिवेश में किसी पिंड से सम्बंधित नहीं किया जा सकता, क्या कहलाते हैं 
Ans – छदम बल या जड़त्वीय बल
अपकेंद्रीय बल की दिशा क्या है 
Ans – अभिकेंद्रीय बल के विपरीत
दूध से मक्खन निकालने की मशीन किस सिद्धांत पर कार्य करती है 
Ans – अपकेंद्रीय बल के सिद्धांत पर

अन्य लेख भी पढ़ें – 

मात्रक से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

दाब से संबंधित प्रश्न – उत्तर

सरल मशीनों पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति पर आधारित प्रश्न – उतर 

गुरुत्वाकर्षण पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here