HomeEnvironment In HindiUPTET 2019 पर्यावरण अध्ययन | UPTET EVS Important Questions In Hindi

UPTET 2019 पर्यावरण अध्ययन | UPTET EVS Important Questions In Hindi

आज के लेख में मैंने UPTET के विगत वर्षों में पूंछे पर्यावरण के सभी प्रश्नों के साथ – साथ पर्यावरण के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया है।

UPTET EVS Important Questions In Hindi

 प्रश्न 1. संसार का सर्वाधिक समस्याकारी जलीय खर – पतवार, जिसे ‘बंगाल का आतंक’ भी कहते हैं, वह क्या है ?

उत्तर –  जलकुम्भी (आइकोर्निया क्रेसिपीज)

ये पादप सुपोष जलाशयों में काफी वृद्धि करते हैं तथा पारितंत्रीय गति को असंतुलित कर देते हैं। 

प्रश्न 2. वायरस के अजैविक होने का क्या लक्षण है ?

उत्तर – इसको क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।

वायरस (विषाणु) की खोज इवानोवास्की के द्वारा की गई थी। ये प्रोटीन तथा न्यूक्लिक एसिड के बने होते हैं। वायरस सजीव तथा निर्जीव के बीच की कड़ी होती है।

प्रश्न 3. पादप हार्मोन्स जो फलों को पकाने में सहायता करता है ?

उत्तर – एथिलीन 

एथिलीन का निर्माण मिथियोनीन नामक अमीनो अम्ल से होता है। एथिलीन फलों को पकाने में सहायक होती है जबकि ओक्सिन पौधों की वृद्धि तथा पत्तों एवं फलों के विगलन को रोकने में सहायक होती है। साइटोकाइनिन पौधों में कोशिका विभाजन को तथा जिबरेलिन बीजों के अंकुरण में सहायक हार्मोन्स है।

प्रश्न 3. स्वतन्त्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु जिसमें नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता होती है, वह है ?

उत्तर – कलास्त्रिडियम 

कलास्त्रिडियम – यह स्वतन्त्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु है।

एजेटोबैक्टर – यह वायवीय जीवाणु है।

राइजोबियम – यह सहजीवी रूप में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करता है।

विब्रियो – यह ग्राम – निगेटिव जीवाणुओं का वंश है, जो मानव में विभिन्न बीमारियों का कारण है।

प्रश्न 4. किस प्रकार का DNA कोशिका में सामान्य रूप से पाया जाता है ?

उत्तर – B – DNA 

प्रश्न 5. सन् 1853 में भारत की पहली यात्री ट्रेन कहाँ चली थी ?

उत्तर – बम्बई से थाणे के बीच (लार्ड डलहौजी के शांसनकाल में)

यह रेलमार्ग 33.7 किलोमीटर लम्बा था। इस ट्रेन को ब्रिटेन से मंगवाए गए तीन भाप इंजन सुल्तान, सिन्धु एवं साहिब ने खीचा।

प्रश्न 6. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला कहाँ आयोजित होता है ?

उत्तर – सोनपुर में (बिहार)

प्रश्न 7. राष्ट्रीय एकता परिषद की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1961 में 

साम्प्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद आदि संकीर्ण बुराइयों से निपटने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता परिषद की स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी। 

प्रश्न 8. समता के अधिकार का उल्लेख संविधान के किन अनुच्छेदों में मिलता है ?

उत्तर – अनुच्छेद 14 से 18 

अनुच्छेद 19 से 22 – स्वतंत्रता का अधिकार 

अनुच्छेद 23 से 24 – शोषण के विरुद्ध अधिकार 

अनुच्छेद 25 से 28 – धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 

अनुच्छेद 29 से 30 – संस्कृति व शिक्षा सम्बन्धी अधिकार 

अनुच्छेद 32 – संवैधानिक उपचारों का अधिकार 

 प्रश्न 9. किस देश में लचीला संविधान है ?

उत्तर – यूनाइटेड किंगडम 

प्रश्न 10. पुरवा किस अधिवास में शामिल है ?

उत्तर – ग्रामीण 

प्रश्न 11. कौन सा ज्वालामुखी पर्वत है ?

उत्तर – किलिमंजारो 

अरावली एवं अप्लेशियन – अवशिष्ट पर्वत है।

यूराल (रूस) – वलित पर्वत है।

प्रश्न 12. एलिफेंटा द्वीप कहाँ अवस्थित है ?

उत्तर – मुम्बई तट पर  

एलिफेंटा द्वीप मुम्बई के दक्षिण भाग में अरब सागर में स्थित है।

यहाँ पर मिली हाथी की एक विशाल प्रतिमा के कारण पुर्तगालियों ने इसका नाम एलिफेंटा द्वीप रख दिया है।

इसे धारा पुरी भी कहा जाता है। यह सात गुफाओं का सम्मिश्रण है जिनमें स्थित तीन शीर्ष वाले महेश मूर्ति विश्व प्रसिद्द है।

यूनेस्को ने इस पर्यटन स्थल को 1987 ई० में अपने वैश्विक विरासत श्रेणी में शामिल किया।

प्रश्न 13. मानसूनी वन पाये जाते हैं, जहाँ वर्षा होती है ?

उत्तर – 70 से 200 सेमी 

इन स्थानों पर शीशम, साल, बांस, सागौन आदि वृक्ष पाये जाते हैं।

प्रश्न 14. कार्बी एंगलोंग पठार किसका विस्तार है ?

उत्तर – प्रायद्वीपीय पठार का 

कार्बी एंगलोंग पठार नदियों के मैदान से 150 मीटर उंचाई से ऊपर उठता हुआ प्रायद्वीपीय पठार तिकोने आकार वाला कटा – फटा भूखण्ड है।

प्रश्न 15. भारत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कहाँ है ?

उत्तर – पंचायती राज संस्थाओं में 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (D) के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जबकि केन्द्रीय एवं राज्य विधानमण्डलों में महिला आरक्षण की व्यवस्था नहीं है।

भारतीय संविधान के भाग – 9 एवं 11 वीं अनुसूची में अनुच्छेद 243 के अन्तर्गत पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिश पर 73 वें संविधान संशोधन द्वारा की गई थी।

भारत में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत प० जवाहर लाल नेहरू द्वारा 2 – अक्टूबर 1959 में राजस्थान के नागौर जिले से की थी।  

  प्रश्न 16. किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति के लिए कम से कम क्या उम्र होनी चाहिए ?

उत्तर – 35 वर्ष 

राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है तथा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है।

भारतीय संविधान के भाग – 6 में अनुच्छेद 153 से 167 तक राज्य कार्यपालिका के विषय में वर्णन किया गया है।

प्रश्न 17. अनुच्छेद 356 का प्रथम प्रयोग कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर – केरल 1959 

अनुच्छेद 356 राष्ट्रपति को राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने का अधिकार देता है।

यदि राष्ट्रपति को लगता है कि कोई राज्य सरकार संविधान के अनुसार कार्य करने में विफल है तो उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है।

प्रश्न 18. नगर निगम द्वारा कौन – सा कर लगाया जा सकता है ?

उत्तर – चुंगी कर, गृह कर, मनोरंजन कर, बाजार कर आदि।

प्रश्न 19. किस प्रदेश में रेंडियर पाया जाता है ?

उत्तर –  टुंड्रा प्रदेश 

रेंडियर टुंड्रा प्रदेश में निवास करने वाले प्रमुख भ्रमणशील जंतु है। 

टुंड्रा प्रदेश एक प्रकार का बायोम है जहाँ वर्षभर सूर्याताप एवं सूर्य के प्रकाश का अभाव रहता है। तथा पूरे वर्ष निम्न तापमान बना रहता है। यहाँ वर्षा नगण्य होती है। तथा धरती की सतह पर सदैव बर्फ की चादर – सी बिछी रहती है। हालाकि सर्दियों में प्रायः रेंडियर टैगा के वनों में भी देखे जा सकते हैं।

प्रश्न 20. प्रमुख उष्णकटिबंधीय घास के मैदान है ?

उत्तर – कम्पास, सवाना, लानोस, सेल्वास आदि।

यह घास के मैदान भूमध्य रेखीय प्रदेश के उत्तर व दक्षिण में लगभग 10 डिग्री से 25 डिग्री अक्षांशों के बीच विस्तींर्ण है। 

प्रश्न 21. प्रमुख शीतोष्णकटिबंध घास प्रदेश हैं ?

उत्तर – प्रेयरी, वेल्ड, पम्पास, डाउंस, स्टेपीज आदि।

यह घास प्रदेश लगभग 30 डिग्री से 45 डिग्री के मध्यवर्ती भागों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 22. जनसंख्या के आकार के अनुसार वृह्तम महाद्वीप है ?

उत्तर – एशिया 

इसके बाद वृह्तम महाद्वीप अफ्रीका एवं यूरोप हैं।

प्रश्न 23. भिलाई इस्पात संयंत्र कहाँ स्थित है ?

उत्तर – छत्तीसगढ़ में 

दूसरी पञ्चवर्षीय योजना के अन्तर्गत स्थापित किया गया यह कारखाना भारत का पहला इस्पात कारखाना है।

प्रश्न 24. ‘अचल’ जीव के उदाहरण है ?

उत्तर – यूप्लेक्टेला, साइकन, स्पान्जिला (पेरीफेरा फाइलम) आदि।

ये जीव किसी न किसी आधार से चिपके रहते हैं। इनके पूरे शरीर में अनेक छिद्र पाये जाए हैं जो शरीर में उपस्थित नाल प्रणाली से जुड़े होते हैं।

ये सामान्यतः समुद्री आवास में पाये जाते हैं इन्हें स्पंज के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 25. प्रोटीन अणुओं की इकाई है ?

उत्तर – अमीनो अम्ल 

प्रश्न 26. कौन – सा अंगक पादप कोशिका में अनुपस्थित होता है ?

उत्तर – तारककाय 

तारककाय जंतु कोशिकाओं में पाया जाता है, जो कोशिका विभाजन में सहायता करता है इसकी खोज टी० बोवेरी ने की थी।

जबकि रिक्तिकाएं, लवक तथा सेल्यूलोज कोशिका भित्ति पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं।

प्रश्न 27. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि हैं ?

उत्तर – यकृत ग्रंथि 

यह डायग्राम के नीचे उदरगुहा में स्थित होती है।

यह पित्त रस का निर्माण एवं स्रावण करती है आवश्यकता से अधिक शर्करा या कार्बोहाइड्रेट ग्लाइकोजेन के रूप में संचित रहते हैं।

प्रश्न 28. उत्तर प्रदेश का राज्य प्रदेश है ?

उत्तर – सारस क्रेन (क्रौंच)

उत्तर प्रदेश का राज्य पशु बारह सिंघा, राज्य वृक्ष अशोक, राज्य पुष्प पलाश तथा राजकीय भाषा हिन्दी एवं उर्दू है।

READ MORE>>

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here