HomeEnvironment In HindiUPTET 2018 पर्यावरण अध्ययन | UPTET EVS Questions In Hindi

UPTET 2018 पर्यावरण अध्ययन | UPTET EVS Questions In Hindi

आज के लेख में मैंने UPTET 2018 में पूंछे गए पर्यावरण के प्रश्नों का संग्रह किया है और उन प्रश्नों से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों का भी संग्रह किया है।

प्रश्न 1. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर. 5 जून

स्टॉकहोम अंतरर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन 1972 में 5 जून को विश्व पर्वावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।

पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस वर्ष 1973 में मनाया गया था। इसका मुख्य थीम ‘केवल एक पृथ्वी’ (Only One Earth) था।

वर्ष 2018 और 2019 में विश्व पर्यावरण दिवस के मेजबान देश क्रमशः भारत और चीन थे।

प्रश्न 2. एम० एस० स्वामीनाथन कौन थे ?

उत्तर. कृषि वैज्ञानिक

एम० एस० स्वामीनाथन को हरित क्रान्ति का जनक कहा जाता है। इनका जन्म 7 अगस्त 1925 को कुम्बकोनम, तमिलनाडु में हुआ था।

प्रश्न 3. WII (वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया) कहाँ स्थित है ?

उत्तर. देहरादून (उत्तराखंड)

वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (भारतीय वन्यजीव संस्थान) देहरादून (उत्तराखंड) में स्थित है।

प्रश्न 4. प्रकाश – संश्लेषण के दौरान हरे पेड़ – पौधे किसे सोख लेते हैं ?

उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 5. अपशिष्ट उत्पादों को खाने वाले जीवों को क्या कहा जाता है ?

उत्तर. मृतकभक्षी

मृतकभक्षी जीव परपोषी होते है, जो अपना भोज्य पदार्थ मृत पौधों, जंतुओं तथा अपशिष्ट उत्पादों से प्राप्त करते हैं। ये जीव अपघटन की क्रिया में योगदान देते हैं तथा तत्वों के पुनः चक्रण में सहायक होते हैं।

प्रश्न 6. तप्त भौमजल से किस प्रकार की उर्जा प्राप्त होती है ?

उत्तर. भूतापीय ऊर्जा

प्रश्न 7. शोला घासस्थल कहाँ पाये जाते हैं ?

उत्तर. पश्चिमी घाट

शोला घासस्थल प्रायः उच्च उंचाई वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं। शोला घासस्थल वनों को उष्णकटिबंधीय मोंटेन वनों के रूप में माना जाता है।

प्रश्न 8. भारत में पेलिकन पक्षी कहाँ प्रजनन करते हैं ?

उत्तर. नेलापट्टू (आन्ध्रप्रदेश), कून्थनकुलम (तमिलनाडु) तथा कोक्कारे बेलूर (कर्नाटक)

प्रश्न 9. ‘मीनामाता रोग’ ऐसी मछली खाने से होता है, जिसमें अधिक मात्रा में पाया जाता है ?

उत्तर. पारा (Hg)

इस बीमारी में मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं। अंधापन व पक्षाघात हो जाता है तथा अंत में मृत्यु हो जाती है।

प्रश्न 10. ओजोन परत का अधिकतम ह्रास किस पर हुआ है ?

उत्तर. दक्षिणी ध्रुव पर

दक्षिणी ध्रुव को अंटार्कटिका के नाम से भी जाना जाता है। ओजोन परत मुख्यतः समतापमण्डल में अवस्थित होती है।

प्रश्न 11. भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे ?

उत्तर. एच० जे० कानिया

प्रश्न 12. ‘रेड डाटा बुक’ किससे सम्बंधित है ?

उत्तर. विलुप्त हो रहे जीव से

‘रेड डाटा बुक’ का प्रकाशन IUCN द्वारा किया जाता है तथा इसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है।

प्रश्न 13. लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है ?

उत्तर. राष्ट्रपति

प्रश्न 14. संविधान के किस भाग में पंचायती राजव्यवस्था संबंधी प्रावधान दिए गए हैं ?

उत्तर. भाग – 9

प्रश्न 15. 74 वें संविधान संशोधन का सम्बन्ध है ?

उत्तर. शहरी स्थानीय स्वशासन से

प्रश्न 16. किस गैस के वर्षा के पानी में घुलने से वर्षा का पानी अम्लीय हो जाता है ?

उत्तर. सल्फर डाइऑक्साइड  (SO2)

प्रश्न 17. भारतीय संविधान में ‘विधि का शासन’ विचार कहाँ से लिया गया है ?

उत्तर. इंग्लैण्ड से

प्रश्न 18. लोक सभा के चुनाव हेतु अधिसूचना कौन जारी करता है ?

उत्तर. भारत का निर्वाचन आयोग

प्रश्न 19. लोक सभा की कार्यवाही के प्रथम घंटे को क्या कहा जाता है ?

उत्तर. प्रश्नकाल

प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न किये जाते हैं और उसके उत्तर दिए जाते हैं।

प्रश्न 20. ‘वर्षा – जल संग्रहण’ क्या है ?

उत्तर. वर्षा – जल का जमाव और भंडारण

प्रश्न 21. भारतीय गैंडा कहाँ संरक्षित है ?

उत्तर. काजीरंगा नेशनल पार्क

काजीरंगा नेशनल पार्क की स्थापना 1974 में की गई थी। यह राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे या भारतीय गैंडे के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

प्रश्न 22. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह के सम्बन्ध में सही है ?

उत्तर. उत्पादक – उपभोक्ता – अपघटक

प्रश्न 23. कौन – सी ग्रीन हाउस गैस वातावरण में सबसे अधिक मात्रा में उपस्थित रहती है ?

उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 24. किस वर्णक की उपस्थिति के कारण पौधे हरे होते हैं ?

उत्तर. क्लोरोफिल

प्रश्न 25. मानवीय गतिविधियां, जो पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार है ?

उत्तर. वनों का जलना, कृषि क्रिया – कलाप, एयरोसोल कैन का उपयोग

प्रश्न 26. यूफोर्बिएसी फैमिली की कौन – सी फसल बायोडीजल उत्पन्न करने के लिए जानी जाती है ?

उत्तर. जैट्रोफा

जैट्रोफा या रतनजोत यूफोर्बिएसी कुल का द्विबीजपत्री पौधा है। इसके बीजों से बायोडीजल प्राप्त करते हैं, जो कि ऊर्जा के रूप में प्रयुक्त किये जाते हैं।

प्रश्न 27. ‘जड़ी – बूटियों की रानी’ भारत की सबसे पवित्र जड़ी – बूटी है। इस औषधीय पौधे का हिन्दू धर्म में महत्त्व है और इसका वानस्पतिक नाम ‘ओसिमम सैंक्टम’ है। इसको सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. तुलसी

प्रश्न 28. पीने के लिए सुरक्षित पानी को क्या कहते हैं ?

उत्तर. पीने योग्य पानी

प्रश्न 29. वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी ?

उत्तर. मिथाइल आइसोसायनाइट

READ MORE>>

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here