HomeChild Development And PedagogyUPTET 2017 मनोविज्ञान प्रश्नोत्तर | UPTET Psychology Questions

UPTET 2017 मनोविज्ञान प्रश्नोत्तर | UPTET Psychology Questions

1. सीखने का उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है ?

उत्तर. थार्नडाइक

2. सीखने का क्रियाप्रसूत अनुबंधन सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है ?

उत्तर. बी० एफ० स्कीनर द्वारा

3. सीखने का क्लासिकल सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है ?

उत्तर. पावलाव

4. ‘सुजननशास्त्र का पिता’ किसे कहा जाता है ?

उत्तर. गाल्टन

5. ग्रंथियों के आधार पर व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की है ?

उत्तर. कैनन

6. शारीरिक आधार पर व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की है ?

उत्तर. क्रेशमर

7. “सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को अभिव्यक्ति करने की मानसिक प्रक्रिया है” यह कथन किसका है ?

उत्तर. क्रो एण्ड क्रो

8. ‘विद्रोह की भावना’ की प्रवृत्ति किस अवस्था से सम्बंधित है ?

उत्तर. पूर्व किशोरावस्था

9. सीखने की वह अवधि, जब सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती है, क्या कहलाती है ?

उत्तर. सीखने का पठार

10. बुद्धि-लब्धि निकालने का सूत्र क्या है ?

उत्तर. (मानसिक आयु/वास्तविक आयु) X 100

11. सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ?

उत्तर. थार्नडाइक

12. सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्रों के जोड़े होते हैं –

उत्तर. 23

13. क्रियाप्रसूत अनुबंधन सिद्धांत का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया है ?

उत्तर. स्किनर के द्वारा 

14. कोहलर किससे सम्बंधित हैं ?

उत्तर. अधिगम सिद्धांत से

15. बुद्धि के तरल क्रिस्टलीय प्रतिमान के प्रतिपादक कौन थे ?

उत्तर. कैटेल 

16. शिक्षण हेतु मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग किसके सुधार हेतु किया जाता है ?

उत्तर. सृजनात्मकता 

17. गोलमैन किसके सम्बंधित हैं ?

उत्तर. संवेगात्मक बुद्धि से

18. संज्ञानात्मक सम्प्राप्ति का न्यूनतम स्तर क्या है ?

उत्तर. ज्ञान 

19. एक बालक जो साइकिल चलाना जानता है, मोटरबाइक चलाना सीख रहा है, यह उदाहरण किसका होगा ?

उत्तर. ऊर्ध्व अधिगम अंतरण का 

20. “अधिगम, अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन है” यह कथन किसका है ?

उत्तर. गेट्स व अन्य 

21. ‘स्टैनफोर्ड-बिने परीक्षण’ किसका मापन करता है ?

उत्तर. बुद्धि का 

22. अन्तर्मुखी व्यक्तित्व एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया है ?

उत्तर. युंग ने 

23. बच्चों के सामजिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं ?

उत्तर. सामाजिक परिवेशजन्य तत्व 

24. “विकास के परिणामस्वरूप नवीन विशेषताएँ और नवीन योग्यताएं प्रकट होती है” यह कथन किसका है ?

उत्तर. हरलॉक 

25. मूल प्रवृत्तियों को चौदह प्रकार से किसने वर्गीकृत किया है ?

उत्तर. मैक्डूगल ने 

26. “किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक वस्तु पर चेतना का केन्द्रीकरण अवधान है” यह कथन किसका है ?

उत्तर. डम्विल का 

27. 12 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों के लिए हिन्दी में डॉ० एस० जलोटा ने कौन-सा परीक्षण प्रतिपादित किया है ?

उत्तर. साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण 

28. बुद्धि के द्विकारक सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ?

उत्तर. स्पीयरमैन 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here