HomeChild Development And PedagogyUPTET 2016 मनोविज्ञान प्रश्नोत्तर | UPTET Psychology Questions

UPTET 2016 मनोविज्ञान प्रश्नोत्तर | UPTET Psychology Questions

1. सूझ द्वारा सीखने के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ?

उत्तर. कोहलर 

2. कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है ?

उत्तर. प्रेरणा 

3. विस्मृति को कम करने के क्या उपाय हैं ?

उत्तर. पाठ की पुनरावृत्ति 

4. क्रोध व भय किसके प्रकार हैं ?

उत्तर. संवेग 

5. दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहारों या कार्यों को जानबूझकर अपनाने को क्या कहते हैं ?

उत्तर. अनुकरण 

6. यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नए प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण 

7. सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता को क्या कहते हैं ?

उत्तर. विस्मृति 

8. टर्मन के अनुसार, 90-100 बुद्धि-लब्धि का बालक माना जाता है ?

उत्तर. सामान्य बुद्धि

9. सीखने से सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धांत में पावलाव ने किस पर प्रयोग किया ?

उत्तर. कुत्ते पर 

10. मानव व्यक्तित्व के मनोलैंगिग विकास को किसने महत्त्व दिया था ?

उत्तर. सिग्मंड फ्रायड 

11. मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था ?

उत्तर. डब्ल्यू वुंट 

12. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी ?

उत्तर. मैक्स वर्दीमर 

13. संघनन सिद्धांत किससे सम्बंधित है ?

उत्तर. स्मृति 

14. क्षेत्र सिद्धांत में किस वर्ग का योगदान है ?

उत्तर. गेस्टाल्टवादियों का  

15. भाटिया बैटरी का प्रयोग किसके मापन हेतु किया जाता है ?

उत्तर. बुद्धि 

16. हाल का सिद्धांत किसकी व्याख्या करता है ?

उत्तर. किशोरों का मनोविज्ञान 

17. व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जो कि प्रबलित अभ्यास का परिणाम होता है, उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. अधिगम 

18. संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धांत का हिस्सा है ?

उत्तर. गिलफोर्ड का सिद्धांत 

19. संवेग का कौन-सा सिद्धांत इस विचार को मानता है कि ‘संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक, व्यवहार’ पर आधारित है ?

उत्तर. जेम्स लैंग सिद्धांत 

20. किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव क्या कहलाता है ?

उत्तर. कुंठा 

21. कोह्लवर्ग का सिद्धांत किस विकास से सम्बंधित हैं ?

उत्तर. नैतिक विकास से 

22. अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था ?

उत्तर. स्किनर ने 

23. जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अंतरण दूसरे भाग में हो जाता है, तो इसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. द्विपार्श्विक 

24. दिए हुए प्राप्तांकों के समूह में, जो प्राप्तांक बहुधा सबसे अधिक बार आता है तो उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. बहुलक 

25. क्रियाप्रसूत अनुकूलन सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था ?

उत्तर. स्किनर 

26. अल्बर्ट बंडूरा किस सिद्धांत से सम्बंधित हैं ?

उत्तर. सामाजिक अधिगम सिद्धांत से 

27. मानसिक आयु का प्रत्यय किसने दिया था ?

उत्तर. बिने-साइमन 

28. पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं ?

उत्तर. संज्ञानात्मक विकास 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here