HomeChemistry GK In Hindi [One Linear]परमाणु संरचना पर आधारित प्रश्न उत्तर | Chemistry GK

परमाणु संरचना पर आधारित प्रश्न उत्तर | Chemistry GK

प्रश्न-  तत्व का वह छोटा सा छोटा कण जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है, परन्तु स्वतन्त्र अवस्था में नहीं रह सकता है क्या कहलाता है ?

परमाणु

प्रश्न- तत्व तथा यौगिक का वह छोटा सा छोटा कण जो स्वतन्त्र अवस्था में रह सकता है क्या कहलाता है ?

अणु

प्रश्न- परमाणु भार व तुल्यांकी भार में क्या सम्बन्ध है ?

परमाणु भार = तुल्यांकी भार X संयोजकता

प्रश्न- परमाणु भार की इकाई क्या होती है ?

कोई नहीं

प्रश्न- वाष्प घनत्व व अणुभार में क्या सम्बन्ध है ?

अणुभार = (2 x वाष्प घनत्व)

प्रश्न- आवोगाद्रो संख्या किसे कहते हैं ?

6.022 x 1023 

प्रश्न- सबसे पहले इलेक्ट्रान के आवेश का सफलतापूर्वक निर्धारण किसने किया था ?

मिलीकन

प्रश्न- इलेक्ट्रान की तरंग प्रकृति की खोज किसने की थी ?

डी – ब्राग्ली ने

प्रश्न- पाजिट्रान की खोज किसने की थी ?

एन्डरसन

प्रश्न- परमाणु के नाभिक में कौन – कौन से कण होते हैं ?

न्यूट्रान व प्रोटान

प्रश्न- प्रोटान की खोज किसने की ?

रदरफोर्ड

प्रश्न- न्यूट्रान की खोज किसने की ?

चैडविक

प्रश्न- इलेक्ट्रान की खोज किसने की ?

जे० जे० थामसन

प्रश्न- किसी तत्व की द्रव्यमान संख्या, न्यूट्रान की संख्या तथा प्रोटान की संख्या में क्या सम्बन्ध है ?

द्रव्यमान संख्या = परमाणु संख्या = (न्यूट्रान + प्रोटान)

प्रश्न- तत्व की द्रव्यमान संख्या 23 है और उसमे 11 प्रोटान हैं तो न्यूट्रान कितने होंगे ?

(23 – 11) = 12

प्रश्न- किसी तत्व का परमाणु क्रमांक किसके बराबर होता है ?

परमाणु क्रमांक = इलेक्ट्रान = प्रोटान

प्रश्न- किसी परमाणु के नाभिक में 15 प्रोटान हैं तो उसमे इलेक्ट्रानों की संख्या क्या होगी ?

15

प्रश्न- किस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता सबसे अधिक होगी ?

क्लोरीन

प्रश्न- परमाणु को सबसे पहले किसने विभाजित किया था ?

बैकुरल ने

प्रश्न- परमाणु संख्या का पता किसने लगाया ?

मोसले ने

प्रश्न- एल्फा किरणों पर कौन – सा आवेश होता है ?

धन आवेश

प्रश्न- बीटा किरणों पर कौन – सा आवेश होता है ?

ऋण आवेश

प्रश्न- गामा किरणों पर कौन सा आवेश होता है ?

कोई आवेश नहीं होता है

प्रश्न- बीटा किरणों का वेग कितना होता है ?

प्रकाश के वेग का 9/10 भाग

प्रश्न- गामा किरणों का वेग कितना होता है ?

प्रकाश के वेग के समान

प्रश्न- किन किरणों की भेदन क्षमता सबसे अधिक होती है ?

गामा किरणों की (खोज – बैकुरल)

प्रश्न- अनिश्चितता का सिद्धांत किसने दिया ?

हाइजेनबर्ग ने

प्रश्न- किसी कण की स्थिति और वेग का एक साथ यथार्थ निर्धारण असंभव है यह कौन सा नियम है ?

हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता का सिद्धांत

प्रश्न- तत्वों के इलेक्ट्रोनिक विन्यास लिखने के लिए विभिन्न परमाणु कक्षकों की ऊर्जा बढ़ने का क्रम किस नियम द्वारा निर्धारित होता है ?

ऑफबाऊ नियम

प्रश्न- समान परमाणु क्रमांक परन्तु भिन्न परमाणु द्रव्यमानों के परमाणुओ को क्या कहते हैं ?

समस्थानिक

प्रश्न- सबसे अधिक समस्थानिको वाला तत्व कौन – सा है ?

पोलोनियम

प्रश्न- जिन तत्वों के परमाणु भार समान परन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न होते हैं उन्हें क्या कहते हैं ?

समभारी

प्रश्न- जिन परमाणुओं में न्यूट्रानों की संख्या समान होती है उन्हें क्या कहते हैं ?

समन्यूट्रानिक

प्रश्न- जिन आयनों और परमाणुओं के इलेक्ट्रानिक विन्यास समान होते हैं उन्हें क्या कहते हैं ?

समइलेक्ट्रोनिक

प्रश्न- हाइड्रोजन के रेडियो सक्रिय समस्थानिको को क्या कहते हैं ?

ट्राइटियम

प्रश्न- परमाणु भट्टी में विमंदक का कार्य कौन करता है ?

ग्रेफाइट

प्रश्न- नाभिकीय रिएक्टर में नियंत्रक छड़ किसकी बनी होती है ?

कैडमियम की

प्रश्न- रेडियोएक्टिविटी का आविष्कार किसने किया था ?

बैकुरल ने

प्रश्न- रेडियोएक्टिविटी किसमे मापी जाती है ?

गाइगर काउंटर से

प्रश्न- कृत्रिम रेडियोएक्टिव की खोज किसने की ?

मैडम क्यूरी ने

प्रश्न- कौन – सी किरणों की आयनीकरण क्षमता सबसे अधिक होती है ?

एल्फा किरणों की

प्रश्न- सूर्य अपनी विकिरण ऊर्जा किस विधि द्वारा प्राप्त करता है ?

संलयन द्वारा

प्रश्न- कोबाल्ट – 60 आमतौर पर विकिरण चिकित्सा में प्रयुक्त होता है यह कौन सी किरणों को उत्सर्जित करता है ?

गामा किरणों को

प्रश्न- कोबाल्ट – 60 का प्रयोग किस गंभीर बीमारी हेतु किया जाता है ?

कैंसर हेतु

प्रश्न- रेडियो सक्रिय परिवर्तन में कौन भाग लेता है ?

परमाणु का  नाभिक

प्रश्न- क्यूरी किसकी इकाई है ?

रेडियोधर्मिता की

प्रश्न- परमाणु शक्ति संयंत्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?

विखंडन के सिद्धांत पर

प्रश्न- किस रेडियोएक्टिव तत्व का नाम उसके आविष्कारक के देश के नाम पर रखा गया है ?

पोलोनियम

प्रश्न- हीलियम के नाभिक में कितने प्रोटान और न्यूट्रान होते हैं ?

दो प्रोटान एवं दो न्यूट्रान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here