HomePhysics GK In Hindi [One Linear]गुरुत्वाकर्षण पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

गुरुत्वाकर्षण पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

 दो पिंडो के बीच लगने वाले बल को क्या कहते है ?
Ans – गुरुत्वाकर्षण बल

गुरुत्वाकर्षण के नियम को किसने दिया ?
Ans – न्यूटन

दो पिंडो जिनके द्रव्यमान M1और M2 हैं एक दुसरे से R दूरी पर है तो न्यूटन के नियम के अनुसार उनके बीच लगने वाला बल कितना होगा ?
Ans – F = G M1 M2 / R^2 ( जहाँ G सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक है )

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मान कितना होता है ?
Ans – 6.67 * 10^-11 न्यूटन मीटर वर्ग / किग्रा वर्ग

वह कौन सा आकर्षण बल है जिससे पृथ्वी किसी वस्तु को अपने केंद्र की ओर खींचती है ?
Ans – गुरुत्व

गुरुत्व जनित त्वरण का मान कितना होता है ?
Ans – 9.8 मीटर / सेकेण्ड वर्ग

गुरुत्व जनित त्वरण  किस पर निर्भर नहीं करता है ?
Ans – वस्तु के रूप, आकारऔर  द्रव्यमान पर

पृथ्वी की सतह से ऊपर या नीचे जाने पर g के मान पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
Ans – g का मान घटता है

g  का मान सबसे अधिक कहाँ होता है ?
Ans – ध्रुवों पर

g का मान सबसे कम कहाँ होता है ?
Ans – विषुवत रेखा पर

पृथ्वी की घूर्णन गति बढ़ने पर g के मान पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
Ans – g का मान कम हो जाता है

पृथ्वी की घूर्णन गति घटने पर g के मान पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
Ans – g का मान बढ़ जाता है

यदि पृथ्वी अपनी वर्तमान कोणीय चाल से 17  गुनी अधिक चाल से घूमने लगे तो भूमध्य रेखा पर रखी वस्तु का भार कितना हो जाएगा ?
Ans – शून्य

जब लिफ्ट ऊपर की ओर जाती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कैसा प्रतीत होता है ?
Ans – बढ़ा हुआ

जब लिफ्ट नीचे की ओर आती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कैसा प्रतीत  होता है ?
Ans – घटा हुआ

जब लिफ्ट एक समान वेग से ऊपर या नीचे गति करती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड के भार में क्या परिवर्तन होता है ?
Ans – कोई परिवर्तन नहीं

यदि नीचे उतरते समय लिफ्ट की डोरी टूट जाए तो वह मुक्त पिंड की तरह नीचे गिरती है, ऐसी स्थित में लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कितना होता है ?
Ans – शून्य

ग्रहो के गति से सम्बंधित नियम किस वैज्ञानिक ने दिया ?
Ans – केप्लर 

किसी ग्रह के चारो ओर परिक्रमा करने वाले पिंड को उस ग्रह का क्या कहते हैं ?
Ans – उपग्रह

चन्द्रमा किसका एक उपग्रह है ?
Ans – पृथ्वी का

उपग्रह की कक्षीय चाल किस पर निर्भर करती है ?
Ans – पृथ्वी तल से ऊंचाई पर

उपग्रह की कक्षीय चाल किस पर निर्भर नहीं करती है ?
Ans – द्रव्यमान पर

पृथ्वी तल के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह की कक्षीय चाल लगभग कितनी होती है ?
Ans – 8 किमी / सेकेण्ड

उपग्रह अपनी कक्षा में पृथ्वी का एक चक्कर जितने समय में लगाता है, उसे क्या कहते है ?
Ans – परिक्रमण काल

पृथ्वी के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह का परिक्रमण काल कितना होता है ?
Ans – 1 घण्टा 24 मिनट

उस न्यूनतम वेग को क्या कहते है जिससे किसी पिंड को पृथ्वी  की सतह से ऊपर की फेंके जाने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाता है और पृथ्वी पर वापस न लौटकर आये ?
Ans – पलायन वेग

पृथ्वी के लिए पलायन वेग का मान कितना है ?
Ans – 11.2 किमी / सेकेण्ड

पलायन वेग, कक्षीय वेग का कितने गुना होता है ?
Ans – 2 गुना 

चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी तल पर त्वरण का कितना होता है ?

Ans – 1 / 6 

अन्य लेख भी पढ़ें – 

मात्रक से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

गति से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर 

सरल मशीनों पर आधारित प्रश्न -उत्तर 

कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति पर आधारित प्रश्न – उतर 

दाब से संबंधित प्रश्न – उत्तर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here