कम्प्यूटर नेटवर्क किसे कहते हैं? | Computer network in Hindi

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

कम्प्यूटर नेटवर्क किसे कहते हैं?

दो या दो से अधिक कम्प्यूटर को अन्य उपकरणों के साथ आपस में जोड़ना नेटवर्क कहलाता है। 

नेटवर्क के प्रकार 

Physical एवं भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर नेटवर्क तीन प्रकार के होते है।

  1. स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (LAN)
  2. व्यापक क्षेत्र नेटवर्क (WAN)
  3. मेट्रो क्षेत्र नेटवर्क (MAN)
स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (LAN)

इसका पूरा नाम Local Area Network है। इससे दो या दो से अधिक कम्प्यूटर एवं अन्य डिवाइस को आपस में जोड़ा जाता है। यह एक कमरे या बिल्डिंग तक सीमित रहता है। यह एक बेसिक नेटवर्क रहता है। LAN नेटवर्क में आवश्यकता के अनुसार आपस में बिभिन्न प्रकार से जोड़ा जाता है। कम्प्यूटर को आपस में जोड़ने की प्रक्रिया को टोपोलॉजी कहा जाता है।

LAN की विषेशताएं

  1. यह एक कमरे या एक बिल्डिंग तक सीमित रहता है।
  2. इसमें बाहरी नेटवर्क को किराये पर नहीं लेना होता है।
  3. इसे स्थापित करने में कम लागत लगती है।
  4. इसमें डाटा सुरक्षित रहता है।
  5. इसको Maintane करना आसान होता है।
व्यापक क्षेत्र नेटवर्क (WAN)

WAN का पूरा नाम Wide Area Network है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा नेटवर्क होता है। यह नेटवर्क एक बिल्डिंग तक सीमित नहीं रहता है। बल्कि इसमें दूसरी कंपनी की लाईन को किराये पर लिया जाता है। यह मँहगा नेटवर्क होता है। यह LAN नेटवर्क से मिलकर बनता है। इसके द्वारा दो अलग-अलग ऑफिस को आपस में जोड़ा जाता है। इसमें डाटा को सुरक्षित भेजा एवं प्राप्त किया जाता है।

WAN की विशेषताएँ 

  1. यह नेटवर्क सबसे कम खर्चीला है।
  2. इसको स्थापित करने में अधिक लागत लगती है।
  3. बैंको में ATM WAN का उदहारण है।
मेट्रो क्षेत्र नेटवर्क (MAN)

MAN का पूरा नाम Metropolitan Area Network है। इस नेटवर्क को एक शहर से दूसरे शहर या एक देश से दूसरे देश को आपस में जोड़ा जाता है। यह उच्च गति वाला नेटवर्क होता है। यह LAN व WAN नेटवर्क से मिलकर बनता है। इसमें नेटवर्क को आपस में जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की नेटवर्क डिवाइस का प्रयोग किया जाता है। इसका रखरखाव कठिन होता है जो विभिन्न कंपनियों के सहयोग से होता है।

READ MORE>>

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here