प्रश्न 1. ‘कोटोपैक्सी’ एक जाग्रत ज्वालामुखी है, जो अवस्थित है ?
उत्तर. इक्वाडोर के एंडीज पर्वत में (दक्षिण अमेरिका)
वर्तमान में संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी ‘किलायु’ है, जो अमेरिका के हवाई द्वीप पर है।
प्रश्न 2. भारत में कौन सी एजेंसी मुख्य रूप से प्रदूषण के मापन से सम्बंधित है ?
उत्तर. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
प्रश्न 3. तिब्बत की सांगपो नदी भारत में किस नाम से जानी जाती है ?
उत्तर. ब्रम्हपुत्र
इसके अतिरिक्त यह अरुणांचल प्रदेश में इसे ‘दिहांग’ असम में इसे ‘ब्रम्हपुत्र’ और बांग्लादेश में इसे ‘जमुना’ के नाम से जजाना जाता है। ब्रम्हपुत्र नदी चीन के तिब्बत क्षेत्र एवं बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है।
प्रश्न 4. घास भूमि क्षेत्र के पारितंत्र की खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्चतर के उपभोक्ता होते हैं –
उत्तर. मांसाहारी (Carnivorus)
प्रश्न 5. वायुमंडल का प्रमुख स्तर जो पृथ्वी तल के नजदीक है –
उत्तर. क्षोभमण्डल
वायुमंडलीय स्तर :- क्षोभमण्डल – समतापमंडल – मध्यमण्डल – आयनमंडल – बहिर्मंडल
प्रश्न 6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में कितने स्थायी सदस्य है ?
उत्तर. 5
प्रश्न 7. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कहाँ अवस्थित है ?
उत्तर. राजस्थान के अलवर जिले में
प्रश्न 8. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ?
उत्तर. सूर्य का प्रकाश
प्रश्न 9. ‘एगमार्क’ का सम्बन्ध किससे है ?
उत्तर. गुणवत्ता से
प्रश्न 10. आर्सेनिक द्वारा जल – प्रदूषण सर्वाधिक कहाँ है ?
उत्तर. पश्चिम बंगाल में
आर्सेनिक एक गंधहीन और स्वादहीन उपधातु है, जो पृथ्वी के सतह के नीचे प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
प्रश्न 11. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया गया था ?
उत्तर. 1972
उत्तर. भारत सरकार ने देश के वन्य जीव की रक्षा करने और प्रभावी ढंग से अवैध शिकार, तस्करी, और वन्यजीव तथा उससे व्युत्पन्न अवैध व्यापार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वन्यजीव अधिनियम 1972 लागू किया गया।
प्रश्न 12. दूध से दही बनने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर. किण्वन
इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले जीवाणु लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं, जिनमे लैक्टोबैसेलस लैक्टिस प्रमुख हैं।
प्रश्न 13. किस देश के संविधान से मौलिक कर्तव्य लिया गया है ?
उत्तर. यू० एस० एस० आर०
प्रश्न 14. ध्रुवतारा किसे कहा जाता है ?
उत्तर. उत्तरी तारे को
प्रश्न 15. भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ का प्रारम्भ कब किया गया था ?
उत्तर. 1973 (अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस – 29 जुलाई)
प्रश्न 16. ‘फूलों की घाटी’ कहाँ अवस्थित है ?
उत्तर. उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में
प्रश्न 17. एक वयस्क मानव में कुल अस्थियों की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर. 206
सबसे छोटे आकार की हड्डी स्टेपीज कान में तथा सबसे बड़े आकार की हड्डी फीमर जांघ में पाई जाती है।
प्रश्न 18. ग्रीनपीस इंटरनेशनल का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ?
उत्तर. एम्सटर्डम में
प्रश्न 19. एल० पी० जी० गैस क्या है ?
उत्तर. यह एक स्वच्छ ईंधन है।
यह उच्च उष्मीय मान का है।
यह नीले ज्वाला से जलने वाला है।
प्रश्न 20. ‘प्रजातियों की उत्पत्ति’ (The Origin Of Species) किसकी एक रचना है ?
उत्तर. चार्ल्स डार्विन की
प्रश्न 21. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ?
उत्तर. हेग में
प्रश्न 22. संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान को कब अपनाया ?
उत्तर. 24 जनवरी, 1950 को
प्रश्न 23. ‘पुष्कर मेला’ कहाँ आयोजित किया जाता है ?
उत्तर. राजस्थान के अजमेर जिले में
प्रश्न 24. पराबैगनी किरणों में कौन – सा अधिक हानिकारक होता है ?
उत्तर. UV – C
प्रश्न 25. जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है ?
उत्तर. कवक
प्रश्न 26. जैवमंडल का अजैविक घटक है –
उत्तर. पानी, हवा, मिट्टी, धूप और खनिज
प्रश्न 27. ‘गिर शेर परियोजना’ कहाँ अवस्थित है ?
उत्तर. गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में
प्रश्न 28. WWF से क्या आशय है ?
उत्तर. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड
प्रश्न 29. गंगा नदी कहाँ से निकलती है ?
उत्तर. गंगोत्री ग्लेशियर से