Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration 2025: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रूपये, यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन

Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration 2025: महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं के हित के लिए 2024 से ही लाडकी बहीण योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration Date की बात करें तो अभी शुरू नहीं हुआ है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने 2025 के अंतरिम बजट में तीसरे चरण की शुरुआत कर सकती है जिस पर विचार-विमर्श चल रहा है। अगर तीसरे चरण की शुरूआत होती है तो इसमें उन सभी महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा जो पहले 2 चरण में किसी कारण की वजह से आवेदन नहीं कर सकीं थी।

जानकारी के लिए आपको बता दूं कि सरकार ने पहले चरण में इस योजना की आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2024 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक रखी हुई थी और उसके बाद में दूसरे चरण में 30 सितंबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 के बीच रखी गई थी। इस दौरान 3 करोड़ के आसपास महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया। जिनमे से 2 करोड़ 60 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन स्वीकृत किये गए थे, अब तीसरे चरण की शुरुआत के साथ ही वंचित महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। अतः जो महिलाएं अब तक योजना का लाभ नहीं ले रही हैं वे Ladki Bahin Yojana 3.0 में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी।

Ladki Bahin Yojana क्या है? इसका तीसरा चरण कब शुरू होगा? इसमें कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे?  इसमें आवेदन कैसे करना है? इसके बारें में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Ladki Bahin Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना 2025 का संचालन महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। लेकिन बता दें कि तीसरे चरण से महिलाओं को 2100 रूपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सरकार से पुनः इस योजना को शुरू करने की मांग की है जिसके चलते फरवरी या मार्च महीने में तीसरे चरण (Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration) के शुरू होने की संभावना है।

Ladki Bahin Yojana 3.0 की पात्रता

Ladki Bahin Yojana 3.0 में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए? इसकी जानकारी नीचे दी गई है:

  • Ladki Bahin Yojana केवल महारष्ट्र राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। अर्थात आवेदन करने वाली महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये तक या इससे कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में से दो से अधिक महिलाओं ने इस योजना का लाभ न लिया हो।
  • महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होनी चाहिए।

Ladki Bahin Yojana 3.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज

Ladki Bahin Yojana 3.0 में आवेदन करने के लिए किन-किन आवश्यक दस्तावेजो की आवश्यकता होगी नीचे दी गई है:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड आदि।

Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration कैसे करें?

Ladki Bahin Yojana 3.0 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की आवश्यक्ता होगी। नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके से रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुद भर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना होगा।

अब मुख्य पृष्ठ में दिए गए विकल्प “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करके लॉगिन कीजिए।

अगर आपने पहले वेबसाइट में पंजीकरण नहीं किया है तो पहले पंजीकरण कर Account Create कीजिए।

पंजीकरण करने के बाद पोर्टल पर लॉगिन कीजिए और “Ladki Bahin Yojana 3.0 Application Form” के लिंक पर क्लिक कीजिए।

फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दीजिए।

इस तरह Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration हो जाएगा।

फॉर्म सबमिट करने के बाद, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Note: इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

Ladki Bahin Yojana 3.0 Online Apply Link Not Available
For Latest Update Join Whatsapp Channel Click Here
Official Website Click Here
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment