Mario Molina: जानिए कौन हैं मारियो मोलिना, जिन्‍होंने लगाया था ओज़ोन में छेद का पता

Mario Molina: मारियो मोलिना एक महान मैक्सिकन रसायनशास्त्री और शिक्षाविद हैं। जिनका आज 80 वीं जयंती है। इन्हें पृथ्‍वी पर ग्‍लोबल वार्मिंग का पता लगाने के लिए नो‍बेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था।

Mario Molina Google Doodle Today: गूगल ने आज 19 मार्च 2023 को डूडल के माध्यम से मेक्सिको के महान वैज्ञानिक मारियो मोलिना (Mario Molina) को सम्मानित किया है।

दुनिया बचाने वाले मारियो मोलिना कौन हैं?

19 मार्च, 2023 का Google डूडल मैक्सिकन रसायनज्ञ मारियो मोलिना को समर्पित है, जो ओजोन परत पर अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं। 19 मार्च, 2023 को मोलिना की 80वीं जयंती है। Google उन्हें एक डूडल के माध्यम से श्रद्धांजलि देता है जिसमें ‘Google’ के एक ‘O’ को O3 लिखा गया है, जो ओजोन की आणविक संरचना है, और दूसरे ‘O’ को सूर्य की तस्वीर से बदल दिया गया है। ओजोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी की रक्षा करती है।

पूरा नाममारियो जोस मोलिना हेनरिक्ज़
जन्म तिथि19 मार्च 1943
जन्म स्थानमैक्सिको सिटी
नागरिकतामैक्सिकन
आयु77 वर्ष
जाने जाते हैं क्लोरोफ्ल्यूरो कार्बन द्वारा ओजोन ह्रास की खोज और इसके लिये मॉडल विकसित करने के लिये।
क्षेत्ररसायनशास्त्र
परिवाररॉबर्टो मोलिना-पास्क्यूल/लियोनोर हेनरिकेज़ डी मोलिना
पत्नीLuisa Y. Tan
उपलब्धिनोबेल प्राइज (1995)
राष्ट्रीयतामैक्सिकन और अमेरिकी

कौन थे डॉ मारियो मोलिना?

डॉ मारियो मोलिना का जन्म 19 मार्च 1943 को मैक्सिको शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम रॉबर्टो मोलिना पास्क्वेल था जो की एक वकील थे। और इनकी माता जी का नाम लियोनोर हेनरिकेज़ डी मोलिना था जो की एक ग्रहणी थी। मारियो मोलिना ने मेक्सिको के नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और जर्मनी के फ्रीबर्ग विश्वविद्यालय से एडवांस डिग्री हासिल की। डॉ मारियो मोलिना का 07 अक्टूबर, 2020 को 77 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

मारियो मोलिना को ओजोन परत के अपघटन पर शोध के लिए दो अन्य रसायनज्ञों के साथ रसायन विज्ञान में 1995 का नोबेल पुरस्कार मिला था। मोलिना उन शोधकर्ताओं में से एक थे जिन्होंने खुलासा किया है कि कैसे रसायन पृथ्वी के ओजोन कवच को नष्ट कर देते हैं, जो हानिकारक पराबैंगनी प्रकाश से मनुष्यों, पौधों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

ओजोन परत क्या है? पढ़ें>>

मारियो मोलिना पुरस्कार सम्मान

  • रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार (1995)
  • विज्ञान के लिए अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व पुरस्कार (1993)
  • पर्यावरणीय उपलब्धि के लिए टायलर पुरस्कार (1983)
  • स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पदक (2013)
  • पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मक प्रगति के लिए अमेरिकन केमिकल सोसायटी का पुरस्कार (1996)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles