Suvichar in Hindi | Thought in Hindi | Thoughts of the day in Hindi | Today thought in Hindi | Thoughts for the day in Hindi | | Thought with Hindi | Hindi Thought | Thought Hindi.
100+ Hindi Thought | Thought in Hindi
जिन्दगी में किसी के प्रति की गई भलाई व्यर्थ नहीं जाती है, वह कभी न कभी किसी न किसी रूप में आप के पास लौट आती है।
बारिश की बूंदे भले ही छोटी हो, लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी-बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है।
रिश्ते चाहे कितने भी बुरे हों लेकिन कभी भी उन्हें मत तोड़ना क्योंकि पानी चाहे कितना भी गंदा हो, प्यास नहीं तो आग तो बुझा ही देता है।
रिश्ते वो बड़े नहीं होते जो जन्म से जुड़े होते हैं, रिश्ते तो वो बड़े होते हैं जो दिल से जुड़े होते हैं।
जीवन को केवल दो ही शब्द नष्ट करते हैं, पहला अहम
और दूसरा वहम
अच्छाइयों का एक-एक तिनका चुन चुनकर जीवन भवन का निर्माण होता है, पर बुराई का एक हल्का झोंका ही उसे मिटा डालने के लिए पर्याप्त होता है।
रिश्ते पंछियों की तरह रहते हैं जोर से पकड़ों तो मर जाते हैं, लेकिन प्यार से पकड़ के रखो तो जिंदगी भर साथ में रहते हैं।
जो ज्ञानी होता है उसे समझाया जा सकता है जो अज्ञानी होता है उसे भी समझाया जा सकता है, पर जो अभिमानी होता है उसे कोई भी नहीं समझा सकता।
हसते चेहरे को देखकर यह मत सोचना की उस व्यक्ति को कोई गम नहीं, बल्कि यह सोचना कि उसमें सहन करने की अधिक ताकत है।
स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है,
संतुष्टि सबसे बड़ी सम्पति है,
मुस्कराहट सबसे बड़ी ताकत है,
और वफादारी सबसे अच्छा रिश्ता है।
पेड़ कभी भी फूलों के गिरने से परेशान नहीं होते हैं, बल्कि वह सदैव नए फूलों के खिलने के निर्माण में व्यस्त रहते हैं, जो कुछ भी हमने खो दिया है वह जीवन नहीं है हम अब क्या प्राप्त कर सकते हैं यह जीवन है।
अच्छे लोग गाय की तरह होते हैं, जो रूखा सूखा खाकर मीठा दूध देती है,
और बुरे लोग साँप की तरह होते हैं जो मीठा दूध पीकर डस लेते हैं।
सबके पास समान आँख है लेकिन सबके पास सामान दृष्टिकोण नहीं है, बस यही इंसान को इंसान से अलग करता है।
बहुत आसान नहीं है जिंदगी की सच्चाई समझना,
जिस तराजू पर आप दूसरों को तौलते हो,
उस पर आप खुद बैठकर देखिये।
जिंदगी बहुत खूबसूरत है, लेकिन केवल उन्ही लोगों के लिए, जिन्होंने अपने दुःख और दर्द का मजा उठाना सीख लिया हो।
जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक्त होता है, जो वक्त सिखाता है वो और कोई नहीं सिखा सकता है।
कोयल अपनी भाषा बोलती है इसलिए आजाद रहती है,पर तोता दूसरे की भाषा बोलता है इसलिए पिंजरे में जीवन भर गुलाम रहता है।
मुंह पर कड़वा बोलने वाले कभी धोखा नहीं देते, डरना तो मीठी बोलने वालों से चाहिए, जो दिल में नफरत पालते हैं और समय के साथ बदल जाते हैं।
किसी की निन्दा करने से यह पता चलता है कि आपका चरित्र क्या है, ना की उस व्यक्ति का।
जीवन में ऊँचा उठने के लिए किसी डिग्री की जरुरत नहीं, अच्छे शब्द ही इंसान को बादशाह मना देते हैं।
आँखे बंद कर लेने से मुसीबत का अंत नहीं होता है,और मुसीबत आये बिना कभी आँखे नहीं खुलती है।
बुरी आदतें अगर समय पे ना बदली जायें, तो वो आदतें आपका समय बदल देती है।
औरतों को देने वाले उपहार में सबसे बेहतर उपहार है उनका सम्मान करना।
कुछ लोग आंसुओं की तरह होते हैं, पता ही नहीं चलता की साथ दे रहे हैं,या छोड़ रहे हैं।
केवल ताकतवर होने से कुछ नहीं होता, उस ताकत पर भरोसा भी होना चाहिए।
गहरी बातें समझने के लिए गहरा होना जरुरी है, गहरा वही हो सकता है जिसने गहरी चोटें खायी हो।
अच्छे व्यवहार का आर्थिक मूल्य भले ही ना हो, लेकिन अच्छा व्यवहार कारोड़ों दिलों को खरीदने की ताकत रखता है।
एक अजीब दौड़ है ये जिंदगी जीत जाओ, तो कई अपने पीछे छूट जाते हैं और हार जाओ तो अपने ही पीछे छोड़ देते हैं।
जीवन के हर कदम पर हमारी सोंच, हमारी बोल और हमारी कर्म ही हमारा भाग्य लिखते हैं।
जिसके साथ बात करने से ही दुःख आधा और खुशी दुगनी हो जाए वो ही अपना है बाकी सब तो दुनिया है।
कोई भी व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलने से विद्वान नहीं कहलाता है। जो धीरज रखने वाला, क्रोध से रहित और निडर होता है, वही विद्वान व्यक्ति कहलाता है।
अगर लोग आप की अच्छाई को आपकी कमजोरी समझने लगते हैं, तो यह उनकी समस्या है, आपकी नहीं।
अच्छा दिल और अच्छा स्वभाव दोनों आवश्यक है। अच्छे दिल से कई रिश्ते बनेंगे, अच्छे स्वभाव से वो जीवन भर टिकेंगे।
अन्धेरे में छाया, बुढ़ापे में काया और अंतिम समय में माया किसी का भी साथ नहीं देते।
किसी भी व्यक्ति की सहनशीलता, एक खिंचे हुए रबड़ की तरह होती है। एक सीमा से ज्यादा खिंच जाने पर उसका टूटना तय है।
एक खूबसूरत दिल हजार चेहरों से ज्यादा बेहतर होता है, इसलिए जीवन में हमेंशा ऐसे लोग चुने जिनका दिल चेहरे से अधिक खूबसूरत हो।
दीपक मिट्टी का है या सोने का यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि वह रोशनी कितनी दे रहा है यह महत्वपूर्ण है।
आप चाहे कितने भी अच्छे बनो या कितने ईमानदार बनो, पर दुनिया तो आपकी एक गलती का इंताजर कर रही है।
जो आपकी ख़ामोशी से आपकी तकलीफ का अंदाजा न लगा सके उनके सामने तकलीफ का इजहार करना सिर्फ शब्दों को जाया करना है।
‘दर्द’ हमेशा अपने ही देते हैं…. वरना गैरों को क्या पता की आपको तकलीफ किस बात से होती है।
नसीहत वह सच्चाई है, जिसे हम कभी गौर से नहीं सुनते और तारीफ वह धोखा है, जिसे हम पूरे ध्यान से सुनते है।
अपने आप को इस तरह से बनाये कि आप हमेशा समाधान का हिस्सा हों, समस्या का नहीं।
सुख व्यक्ति के अहंकार की परीक्षा लेता है जबकि दुःख व्यक्ति के धैर्य की परीक्षा लेता है, दोनों परीक्षा में उत्तीर्ण व्यक्ति का जीवन ही सफल जीवन है।
समय और समझ दोनों एक साथ खुश किस्मत लोगों को ही मिलते हैं क्योंकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती और समझ आने पर समय निकल जाता है।
बिना शिक्षा के मनुष्य, बिना नींव के घर की तरह होता है।
कोई भरोसा तोड़े तो उसका भी धन्यवाद करें, वह हमे सिखाते है की भरोसा बहुत सोच समझकर करना चाहिए।
सच्चे लोगों को कभी प्रशंसा की आवश्यकता नहीं होती और असली फूलों को कभी इत्र लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
रिश्तों की सिलाई अगर भावनाओं से हुई हो तो टूटना मुश्किल है और अगर स्वार्थ से हुई हो तो टिकना मुश्किल है।
नेक लोगों की संगत से हमेशा भलाई ही मिलती है, क्योंकि हवा जब फूलों से गुजरती है तो वो भी खुशबूदार हो जाती है।
जो लोग खुद अपनी ग़लती नहीं मानते, उनसे समय मनवा लेता है।
हर इंसान अपनी जुबान के पीछे छुपा हुआ है, अगर उसे समझना है तो उसे बोलने दो।
आर्थिक स्थिति कितनी भी अच्छी हो, जीवन का सही आनंद लेने के लिए मानसिक स्थिति का अच्छा होना जरुरी है।
रिश्ते मोतियों की तरह होते हैं, अगर कोई गिर भी जाए तो झुक के उठा लेना चाहिए।
रिश्ते ऐसे बनाओ कि जिसमें शब्द कम और समझ ज्यादा हो, झगड़े कम और बातचीत ज्यादा हो, प्रमाण कम और प्रेम ज्यादा हो।
जीतनी भीड़ बढ़ रही है इस दुनिया में, लोग उतनें ही अकेले होते जा रहे है।
जो ज्ञानी होता है उसे समझाया भी जा सकता है, जो अज्ञानी होता है उसे भी समझाया जा सकता है पर जो अभिमानी होता है उसे कोई नहीं समझा सकता है।
बोलने से पहले सोचना जरुरी है क्योंकि बोले गए शब्द केवल माफ किये जा सकते हैं, लेकिन भुलाये नहीं जा सकते।
कभी कभी बुरा वक्त आपको कुछ अच्छे लोगों से मिलवाने के लिए भी आता है।
सच्चे मन से क्षमा मांगने वाले दुर्लभ है, पर सच्चे मन से क्षमा कर देने वाले उससे भी अधिक दुर्लभ हैं।
झुको केवल उतना ही जितना जरुरी हो, बेवजह झुकना केवल दूसरों के अहम को बढ़ावा देता है।
जीवन में एक दिन को समझदारी से जीना कहीं अच्छा है बजाय एक हजार साल तक बिना ध्यान के साधना करने से।
जीवन में हम कितने सही या कितने गलत है, ये सिर्फ परमात्मा या हमारी अंतरात्मा ही जानते है।
ऐसे लोगों को ढूंढना बहुत आसान है, जो आपकी सुंदरता की सराहना करे, पर एक ऐसे व्यक्ति को खोजना मुश्किल है जो आपकी कुरूपता को गले लगा सके।
समय, सत्ता, संपत्ति और शरीर चाहे साथ दे ना दे, किन्तु स्वभाव, समझदारी और सच्चे संबंध हमेशा साथ देते हैं।
जहाँ जिसका दाना रहता है समय उसे वहां बुलाता है। कोई किसी का दिया नहीं खाता, हर व्यक्ति अपने नसीब का खाता है।