ऋ, ए, ऐ, ओ, औ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ऋ से पर्यायवाची शब्द
- ऋद्धि – सम्पन्नता, बढ़ती, बढ़ोत्तरी, वृद्धि, समृद्धि
- ऋषि – मुनि, मनीषी, साधु, महात्मा, सन्त, मंत्रद्रष्टा
ए से पर्यायवाची शब्द
- एक-सा – समान, एकजैसा, एकरूप, समरूप, अभिन्न
- एकता – एकरूपता, एकसूत्रता, ऐक्य, अभिन्नता, अभेद
- एकांत – सुनसान, शुन्य, सूना, निर्जन, निमृत
- एका-एक – अकस्मात, अचानक, अचिंतित, सहसा, एकदम
- एहसान – अनुग्रह, कृतज्ञता, आभार
ओ से पर्यायवाची शब्द
- ओज – बल, ताकत, जोर, दम, पराक्रम, शक्ति, उर्जा
- ओस – तुषार, हिमकण, हिमसीकर, हिमबिंदु, तुहिनकण
- ओछा – कमीना, छिछोरा, टुच्चा, क्षुद्र, हल्का
- ओठ – होंठ, अधर, ओष्ठ, दंतच्छद, रदच्छद
- ओझल – अन्तर्धान, अदृश्य, लुप्त, गायब, तिरोहित, विलुप्त, विलोचन
औ से पर्यायवाची शब्द
- औषधि – भेषज, दवा, दवाई, औषध, रसायन
- और – एवं, तथा, साथ ही, अन्य, इतर, भिन्न
- और – अधिक, ज्यादा, बढ़कर