रामनाथ कोविन्द का जीवन परिचय | Ram Nath Kovind Biography in hindi

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

रामनाथ कोविन्द का जीवन परिचय

जन्म01 अक्टूबर 1945
जन्मस्थानपरौख, कानपुर, उत्तर प्रदेश
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
पेशाराजनीति, राज्यपाल
जीवन संगीसविता कोविन्द
बच्चेदो बच्चे; पुत्र- प्रशांत कुमार, पुत्री- स्वाती
शैक्षिक सम्बद्धताबीकॉम, एम०बी०ए०, एल०एल०बी०
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू

रामनाथ कोविन्द एक भारतीय राजनेता हैं तथा भारत के 14वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। रामनाथ कोविन्द का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला (वर्तमान में कानपुर देहात जिला) के एक छोटे से गाँव परौख में हुआ था। इनके पिता का नाम मौइकू लाल तथा माता का नाम कलावती था। इनके पिता ”परौख गाँव के चौधरी”, एक ”वैद्य” (आयुर्वेद के व्यवसायी) थे, जो किराना और परिधान के दुकानों के मालिक थे। इनका सम्बन्ध कोरी (कोली/कोरी) जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, उड़ीसा में अनुसूचित जनजाति तथा गुजरात में अनुसूचित जनजाति में आती है। जब कोविन्द 5 साल के थे तभी उनकी माँ की मृत्यु हो गयी।

रामनाथ कोविन्द की प्रारम्भिक शिक्षा कानपुर देहात के खानपुर शहर से हुई। बाद में ये कानपुर विश्वविद्यालय से वाणिज्य और कानून की पढाई करने के लिए कानपुर शहर चले गए। स्त्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद, इन्होनें दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी, जहाँ इनकी मुलाकात ‘जनसंघ’ के नेता हुकुमचंद से हुई, जिसके पश्चात् इनकी रूचि राजनीति में पैदा हुई।

वकालत की उपाधि लेने के पश्चात् इन्होने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। ये 1977 से 1979 ई० तक दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के वकील रहे। वर्ष 1991 ई० में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए। वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार ये लगातार 12 वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य रहे। रामनाथ कोविन्द की 8 अगस्त 2015 ई० को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति हुई तथा 2017 तक इन्होनें इस पद पर कार्य किया। ये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।

रामनाथ कोविन्द की शादी

रामनाथ कोविन्द का विवाह 30 मई 1974 को सविता के साथ हुआ। जिससे इन्हें दो सन्तानों की प्राप्ति हुई, जिसमें से पुत्र का नाम प्रशांत कुमार तथा पुत्री का नाम स्वाति है।

भारत के राष्ट्रपति

सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा 19 जून 2017 को भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किये गए। 20 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति के निर्वाचन का परिणाम घोषित हुआ जिसमें ये विजयी हुए। ये केआर नारायणन के पश्चात् दूसरे दलित अध्यक्ष बने और इस पद के लिए चुने जाने वाले आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले पहले भाजपा उम्मीदवार भी हैं। भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पश्चात् 25 जुलाई 2017 ई० को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविन्द ने शपथ ग्रहण किया।

READ MORE>>

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here