के के सिंगर का जीवन परिचय | kk Singer Biography In Hindi

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

के के सिंगर का जीवन परिचय

के के सिंगर का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नाथ था। जो एक भारतीय गायक थे। जिन्होंने हिन्दी, बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में गाया है।

53 वर्ष की आयु में 31 मई 2022 को कोलकाता में लाइव प्रदर्शन के बाद इनका निधन हो गया।

kk Singer Biography In Hindi
नामकृष्णकुमार कुन्नाथ
जन्म दिनांक23 अगस्त 1968
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
पिता का नामसीएस नायर
माता का नामकनाकवाल्ली
मृत्यु31 मई 2022
अनुमानित उम्र53
मृत्यु का कारणहार्ट अटैक
स्कूलमाउंट सेंट मैरी स्कूल, दिल्ली भारत
कॉलेजकरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली भारत
नागरिकताभारतीय
धर्महिन्दू
व्यवसायगायक
वैवाहिक स्थितिवैवाहिक
जीवनसाथीज्योति
बच्चेदो (पुत्र-नकुल कृष्ण, पुत्री-तमारा)
सैलरी3 लाख/गीत

कृष्णकुमार कुन्नाथ का जन्म 23 अगस्त 1968 में दिल्ली में हुआ। इनके पिता का नाम सीएस नायर और इनके माता का नाम कनाकवाल्ली है। इनका जन्म मलयाली परिवार में हुआ था।

के के ने 12 वी तक की पढाई माउंट सेंट मैरी स्कूल, दिल्ली से की। उसके बाद इन्होने आगे की पढाई दिल्ली के करोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक पूरा किया।

1991 में इन्होने अपनी बचपन की प्रेमिका ज्योति से शादी किया जो की दोनों बचपन के अच्छे दोस्त थे। दंपत्ति का एक पुत्र और एक पुत्री है जिनका नाम नकुल और तमारा है।

इनकी मौत कैसे हुई है अभी तक इसकी कोई असली वजह सामने नहीं आई है लेकिन शुरूआती जानकारी में बताया जा रहा है। की इनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। इनकी मृत्यु 31 मई 2022 को हुई थी।

K K के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • के के ने आठ महीने तक होटल इंडस्ट्री में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के रूप में काम किया। 1994 में, वह मुंबई चले गए।
  • के के का पहला गायन असाइनमेंट उन्हें UTV द्वारा दिया गया था; उन्होंने सैंटोजेन सूटिंग विज्ञापन के लिए एक गीत गाया।
  • के के का पहला एल्बम “पल” (1999) में था। इस एल्बम को सर्वश्रेष्ठ एकल एल्बम के रूप में, स्टार स्क्रीन अवार्ड मिला।
  • के के वर्ष 2005 में सोनी टीवी के रियलिटी टैलेंट शो ‘फेम गुरुकुल’ में जज के रूप में भी दिखाई दिए।
  • के के का दूसरा एलबम 9 साल बाद 2008 में आया था “हमसफर”।
  • 2010 में, इंडी बैंड “बंदिश” ने अपना दूसरा स्व-शीर्षक एल्बम बनाया।
  • के के को एक प्रमुख गायक के रूप में स्थापित करने वाला गीत फिल्म हम दिल दे चुके सनम (1999) का ‘तड़प तड़प के इस दिल’ था। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।
  • बॉलीवुड में बेकग्राउंड सिंगरों के रूप में उनका पहला ब्रेक फिल्म ‘माचिस’ (1996) का गाना ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ था।

READ MORE>>

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here