1. चन्द्र दिवस की अवधि कितनी होती है?
- 24 घंटे
- 24 घंटे 40 मिनट
- 23 घंटे
- 23 घंटे 40 मिनट
उत्तर. b
2. नक्षत्र माह क्या है?
- एक माह में विभिन्न नक्षत्रों की गतियाँ
- चन्द्रमा द्वारा पृथ्वी का चक्कर लगाने में लगा समय
- चन्द्रमा द्वारा अपने अक्ष में घूर्णन करने में लगा समय
- b और c दोनों
उत्तर. b
3. पृथ्वी से चन्द्रमा का केवल आधा भाग ही क्यों दिखाई पड़ता है?
- चन्द्रमा की परिभ्रमण तथा परिक्रमण अवधि में अधिक अंतर के कारण
- चन्द्रमा की परिभ्रमण तथा परिक्रमण अवधि की समानता के कारण
- सूर्य के प्रकाश के परावर्तन के कारण
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. b
4. किसका प्रकाश चन्द्रमा के धरातल से परावर्तित होकर पृथ्वी से दिखाई पड़ता है?
- केवल सूर्य
- सूर्य एवं चन्द्रमा
- सूर्य एवं पृथ्वी
- सूर्य, चन्द्रमा एवं पृथ्वी
उत्तर. a
5. चन्द्रमा की कला किसे कहते हैं?
- चन्द्रमा के प्रकाशित भाग का घटना
- चन्द्रमा के प्रकाशित भाग का बढ़ना
- a और b दोनों
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. c
6. चंद्रग्रहण क्यों होता है?
- सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच आ जाती है
- पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है
- चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाती है
- चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य समकोण पर स्थित होते हैं
उत्तर. b
7. चंद्रग्रहण कब घटित होता है?
- अमावस्या
- पूर्णिमा
- शुक्ल एकादशी
- कृष्ण एकादशी
उत्तर. b
8. चंद्रग्रहण प्रत्येक पूर्णिमा को घटित क्यों नहीं होता?
- पृथ्वी एवं चन्द्रमा के कक्षीय तलों में झुकाव होने के कारण
- चन्द्रमा का हमेशा पृथ्वी के कक्षीय तल में होना
- चन्द्रमा का पृथ्वी के विपरीत दिशा में परिक्रमा करने के कारण
- उपर्युक्त सभी
उत्तर. a
9. सूर्यग्रहण क्यों होता है?
- सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के मध्य आने के कारण
- पृथ्वी का सूर्य एवं चन्द्रमा के मध्य आने के कारण
- चन्द्रमा का पृथ्वी और सूर्य के मध्य आने के कारण
- सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी का एक समकोण पर स्थित होने के कारण
उत्तर. c
10. सूर्यग्रहण कब घटित होता है?
- पूर्णिमा
- अमावस्या
- शुक्ल एकादशी
- कृष्ण एकादशी
उत्तर. b
11. डायमंड रिंग का सम्बन्ध है-
- पूर्ण सूर्यग्रहण से
- चंद्रग्रहण से
- आंशिक चंद्रग्रहण
- आंशिक सूर्यग्रहण
उत्तर. a
12. एक कैलेण्डर वर्ष में अधिकतम कितने ग्रहण हो सकते हैं?
- 6
- 7
- 8
- 9
उत्तर. b
13. एक कैलेण्डर वर्ष में सूर्यग्रहण की परिघटना न्यूनतम और अधिकतम कितनी बार संभव है?
- न्यूनतम 2, अधिकतम 4
- न्यूनतम 3, अधिकतम 5
- न्यूनतम 2, अधिकतम 5
- न्यूनतम 1, अधिकतम 4
उत्तर. c
14. पृथ्वी की ऊपरी सतह को क्या कहा जाता है?
- क्रस्ट
- मेंटल
- क्रोड
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. a
15. समुद्रतल से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कितनी है?
- 8810 मीटर
- 8848 फीट
- 8848 मीटर
- 8900 फीट
उत्तर. c
16. सर्वाधिक गहरी मैरियाना खाई की गहराई कितनी है?
- 10033 मीटर
- 11033 मीटर
- 11033 फीट
- 11233 फीट
उत्तर. b
17. पृथ्वी के स्थलीय भागों को कितने भागों में विभाजित किया गया है?
- 5
- 6
- 7
- 8
उत्तर. c
18. संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
- एशिया
- अफ्रीका
- अंटार्कटिका
- उत्तरी अमेरिका
उत्तर. a
19. एशिया महाद्वीप, यूरोप महाद्वीप से किससे अलग होता है?
- काकेशस पर्वत
- यूराल नदी
- यूराल पर्वत
- उपर्युक्त सभी
उत्तर. d
20. तीनों रेखाएं किस महाद्वीप से गुजराती है?
- एशिया
- अफ्रीका
- यूरोप
- दक्षिण अमेरिका
उत्तर. b