1. समताप रेखाएं हैं-
- काल्पनिक रेखाएं
- सभी स्थानों के समान औसत तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाएं
- a और b दोनों
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. c
2. ध्रुवों के पास कितने दिनों की दिन और रात होती है?
- 3 माह दिन, 9 माह रात
- 9 माह दिन, 3 माह रात
- विषुवत रेखा के समान
- 6 माह दिन, 6 माह रात
उत्तर. d
3. भारत के किस भाग से कर्क रेखा गुजरती है?
- भारत के लगभग मध्य से
- भारत के पूरब-पश्चिम दिशा से
- भारत के 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश से
- उपर्युक्त सभी
उत्तर. d
4. किन कारणों से पृथ्वी पर दिन-रात का होना, ऋतुओं का परिवर्तन, ज्वार-भाटे का आना तथा सूर्य-चंद्रग्रहण का होना संभव हुआ?
- पृथ्वी की घूर्णन गति
- पृथ्वी की परिक्रमण गति
- चन्द्रमा द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा
- उपर्युक्त सभी
उत्तर. d
5. पृथ्वी की कितनी गतियाँ है?
- 2
- 3
- 4
- 5
उत्तर. a
6. पृथ्वी की घूर्णन गति किसे कहते हैं?
- पृथ्वी द्वारा अपनी धुरी पर पूरब से पश्चिम में घूमना
- पृथ्वी द्वारा अपनी धुरी पर पश्चिम से पूरब में घूमना
- पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारो ओर घूमना
- उपर्युक्त में से कोई नही
उत्तर. b
7. दैनिक गति किसे कहते हैं?
- पृथ्वी द्वारा अपनी धुरी पर लगाया जाने वाला एक चक्कर
- पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर लगाया जाने वाला एक चक्कर
- a और b दोनों
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. a
8. प्रदीप्त वृत्त किसे कहते हैं?
- आर्कटिक वृत्त को
- अंटार्कटिक वृत्त को
- ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात्रि को विभाजित करता है
- भूमध्य रेखा को
उत्तर. c
9. पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?
- 365 दिन
- 365 दिन 6 घंटे
- 367 दिन
- 364 दिन
उत्तर. b
10. लीप वर्ष किसे कहते हैं?
- वह वर्ष जिसमे फरवरी माह में 29 दिन हो
- वह वर्ष जिसमे 366 दिन हो
- a और b दोनों
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. c
11. किन कारणों से ऋतुओ में परिवर्तन होता हैं?
- पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण
- पृथ्वी की परिक्रमण गति के कारण
- a और b दोनों
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. b
12. 21 जून को सूर्य की किरणे किस रेखा पर सीधी पड़ती है?
- कर्क रेखा
- मकर रेखा
- विषुवत रेखा
- आर्कटिक रेखा
उत्तर. a
12. पृथ्वी की किस अवस्था को ‘दक्षिण अयनांत’ कहते हैं?
- जब दक्षिणी गोलार्ध में लम्बे दिन तथा राते छोटी हो
- जब उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे तथा रातें लम्बी हो
- जब उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु एवं दक्षिणी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु हो
- उपर्युक्त सभी
उत्तर. d
13. 22 दिसम्बर को सूर्य की किरणे किस रेखा पर सीधी पड़ती है?
- मकर रेखा
- कर्क रेखा
- a और b दोनों
- विषुवत रेखा
उत्तर. a
14. उत्तरी गोलार्द्ध में शरद और दक्षिणी गोलार्द्ध में बसंत ऋतु किस तिथि को होती है?
- 22 अक्टूबर
- 23 सितम्बर
- 22 सितम्बर
- 25 सितम्बर
उत्तर. b
15. सूर्य की किरणे विषुवत वृत्त पर किस तिथि को लम्बवत पड़ती है?
- 21 मार्च और 23 सितम्बर
- 23 मार्च और 21 सितम्बर
- 21 जून और 22 दिसम्बर
- 22 जून और 21 दिसम्बर
उत्तर. a
16. पृथ्वी के धरातल का कितना प्रतिशत भाग क्रमशः जल और स्थल से घिरा हुआ है?
- 29.2% जल, 70.8% स्थल
- 70.8% जल, 29.2% स्थल
- 66% स्थल, 34% जल
- 72% स्थल, 28% जल
उत्तर. b
17. किस गोलार्द्ध में स्थल की प्रधानता है?
- उत्तरी गोलार्द्ध
- दक्षिणी गोलार्द्ध
- दोनों गोलार्द्ध में बराबर है
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. a
18. समस्त स्थलीय भाग का कितना प्रतिशत भाग विषुवत रेखा के उत्तर में स्थित है?
- 50%
- 75%
- 65%
- 45%
उत्तर. b
19. चन्द्रमा पर जीवन की संभावनाएं क्यों नहीं है?
- चन्द्रमा के धरातल पर वायुमंडल का अभाव
- चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण के कारण
- चन्द्रमा की परिभ्रमण गति के कारण
- चन्द्रमा की घूर्णन गति के कारण
उत्तर. a
20. चन्द्रमा अक्ष के परितः लगभग कितने दिनों में एक परिभ्रमण पूर्ण करता है?
- 26 दिन
- 27 दिन
- 23 दिन
- 29 दिन
उत्तर. b