Railway Group D के इस प्रैक्टिस सेट में मैंने भारतीय इतिहास के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया है। जो की विगत वर्षों में पूंछे गए हैं।
1. प्रसिद्ध सांची स्तम्भ किसके समय में बना था?
- अशोक
- हर्षवर्धन
- बिन्दुसार
- कनिष्क
उत्तर. a
2. पाटलिपुत्र निम्नलिखित में से किन नदियों के संगम पर बसा है?
- सोन और पुनपुन
- गंगा और गंडक
- गंगा और सोन
- सोन और गंडक
उत्तर. c
3. निम्नलिखित में से कौन-सी प्राचीनतम स्मृति है?
- विष्णु धर्म शास्त्र
- मनु स्मृति
- याज्ञवलक्य
- नारद स्मृति
उत्तर. b
4. मगध में शाही मौर्यों के ठीक बाद उत्तराधिकारी कौन थे?
- कुषाण
- पाण्ड्य
- सातवाहन
- शुंग
उत्तर. d
5. लगभग 185 ई०पू० में पुष्पमित्र द्वारा स्थापित किया गया भारतीय शासक (दल) वंश कौन-सा है, जिसने मौर्य वंश का स्थान लिया?
- गुप्त
- चालुक्य
- वाकाटक
- शुंग
उत्तर. d
6. शुंग वंश का अंतिम शासक कौन था?
- शातकर्णी
- देवभूमि
- सुशर्मा
- वासिष्ठी पुत्र पुलुमावी
उत्तर. b
7. गौतमी पुत्र शातकर्णी किस वंश का शासक था?
- शुंग वंश का
- कुषाण वंश का
- सातवाहन वंश का
- राष्ट्रकूट वंश का
उत्तर. c
8. सातवाहनो के अधिकतर सिक्के किस धातु के मिले है?
- जीतल के
- सीसे के
- पीतल के
- सोना के
उत्तर. b
9. शक संवत् जो 78 ई० से प्रारम्भ होता है, प्रकट करता है-
- कनिष्क का शासन
- हर्ष की समृद्धि
- शिवाजी का शासन
- चन्द्रगुप्त का शासन
उत्तर. a
10. भारतीय राष्ट्रीय पंचाग किस नाम से जाना जाता है?
- विक्रम संवत्
- शक संवत्
- हिजरी संवत्
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b
11. शक संवत् किस वर्ष से शुरु हुआ?
- ईसा से 58 वर्ष पूर्व
- ईसा की मृत्यु के 58 वर्ष बाद
- ईसा के जन्म के 78 वर्ष बाद
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर. c
12. शक पंचांग का प्रथम मास होता है-
- चैत्र
- वैशाख
- माघ
- कार्तिक
उत्तर. a
13. हेलियोडोरस के बेसनगर अभिलेख से उल्लेख होता है-
- संकर्षण और वासुदेव का
- संकर्षण वासुदेव एवं प्रद्युम्न का
- सभी पांच वीरों का
- वासुदेव का
उत्तर. d
14. प्राचीन भारत में चिकित्साशास्त्र पर ग्रन्थ लिखा था-
- आर्यभट्ट
- नागार्जुन
- चरक
- वाराहमिहिर
उत्तर. c
15. ‘आयुर्वेद का जनक’ किन्हें कहा जाता है?
- मनु
- चरक
- लुकमान
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b
16. ईसा पूर्व द्वितीय सदी में कागज बनाने की कला को किसने खोजा?
- चीनियों ने
- रोमनों ने
- ग्रीकों ने
- मंगोलों ने
उत्तर. a
17. कौन-सी दो सभ्यताओं ने गांधार कला शैली की रचना में सहायता प्रदान की है?
- भारतीय एवं रोमन
- भारतीय एवं मिस्त्री
- यूनानी एवं रोमन
- भारतीय एवं यूनानी
उत्तर. d
18. विक्रम संवत् एवं शक संवत् में कितने वर्ष का अंतर है?
- 57 वर्ष
- 68 वर्ष
- 135 वर्ष
- 240 वर्ष
उत्तर. c
19. कनिष्क की राजधानी थी-
- अमरावती
- कन्नौज
- मथुरा
- पेशावर
उत्तर. d
20. भारतीयों के लिए महान ‘सिल्क मार्ग’ किसने आरम्भ करवाया?
- कनिष्क
- अशोक
- हर्ष
- फाह्यान
उत्तर. a
21. कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था?
- धर्म
- कला
- साहित्य
- वास्तुकला
उत्तर. b
22. “अशोक द्वितीय” के नाम से किसे जाना जाता है?
- समुन्द्रगुप्त
- चन्द्रगुप्त मौर्य
- कनिष्क
- हर्षवर्धन
उत्तर. c
23. किसने बड़े पैमाने पर स्वर्ण मुद्रा (सोने की मोहरे) चलाई थी?
- ग्रिकवासियो ने
- मौर्यों ने
- कुषाण शासकों ने
- शुंगों ने
उत्तर. c
24. कलिंग प्रदेश के महान शासक कौन हुए थे?
- अशोक
- खारवेल
- अजातुशत्रु
- चन्द्रगुप्त
उत्तर. b
25. चालुक्य शासक, पुलकेशिन द्वितीय ने किसे हराया?
- समुद्रगुप्त
- चन्द्रगुप्त द्वितीय
- हर्षवर्धन
- धर्मपाल
उत्तर. c