1. आदिकाल में पहेलियाँ लिखने वाले कवि थे-
- जगनिक
- खुसरो
- सरहपा
- गोरखनाथ
2. ‘पेड़ से बन्दर कूदा’ वाक्य में कौन-सा कारक है?
- अपादान कारक
- कर्म कारक
- सम्प्रदान कारक
- करण कारक
3. श्रृंगार रस का स्थायी भाव है-
- हास
- रति
- क्रोध
- उत्साह
4. निम्नलिखित में तद्भव शब्द है-
- भ्रमर
- अग्नि
- मस्तक
- मछली
5. ‘चौपाई’ छन्द के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती है?
- चौबीस
- सोलह
- ग्यारह
- तेरह
6. ‘तेरी बरछी ने बर छीने हैं, खलन के’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
- रूपक
- अनुप्रास
- श्लेष
- यमक
7. ‘अंधेर-नगरी’ के लेखक है-
- प्रतापनारायण मिश्र
- हरिकृष्ण प्रेमी
- भारतेंन्दु हरिश्चंद्र
- रामकुमार वर्मा
8. ‘सूर्योदय’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है-
- सूर्यो + दय
- सूर्य + उदय
- सूर्यः +उदय
- सूर्ये +उदय
9. यथाशक्ति में समास है-
- अव्ययीभाव
- तत्पुरुष
- द्विगु
- कर्मधारय
10. इनमें कौन-सा शब्द तद्भव है?
- मधुप
- भ्रमर
- मधुकर
- भँवरा
11. ‘मुदरी’ का तत्सम रूप है-
- मुद्री
- मुन्दरी
- मुदरिका
- मुद्रिका
12. निम्नलिखित में से कौन-सा निबन्ध हजारीप्रसाद द्विवेदी का नहीं है?
- अशोक के फूल
- कुटज
- विचार प्रवाह
- वृत्त और विकास
13. परमाल रासो किसके द्वारा रचित है?
- नल्लसिंह
- नरपति नाल्ह
- चन्दबरदाई
- जगनिक
14. “दुल्हिन गावहु मंगलाचार हमारे घर आए राजा राम भरतार” ये किसकी पंक्तियाँ हैं?
- तुलसीदास
- कबीरदास
- सूरदास
- रैदास
15. ‘हिन्दी प्रदीप’ पत्रिका का सम्पादन किया है-
- बदरीनारायण चौधरी (प्रेमघन)
- बालकृष्ण भट्ट
- प्रतापनारायण मिश्र
- भारतेन्दु हरिश्चंद्र
16. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-
- अन्तर्राष्ट्रीय
- अन्तरराष्ट्रीय
- अंर्तराष्ट्रीय
- अन्तराष्ट्रीय
17. ‘आगे कुआँ पीछे खाई’ का अर्थ है-
- चारो तरफ जल ही जल होना
- रास्ते का बंद होना
- दोनों ओर मुसीबत
- बीच से निकल भागना
18. ‘रामचरितमानस’ की भाषा क्या है?
- अवधी
- ब्रज
- खड़ीबोली
- भोजपुरी
19. आदिकाल के लिए ‘वीरगाथा काल’ नाम किसने प्रस्तावित किया?
- डॉ० रामकुमार वर्मा
- महापंडित राहुल सांकृत्यायन
- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
20. ‘उत्कर्ष’ शब्द का विलोम लिखिए-
- पतन
- अपकर्ष
- अपभ्रष्ट
- विकर्ष
21. ‘आनन्द कादम्बिनी’ के सम्पादक कौन थे?
- बाबू महादेव सेठ
- चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
- बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
- अम्बिकाप्रसाद व्यास
22. ‘मृगावती’ किसकी रचना है?
- उस्मान
- मंझन
- कुतुबन
- जायसी
23. जो वाणी द्वारा व्यक्त न किया जा सके-
- आत्मसाक्षात्कार
- स्वानुभूति
- अनिर्वचनीय
- रहस्य
24. ‘आचरण की सभ्यता’ किसका निबन्ध है?
- महावीर प्रसाद द्विवेदी
- सरदार पूर्ण सिंह
- रामचन्द्र शुक्ल
- पद्मसिंह
25. ‘भूषण’ किस काल के कवि हैं?
- वीरगाथा काल
- भक्तिकाल
- रीतिकाल
- आदिकाल
26. ‘उत्साह’ किस रस का स्थायी भाव है?
- करुण
- वीर
- हास्य
- श्रृंगार
27. ‘कवितावली’ के रचनाकार हैं-
- सूरदास
- जायसी
- तुलसीदास
- घनानंद
28. विनयपत्रिका की भाषा कौन-सी है?
- अवधी
- खड़ीबोली
- ब्रज भाषा
- अपभ्रंश
29. ‘ट’ वर्ग में किस प्रकार के व्यंजन हैं?
- कंठ्य
- तालव्य
- मूर्धन्य
- दन्त्य
30. अष्टछाप के कवि नहीं हैं-
- नाभादास
- कृष्णदास
- परमानन्ददास
- नन्ददास