1. अभिप्रेरणा का वर्गीकरण होता हैं-
उत्तर. जन्मजात तथा अर्जित
2. सीखने की प्रक्रिया में ‘सीखने का स्थानान्तरण’ हो सकता हैं-
उत्तर. सकारात्मक, नकारात्मक और शून्य तीनों
3. कौन-सा अंतर्दृष्टि द्वारा सीखने की व्याख्या करता हैं ?
उत्तर. गेस्टाल्टवाद
4. किस मनोवैज्ञानिक ने सीखने की सामग्री के रूप में निरर्थक शब्दों का प्रयोग किया ?
उत्तर. एबिंगहांस
5. सीखने का नियम किसने दिए हैं ?
उत्तर. थार्नडाइक ने
6. शारीरिक वृद्धि और विकास को क्या कहते हैं ?
उत्तर. अभिवृद्धि
7. ‘चिंतन संज्ञानात्मक पक्ष में एक मानसिक क्रिया हैं’ यह कथन किसका हैं ?
उत्तर. रास द्वारा
8. बाल मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम हैं ?
उत्तर. प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता हैं
9. बाल मनोविज्ञान का केंद्र बिंदु हैं-
उत्तर. बालक
10. संवेग शब्द का शाब्दिक अर्थ हैं-
उत्तर. उत्तेजना या भावों में उथल-पुथल
11. कौशल सीखने की पहली अवस्था हैं-
उत्तर. अनुकरण
12. मानसिक आयु के प्रत्यय का सर्वप्रथम प्रयोग किया-
उत्तर. बिने-साइमन
13. शैशवावस्था के लिए उत्तम शिक्षण विधि हैं-
उत्तर. मान्टेसरी विधि, खेल विधि और किण्डरगार्टेन
14. बाल-विकास में-
उत्तर. गर्भावस्था से किशोरावस्था तक का अध्ययन होता हैं
15. ‘सर्वाधिक उपयुक्त जीवित (Survival of the fittest) रहता हैं’ का सिद्धांत किसका हैं ?
उत्तर. डार्विन का
16. बिने-साइमन परीक्षण द्वारा किसका मापन किया जाता हैं ?
उत्तर. सामान्य बुद्धि का
17. संवेगात्मक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं-
उत्तर. शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक योग्यता और थकान
18. “सामाजिक प्रत्याशाओं के अनुरूप व्यवहार की योग्यता का अधिगम सामाजिक विकास कहा जाता हैं” यह कथन किसका हैं ?
उत्तर. हरलाक का
19. सीखने का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ हैं-
उत्तर. व्यवहार में परिमार्जन
20. वाणी दोष नहीं हैं-
उत्तर. धीमी या तेज गति से बोलना
21. प्राथमिक स्तर पर मूल्यों की शिक्षा देने की सर्वोत्तम विधि हैं-
उत्तर. अध्यापक के व्यवहार में मूल्य स्थापना
22. मूल्यों के वर्गीकरण में सम्मिलित नहीं हैं-
उत्तर. येन केन प्रकारेण धनार्जन का मूल्य
23. व्यक्तित्व के संगठन का स्वरूप हैं-
उत्तर. मनोवैज्ञानिक-शारीरिक
24. आत्मकेंद्रित व्यक्ति होता हैं-
उत्तर. अन्तर्मुखी
25. अपने ऊर्जाबल (Libido) को बाहर की ओर अभिव्यक्त करने वाले व्यक्ति का प्रकार होता हैं-
उत्तर. बहिर्मुखी व्यक्तित्व
26. भाषा विकास का सिद्धांत नहीं हैं-
उत्तर. अतिरिक्त शक्ति का सिद्धांत