डेंगू रोग कैसे फैलता है ?
डेंगू रोग संक्रमित मादा एडीज़ एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। अकेला एक संक्रमित मच्छर ही अनेक लोगों को डेंगू रोग से ग्रसित कर सकता है। यह दुनिया भर मे पाया जाने वाला एक खतरनाक वायरल रोग है।
डेंगू रोग के लक्षण
डेंगू रोग के कुछ महत्वपूर्ण लक्षण पाये जाते हैं जो नीचे दिये गए हैं –
- उल्टी तथा दस्त आना।
- जी मिचलाना।
- त्वचा पर लाल रंग के दाने पड़ जाना।
- सिर दर्द होना।
- आँखों के पीछे दर्द होना।
- तेज बुखार आना।
- मांसपेशियों एवं जोड़ो मे भयंकर दर्द होना।
मरीज के स्थिति गम्भीर होने पर प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होते हुए नाक, कान, मुँह, या अन्य अंगों से खून बहना शुरू हो जाता है, रक्त चाप काफी कम हो जाता है। यदि समय पर उचित चिकित्सा न मिले तो रोगी कोमा मे चला जाता है।
ऊपर दिये गए लक्षणो के सम्बंध में यह बात ध्यान रखने योग्य है कि बहुत से अन्य रोगों एवं अन्य बुखार आदि के लक्षण भी डेंगू से मिलते – जुलते हो सकते हैं और कभी कभी रोगी मे बुखार के साथ सिर्फ एक से दो दिन लक्षण होने पर भी डेंगू पाजिटिव आ सकता है। इसीलिए सभी लक्षणों के प्रकट होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। यदि बुखार एक से दो दिन में ठीक न हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जाँच करवा लेनी चाहिए क्योंकि कोई भी बुखार डेंगू हो सकता है।
डेंगू से बचाव एवं उपचार
मच्छर रोधी क्रीम, स्प्रे, इलेक्ट्रोनिक बैट आदि का प्रयोग मच्छरों से बचने के लिए करें।
अपने घर एवं घर के आस – पास पानी एकत्र न होने दे। साफ सफाई का अधिक से अधिक ध्यान दें।
कूलर, गमले आदि का पानी रोज बदलते रहें। यदि पानी की जरूरत न हो तो कूलर आदि को खाली करके सुखाये।
ऐसे कपड़े पहने जो शरीर के अधिकतम हिस्से को ढँक सके।
इसे भी पढ़ें –
हैजा रोग कैसे फैलता है, हैजा रोग के लक्षण बचाव के उपाय एवं उपचार