महत्वपूर्ण दिवस की सूची एवं व्याख्या | Important Days in Hindi

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

महत्वपूर्ण दिनो की व्याख्या

प्रश्न 1. विश्व हास्य दिवस  कब मनाया  जाता है?

उत्तर. 10  जनवरी

टिप्पणी :- विश्व हास्य दिवस का प्रथम आयोजन 1998 को मुम्बई(भारत) में किया गया था। इसकी स्थापना डॉ मदन कटारिया ने की थी।

प्रश्न 2. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 10 जनवरी

टिप्पणी :- हिंदी का प्रचार- प्रसार करने के लिए विश्व  हिंदी  सम्मलेन का आयोजन किया गया था। इसका प्रथम आयोजन 10 जनवरी 1975 को नाकपुर में आयोजित किया गया था।

10 जनवरी 2006 को भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी।

प्रश्न  3 . अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाताहै?

उत्तर. 21 फरवरी

टिप्पणी :- वह  भाषा जो जन्म के पश्चात हमें हमारे माता-पिता से प्राप्त होता है, मातृभाषा  कहलाता है। यूनेस्को ने सन 1999 में प्रत्येक वर्ष  21 फरवरी  को अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

प्रश्न 4 . राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब  मनाया जाता है ?

उत्तर. 28 फरवरी

टिप्पणी :- 28 फरवरी सन 1928 में सर सी0 वी0 रमन ने एक उत्कृष्ट खोज की थी। जिसके लिए उन्हें1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। तथा सर सी0 वी0 रमन के इस खोज को 28 फरवरी 1930 को प्रकाशित किया किया गया और तभी से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

प्रश्न 5.  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर.  8 मार्च

टिप्पणी :- इसकी स्थापना 8 मार्च 1910 को की गई थी। लिंग असमानताओं को दूर करने के लिए तथा उन महिलाओं को याद करने के लिए जिन्होंने महिलाओं के लिए अथक प्रयास किये प्रत्येक वर्ष  8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 6. विश्व स्वास्थ दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 7 अप्रैल

टिप्पणी :- विश्व स्वास्थ दिवस की स्थापना 7 अप्रैल  1948  को की गई थी। लेकिन इसके दो साल बाद अर्थात  7  अप्रैल 1950 से प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ दिवस मनाया जाने लगा ।  इसका मुख्य उद्देश्य विश्व के लोगो के  स्वास्थ  के स्तर  को ऊँचा उठाना था।

भारत में इसका मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।

प्रश्न 7. विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 8 मई

टिप्पणी :- विश्व रेडक्रॉस दिवस मानव से अत्यधिक प्रेम करने वाले जॉन हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्म दिन पर पूरे विश्व में मनाया जाता है। इनका जन्म 8 मई  1828 में हुआ था।

प्रश्न 8. विश्व योग दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 21 जून

टिप्पणी :- सबसे पहले 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था  यह दिवस विश्वभर में 21 जून को मनाया जाता है। पूरे साल में सबसे बड़ा दिन भी 21 जून को  ही  होता है।

प्रश्न 9. पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 5 जून

टिप्पणी :- पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने सबसे पहले 1972 में  इसकी स्थापना की थी। और इसके दो साल बाद 5 जून  1974 से  पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।

प्रश्न 10. अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 29 जुलाई

टिप्पणी :-  29  जुलाई  2010 में रूस के सेंट पीटर्स वर्ग में बाघ सम्मलेन रखा गया और इसमें 29  जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस मनाने की घोषणा की गई। इसका मुख्यउद्देश्य2022 तक बाघों की संख्या में दोगुनी बढ़ावा करना था । वर्ल्ड वाइल्ड फण्ड और ग्लोबल फोरम के 2016 के आकड़ो के अनुसार विश्व भर में लगभग 6000 बाघ है जिनमे से 3891 बाघ भारत में है।

प्रश्न 11. विश्व युवा  दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर.  12  अगस्त

टिप्पणी :- विश्व युवा दिवस का पहली बार आयोजन सन 2000 मे किया गया था यह पूरे देश में 12 अगस्त को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य संघर्षो को रोकने और नए परिवर्तन लाने से है।

प्रश्न 12. विश्व साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर.  8 सितम्बर

टिप्पणी :- विश्व साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक व्यक्तिगत और सामुदायिक रूप से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है। यह दिवस विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 8 सितम्बर को मनाया जाता है।

प्रश्न 13. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 16 सितम्बर

टिप्पणी :- विश्व ओजोन दिवस हर वर्ष 16 सितम्बर को लोगो में जागरूकता फ़ैलाने और ओजोन परत की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है । यह दिवस पहली बार ओजोन परत की रक्षा के लिए 1995 में दुनियाभर में मनाया गया था।

 प्रश्न14. विश्व डाक दिवस कब मनाया  जाता है?

उत्तर.  9 अक्टूबर

टिप्पणी :- डाक दिवस की शुरुआत अक्टूबर 1874 में हुआ था । इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों और डाक विभागों के बारे में जानकारी देना तथा उन्हें जागरूक करना था। यह विश्वभर में 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच डाक सप्ताह के रूप मे मनाया जाता है । भारत में यह एक विभाग के रूप में इसकी स्थापना लार्ड डलहौजी ने 1 अक्टूबर 1854 में की थी ।

प्रश्न 15. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 11 अक्टूबर

 टिप्पणी:-   संयुक्तराष्ट्र अमेरिका ने 19 दिसम्बर 2011 में यह निर्णय लिया था कि हर वर्ष 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जायेगा। यह दिवस पहली बार 2012 में  मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना है।

प्रश्न 16. विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 14 नवम्वर

टिप्पणी :- मधुमेह को अंग्रेजी में डायबिटीज कहते है। 1991 में विश्व स्वास्थ संगठन ने इस रोग के प्रति जागरूकता फ़ैलाने हेतु 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस मनाने की घोषणा की।

मधुमेह एक बीमारी है जो अत्याधिक मीठा खाने से होता है।

प्रश्न 17. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर.  1 दिसम्बर

टिप्पणी :- एड्स दिवस की कल्पना पहली बार 1987 में थामस नेट्टर और जेम्स बन्न द्वारा की गई थी। उन्होंने एड्स दिवस का अपना विचार डा0 जान नाथन मन्न के साथ साँझा किया और वर्ष 1988 में 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया।

2007 के बाद से विश्व एड्स दिवस को व्हाइट हाउस द्वारा एड्स रिबन का एक प्रतिष्ठित प्रतीक देकरशुरू  किया।

कुछ और महत्वपूर्ण दिवस

मैंने कुछ और भी  महत्वपूर्ण दिवस नीचे दिए है जो किसी न किसी एग्जाम में पूंछे गए है आप उन्हें भी एक बार पढ़ ले-

  • विश्व हिंदी दिवस – 10 जनवरी
  • वेलेंटाइन दिवस – 14 फरवरी
  • विश्व जल दिवस – 22 मार्च
  • मूर्ख दिवस – 1 अप्रैल
  • विश्व मातृ  दिवस(मदरडे) – मई माह के दूसरे सप्ताह में।
  • विश्व रक्तदान दिवस – 14 जून
  • विश्व विज्ञान दिवस – 10 नवम्बर
  • विश्व शौचालय दिवस – 19 नवम्बर
  • विश्व अहिंसा दिवस – 2  नवम्बर
  • विश्व पृथ्वी दिवस – 22 अप्रैल
  • विश्व टी0 बी0 दिवस – 24 मार्च
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here